Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जन्मदिन आते ही महसूस होती है उदासी या घबराहट? जानिए क्यों होती है बर्थडे एंग्जायटी

    Updated: Sun, 22 Feb 2026 12:56 PM (IST)

    जन्मदिन पर घबराहट या उदासी महसूस होना बर्थडे एंग्जायटी कहलाता है। ...और पढ़ें

    (AI Generated Image)

    (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आमतौर पर माना जाता है कि अगर किसी का जन्मदिन आ रहा है, तो वह बेहद खुश और एक्साइटेड होगा, लेकिन क्या आपने कभी ऐसा महसूस किया है कि जैसे-जैसे आपका जन्मदिन करीब आता है, आपको घबराहट या उदास महसूस होने लगता है? 

    इसे बर्थडे एंग्जायटी या बर्थडे ब्लूज कहा जाता है। ऐसा बहुत से लोगों के साथ होता है, जो अपने बर्थडे पर बेचैनी महसूस करते हैं। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है। 

    सामाजिक दबाव से बढ़ती घबराहट

    बर्थडे एंग्जायटी का मतलब उस मानसिक तनाव, डर या उदासी से है जो किसी व्यक्ति को अपने जन्मदिन के आसपास महसूस होती है। यह केवल एक दिन की उदासी नहीं है, बल्कि एक गहरा साइकोलॉजिक प्रोसेस है, जहां व्यक्ति को लगता है कि उसे इस दिन खुश दिखना ही चाहिए और यही सामाजिक दबाव उसकी घबराहट को बढ़ा देता है।

    birthday anxiety (1)

    (Picture Courtesy: Instagram)

    बर्थडे एंग्जायटी के कारण क्या हैं?

    • उम्र बढ़ने का डर- जन्मदिन हमें याद दिलाता है कि हम एक साल और बड़े हो गए हैं। कई लोगों के लिए यह उम्र बढ़ना चिंता से जुड़ा होता है। समाज में जवान दिखने के दबाव के कारण भी लोग उम्र बढ़ने से कतराते हैं।
    • उपलब्धियों का दबाव- हम अक्सर अपने जीवन के लिए कुछ मील के पत्थर तय करते हैं, जैसे- 25 साल तक नौकरी लग जानी चाहिए या 30 तक शादी हो जानी चाहिए। जब जन्मदिन आता है और हम उन लक्ष्यों को पूरा नहीं पाते, तो असफलता का अहसास होने लगता है। यह सेल्फ-इवैल्यूएशन स्ट्रेस का सबसे बड़ा कारण बनता है।
    • सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनने की घबराहट- इंट्रोवर्ट लोगों को सेंटर ऑफ अट्रैक्शन बनने से घबराहट होती है। जब हर कोई आपको कॉल करता है या विश करता है, तो सामाजिक घबराहट बढ़ सकती है। ऐसे लोग नहीं जानते कि इतनी सारी विशेज और अटेंशन पर कैसे रिएक्शन दें।
    • सामाजिक दिखावे का दबाव- आजकल इंस्टाग्राम और फेसबुक के दौर में हर किसी का जन्मदिन परफेक्ट दिखना चाहिए। दूसरों की शानदार पार्टियों और ट्रिप्स को देखकर व्यक्ति को लगने लगता है कि उसका जन्मदिन उतना खास नहीं है, जिससे हीन भावना और एंग्जायटी पैदा होती है
    • अकेलेपन का अहसास- जिन लोगों के पास परिवार या करीबी दोस्तों का साथ नहीं होता, उनके लिए जन्मदिन उनके अकेलेपन को और बढ़ा देता है। 

    इसे कैसे मैनेज करें?

    birthday anxiety (2)

    (AI Generated Image)

    • तुलना बंद करें- याद रखें कि हर किसी का जीवन अलग होता है। दूसरों की उपलब्धियों से अपनी तुलना न करें।
    • दबाव न लें- यह जरूरी नहीं कि आप पार्टी करें ही। अगर आपको अकेले रहना या शांति से किताब पढ़ना पसंद है, तो वही करें।
    • भावनाओं को स्वीकारें- यह पूरी तरह नॉर्मल है कि आप जन्मदिन पर खुश महसूस न करें। अपनी भावनाओं को दबाने के बजाय उन्हें स्वीकार करें।
    • प्लानिंग कम करें- बहुत ज्यादा बड़ी प्लानिंग अक्सर तनाव बढ़ाती है। 

    खबरें और भी