Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    गर्मी में कहीं आप भी तो गलत समय पर नहीं दे रहे पानी? सूखकर बर्बाद हो सकता है आपका हरा-भरा पौधा

    Updated: Wed, 06 May 2026 12:15 PM (IST)

    गर्मी के मौसम में पौधों को सिर्फ पानी देना काफी नहीं है। पौधे को हरा-भरा रखने के लिए सही समय पर पानी देना भी उतना ही जरूरी है। ...और पढ़ें

    कब पौधों को पानी देना चाहिए? (AI Generated Image)

    कब पौधों को पानी देना चाहिए? (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। तपती गर्मी और चिलचिलाती धूप में सिर्फ हमारा ही नहीं, बल्कि हमारी बालकनी में लगे हरे-भरे पौधों का भी हाल बेहाल हो जाता है। अपने पौधों को झुलसने से बचाने के लिए अक्सर हम घबराहट में उन्हें जरूरत से ज्यादा पानी देने लगते हैं। लेकिन ये एक्स्ट्रा केयर फायदे की जगह पौधों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। 

    जी हां, गर्मियों में गलत समय और गलत तरीके से दिया गया पानी पौधों की जड़ों को सड़ा सकता है। आइए जानते हैं चिलचिलाती गर्मी में पौधों को पानी देने का सही समय और तरीका क्या है, ताकि आपका गार्डन हमेशा हरा-भरा रहे।

    पौधों को पानी देने का सही समय क्या है?

    गर्मी में पौधों को पानी देने का सबसे सही समय सुबह 5:00 से 9:00 बजे के बीच है। ऐसा इसलिए क्योंकि सुबह के समय तापमान कम होता है और हवा शांत होती है। इससे पानी सीधा जड़ों तक पहुंचता है और सूरज की गर्मी से तुरंत भाप बनकर नहीं उड़ता।

    साथ ही, सुबह पानी मिलने से पौधों को दिन भर की भीषण गर्मी और तेज धूप का सामना करने के लिए जरूरी नमी मिल जाती है। सुबह पानी देने का एक फायदा यह भी होता है कि धूप के कारण पौधे की पत्तियों पर गिरी पानी की बूंदे सूख जाती हैं, जिससे फंगस का खतरा कम हो जाता है। 

    खबरें और भी

    Right time to water plants (1)

    (Picture Courtesy: Freepik)

    ये समय भी है सही

    अगर आप किसी कारण सुबह पानी नहीं दे पाते हैं, तो शाम को सूरज ढलने के बाद पानी देना दूसरा सबसे अच्छा समय है। शाम को पानी देने से मिट्टी को रात भर नमी सोखने का समय मिल जाता है। हालांकि, इसमें एक सावधानी जरूरी है, कोशिश करें कि पानी केवल जड़ों में दें और पत्तियों को गीला न करें, क्योंकि रात भर पत्तियों का गीला रहना फफूंद को दावत दे सकता है।

    किन बातों का रखें ध्यान

    • मिट्टी चेक करें- पानी देने से पहले अपनी उंगली को मिट्टी में एक-दो इंच गहराई तक डालें। अगर मिट्टी सूखी लगे, तभी पानी दें। ऊपरी सतह कई बार सूखी दिखती है जबकि अंदर नमी होती है।
    • गमलों का ड्रेनेज- देख लें कि गमलों के नीचे छेद बंद न हों। रुक हुआ पानी जड़ों को सड़ा देता है, जिससे पौधा मुरझाने लगता है।  
    • मल्चिंग- मिट्टी की ऊपरी सतह पर सूखे पत्ते, लकड़ी का बुरादा या कंकड़ बिछा दें। यह एक बैरियर की तरह काम करता है और मिट्टी की नमी को लंबे समय तक बरकरार रखता है।