यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ट्राई करें Masala Chai की ये आसान रेसिपी, सर्दी-जुकाम और बंद नाक से मिलेगी राहत
चाय के शौकीन कई लोग हैं। सर्दियों में तो इसकी डिमांड और ज्यादा बढ़ जाती है। सर्द हवाओं में जुकाम-खांसी ...और पढ़ें

Masala Chai Recipe: कंपकंपाती ठंड में जितनी बार चाय मिल जाए कम ही लगती है। इन दिनों खांसी-जुकाम और बुखार से हर दूसरा शख्स गुजर रहा होता है, ऐसे में चाय शरीर को गर्माहट पहुंचाकर गले को राहत देती है। महिला हो या पुरुष, आजकल चाय बनाना सभी जानते हैं लेकिन इसे बनाने के तरीके अलग-अलग होते हैं। ऐसे में यहां हम आपके लिए चाय की ही एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं जिसे अगर आप ट्राई करके देखेंगे तो सर्दी-जुकाम से तो राहत मिलेगी ही, साथ ही इस मौसम में लो चल रही इम्यूनिटी को बढ़ाने में भी ये आपकी मदद करेगी।
कितने लोगों के लिए : 2
सामग्री :
लौंग- 3 टेबल स्पून
दालचीनी- 2 छोटे टुकड़े
इलायची- ¼ कप
सौंठ- ¼ कप
जायफल- 1 टी-स्पून
काली मिर्च- 1 ½ कप
विधि :
- एक नॉन-स्टिक पैन लें और उसमें इन सभी चीजों को लो फ्लेम पर ड्राई रोस्ट कर लें।
- इन्हें एक कंटेनर में रखकर ठंडा होने दें।
- सभी मसालों को ठंडा हो जाने के बाद मिक्सर में दरदरा पीस लें और इसे एयरटाइट डिब्बे में स्टोर करके रख दें।
- अब अगर आप दो लोगों के लिए चाय बना रहे हैं तो उसमें तैयार किए गए इस मसाले को दो चुटकी डाल दें।
- दूध और पानी की मात्रा का ध्यान रखें, और चाय को ज्यादा देर गैस पर न उबालें। वहीं, अगर आप कम मसाले खाते हैं तो इस मसाले की मात्रा को स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं। यकीन मानिए, इस रेसिपी से आपकी चाय में गजब का स्वाद आएगा।
Picture Courtesy: Freepik
