Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    क्वाइट क्विटिंग के बाद अब आया ‘Job Hugging’ का ट्रेंड, खुश न होकर भी क्यों नौकरी नहीं छोड़ते लोग?

    Updated: Fri, 13 Mar 2026 05:56 PM (GMT+05:30)

    क्वाइट क्विटिंग के बाद कॉर्पोरेट जगत में अब जॉब हगिंग का ट्रेंड शुरू हुआ है, जिसके पीछे कर्मचारी का डर छिपा हुआ है। ...और पढ़ें

    जॉब हगिंग का क्या मतलब है? (Picture Courtesy: Freepik)

    जॉब हगिंग का क्या मतलब है? (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के दौर में कॉर्पोरेट वर्ल्ड से अक्सर क्वाइट क्विटिंग या रिवेंज क्विटिंग जैसे शब्द सुनने को मिलते हैं, जहां लोग नौकरी छोड़ने या कम काम करने की बात करते हैं। लेकिन साल 2026 के करियर ट्रेंड्स में जॉब हगिंग तेजी से उभरा है।

    सुनने में यह शब्द भले ही पॉजिटिव लगे, लेकिन इसका जुड़ाव खुशी से कम और मजबूरी या डर से ज्यादा है। आइए समझते हैं कि आखिर जॉब हगिंग क्या है और क्यों लोग इस रास्ते को चुन रहे हैं।

    क्या है जॉब हगिंग?

    साधारण शब्दों में कहें तो, जब कोई कर्मचारी अपनी वर्तमान नौकरी से खुश न हो, उसे काम में कोई चुनौती महसूस न हो रही हो या वह मानसिक रूप से काम से किसी तरह का जुड़ाव महसूस न कर रहा हो, फिर भी वह उसी नौकरी से चिपके रहने का फैसला करता है, तो इसे जॉब हगिंग कहा जाता है।

    यहां कर्मचारी अपनी वर्तमान भूमिका को इसलिए नहीं थामे हुए है कि उसे उस काम से प्यार है, बल्कि इसलिए क्योंकि वह नई भूमिका या नई कंपनी में जाने से जुड़े जोखिमों से डरता है।

    Job Hugging (1)

    (AI Generated Image)

    लोग ऐसा क्यों कर रहे हैं?

    • सुरक्षा को प्राथमिकता- आज के दौर में कई कर्मचारी नई और बेहतर संभावनाओं की तलाश करने के बजाय सुरक्षा को ज्यादा महत्व दे रहे हैं। वे नए अवसरों के पीछे भागने के बजाय एक स्थिर पे-चेक को चुन रहे हैं। उनके लिए यह मायने नहीं रखता कि काम उबाऊ है, मायने यह रखता है कि हर महीने सैलरी समय पर आ रही है।
    • आर्थिक अनिश्चितता का डर- जॉब हगिंग का सीधा कनेक्शन बाजार की वर्तमान स्थिति से है। कई इंडस्ट्री में हायरिंग की रफ्तार धीमी हो गई है और आर्थिक उतार-चढ़ाव का डर बना हुआ है। ऐसे में कर्मचारियों को लगता है कि जिस कंपनी में हैं वही बने रहना, किसी नई कंपनी में चांस लेने से कहीं ज्यादा सुरक्षित है। उन्हें डर है कि अगर नई जगह बात नहीं बनी, तो वे कहीं के नहीं रहेंगे।
    • वफादारी नहीं, बल्कि सावधानी- यह समझना जरूरी है कि जॉब हगिंग कंपनी के लिए वफादारी का प्रतीक नहीं है। यह पूरी तरह से डर और सावधानी भरा कदम है। कर्मचारी अपनी कंपनी से प्यार करने के कारण वहां नहीं रुक रहा, बल्कि वह बाहर की अनिश्चितताओं से बचने के लिए अपनी वर्तमान नौकरी को छोड़ नहीं रहा है।

    इसके क्या नतीजे हो सकते हैं?

    लंबे समय तक जॉब हगिंग करने से कर्मचारियों की ग्रोथ रुक सकती है और उनमें असंतोष की भावना बढ़ सकती है। हालांकि, मौजूदा आर्थिक माहौल को देखते हुए, कई लोग इसे अपनी करियर की नाव को डूबने से बचाने का सबसे सही तरीका मान रहे हैं।

    खबरें और भी