Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सफेद जूते भी दिखने लगेंगे एकदम 'ब्रांड न्यू', जब आजमाएंगे घर में रखी इन चीजों के मैजिकल हैक्स

    Updated: Sat, 08 Aug 2026 06:30 AM (IST)

    बरसात में कई लोग तो कीचड़ की वजह से सफेद जूते पहनने से कतराते हैं। ऐसे में अगर आप जिद्दी दाग हटाना चाहते हैं तो ये हैक्स काम आ सकते हैं। ...और पढ़ें

    सफेद स्नीकर्स लंबे समय तक नए जैसे रखने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

    सफेद स्नीकर्स लंबे समय तक नए जैसे रखने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सफेद स्नीकर्स को आजकल कैजुअल जींस, कूल शॉर्ट्स और यहां तक की महिलाएं साड़ी के साथ भी पहनना पसंद कर रही हैं। ऐसा लगता है कुछ और चाहे ट्रेंड से बाहर हो जाए लेकिन व्हाइट स्नीकर्स कभी आउट ऑफ फैशन नहीं होने वाले। 

    इन्हें पहनना जितना कूल लगता है, उतनी चुनौतियां भी इसके साथ जुड़ी हुई हैं क्योंकि धूल-मिट्टी और बरसात के मौसम में ये बड़ी जल्दी गंदे होते हैं। अगर आप भी अक्सर इन्हें हर दिन साफ करने को लेकर परेशान रहते हैं तो आज की यह जानकारी आपके काम आने वाली है। ऐसे कई तरीके हैं जिनकी मदद से सफेद स्नीकर्स को लंबे समय तक नया जैसा रखा जा सकता है। 

    सफेद स्नीकर्स लंबे समय तक नए जैसे रखने के टिप्स 

    अगर जूते गंदे हो गए हैं और धोने के बाद भी उनमें पीलापन रह जाता है तो यहां बताए गए टिप्स फॉलो किए जा सटे हैं: 

    टूथपेस्ट 

    टूथपेस्ट सिर्फ दांत साफ करने के लिए ही नहीं जूते चमकाने के भी काम आ सकता है। इसके लिए सबसे पहले अपने जूतों को कपड़े से साफ कर लें और दाग-धब्बों वाली जगह पर टूथपेस्ट अप्लाई करें। अब उस जगह पर ब्रश से रगड़ें। इस बात का ध्यान रखें कि टूथपेस्ट सफेद होना चाहिए, जेल बेस्ड पेस्ट से यह नुस्खा काम नहीं करेगा। 

    नेल पेंट रिमूवर

    सफेद स्नीकर्स पर से जिद्दी और काले दाग हटाने के लिए नेल पेंट रिमूवर इस्तेमाल करें। रूई को एसीटोन रिमूवर में भिगोकर जूतों पर रगड़ें। जब दाग निकाल जाएं तो साफ पानी से धो दें। 

    सिरका और बेकिंग सोडा 

    धोने के बाद भी अगर जूतों का पीलापन न जाए तो इस बार सिरका और बेकिंग सोडा वाला नुस्खा ट्राई करें। इसका मिश्रण बनाने के लिए 1/2 कप सिरके में 1/4 कप बेकिंग सोडा मिलाएं। इस मिश्रण को जूतों पर अच्छे से रगड़ लेना है। फिर कम से कम 30 मिनट तक सुखाने के बाद जूतों को सामान्य तरीके से धो लें। 

    खबरें और भी

    नींबू का रस 

    इसके लिए 2 चम्मच नींबू के रस के साथ 1 चम्मच बेकिंग सोडा या सादा पानी मिलाएं। अब बर्ष या साफ कपड़े से जूतों पर लगाएं। फिर 15-20 मिनट बाद जूतों को गीले कपड़े से साफ कर लेना है। आप चाहे तो जूते दोबारा धोकर उसे सुखा सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें- सालों-साल फेड नहीं होगी आपकी फेवरेट काली जींस! डार्क कलर को बरकरार रखेंगे 5 आसान वॉशिंग हैक्स

    यह भी पढ़ें- बिना धोए कब तक पहन सकते हैं एक ही पैंट? जींस से लेकर पजामे तक, जानिए कौन-से कपड़े कब करें वॉश