शादी का गाउन, शानदार वेन्यू लेकिन दूल्हा गायब! दुनिया भर में छा रहा है वेडिंग-स्टाइल बर्थडे का ट्रेंड
अब कई सिंगल महिलाएं अपना जन्मदिन वेडिंग स्टाइल में मना रही हैं। इसके लिए वे लाखों रुपए भी खर्च कर रही हैं।

सिंगल महिलाओं में मशहूर हो रहा है वेडिंग बर्थडे (Picture Courtesy: Instagram)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कहते हैं कि एक महिला सबसे खूबसूरत अपने शादी के जोड़े में लगती है, लेकिन ये किसने कहा कि वेडिंग ड्रेस सिर्फ शादी के दिन ही पहन सकते हैं? अब वक्त बदल रहा है और इसी के साथ लोगों की सोच में भी बदलाव आ रहा है।
न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक, अब महिलाएं पुरानी परंपरा को तोड़कर एक नया ट्रेंड सेट कर रही हैं। अब अविवाहित महिलाएं अपने जन्मदिन को एक शानदार वेडिंग सेरेमोनी की तरह मना रही हैं, जहां जश्न को पूरा होता है, लेकिन दूल्हे की कोई जरूरत नहीं होती।
क्या है यह वेडिंग-स्टाइल बर्थडे?
इस अनोखे चलन में सिंगल महिलाएं, खासकर अपने 40वें जन्मदिन को एक ग्रैंड वेडिंग की तरह सेलिब्रेट कर रही हैं। इसमें पार्टनर की गैरमौजूदगी के बावजूद वह सब कुछ होता है जो एक पारंपरिक शादी में देखा जाता है, जैसे- शानदार वेन्यू, सफेद गाउन, म्युजिक और मेहमान। यह आयोजन किसी दूसरे के लिए समर्पण का नहीं, बल्कि खुद के लिए प्यार और अपनी व्यक्तिगत सफलताओं का उत्सव है।
एक यादगार जश्न की झलक
हाल ही में न्यूयॉर्क की एक कंटेंट क्रिएटर ने इंग्लैंड के एक ऐतिहासिक महल में अपना 40वां जन्मदिन इसी अंदाज में मनाया। उन्होंने न केवल सफेद गाउन पहना, बल्कि शादी के मशहूर संगीत की धुनों के बीच सीढ़ियों से नीचे उतरीं, जैसे कोई दुल्हन आती है। उनके इस खास पल के गवाह करीब 35 दोस्त और परिवार के लोग बने। महिलाओं का मानना है कि शानदार स्पीच, स्लाइड शो और सुंदर पोशाक पहनने जैसे सुखद पलों के लिए शादी का इंतजार क्यों किया जाए? उन्होंने उन सभी अरमानों को अपने जन्मदिन पर ही पूरा कर लिया।
-1776584787228.jpg)
(AI Generated Image)
आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण का प्रतीक
- आत्मनिर्भरता- आज की महिलाएं आर्थिक रूप से स्वतंत्र हैं। वे अपने खास दिन को यादगार बनाने के लिए 10 लाख से लेकर 40 लाख रुपये तक खर्च करने से पीछे नहीं हट रही हैं।
- बदलता नजरिया- अब शादियां ज्यादा उम्र में हो रही हैं। ऐसे में महिलाएं अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए किसी हमसफर के मिलने तक रुकना जरूरी नहीं समझतीं।
- डिमांड में बढ़ोतरी- इवेंट प्लानर्स के मुताबिक, पिछले दो सालों में वेडिंग-स्टाइल बर्थडे के लिए आने वाली मांग दोगुनी हो गई है।
मैक्सिको सिटी से लेकर यूरोप के आलीशान महलों तक फैला यह ट्रेंड यह संदेश देता है कि खुश रहने और खुद को खास महसूस कराने के लिए किसी दूसरे पर निर्भर होना जरूरी नहीं। यह वेडिंग बर्थडे केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि महिलाओं की आजादी और कामयाबी का एक नया उत्सव बन गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।