फोन जमा करो और पाओ डिस्काउंट! क्यों दुनिया भर के रेस्तरां फोन-फ्री डाइनिंग को दे रहे हैं बढ़ावा?
कई रेस्तरां अब फोन-फ्री डाइनिंग एक्सपीरिएंस को बढ़ावा दे रहे हैं, ताकि लोग एक-दूसरे से इमोशनली कनेक्ट हो पाएं। ...और पढ़ें

फोन से दूरी लाएगी अपनों के नजदीक (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के डिजिटल युग में हम चाहे दोस्तों के साथ हों या परिवार के साथ, हमारा स्मार्टफोन हमेशा हमारे हाथों में या टेबल पर सजा रहता है। अक्सर देखा जाता है कि लोग साथ बैठकर खाना तो खाते हैं, लेकिन उनकी नजरें अपनी मोबाइल स्क्रीन पर ही टिकी होती हैं।
इस बढ़ती दूरी को कम करने के लिए अब दुनिया भर के रेस्तरां फोन-फ्री डाइनिंग की एक अनोखी पहल कर रहे हैं। इसका मकसद लोगों को वर्चुअल दुनिया से बाहर निकालकर असल जिंदगी में अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से जोड़ना है।
रेस्तरां अपना रहे हैं अनोखे तरीके
दुनिया के कई देशों में रेस्तरां मालिकों ने ग्राहकों की इस आदत को बदलने के लिए कड़े और दिलचस्प कदम उठाए हैं। फ्रांस के एक ऐसा रेस्तरां है, जहां नियम काफी सख्त हैं। अगर खाना के दौरान कोई ग्राहक अपना फोन निकालता है, तो वेटर तुरंत आकर उसे चेतावनी देता है। अमेरिका के भी कई रेस्तरां अब ग्राहकों को फोन से दूर रखने के लिए खास ऑफर्स, डिस्काउंट और नियमों का सहारा ले रहे हैं।

(AI Generated Image)
बातचीत के बढ़ते मौके और नई दोस्ती
फोन-फ्री डाइनिंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि लोग एक-दूसरे को समय दे पा रहे हैं। कुछ रेस्तरां ग्राहकों के फोन को लॉक पाउच में रखवा देते हैं। जब फोन आंखों से ओझल होता है, तो लोग न केवल अपने साथियों से ज्यादा बातचीत करते हैं, बल्कि कई बार पड़ोस की टेबल पर बैठे अजनबियों से भी बातचीत शुरू हो जाती है। इससे न केवल पुराने रिश्ते मजबूत होते हैं, बल्कि नए दोस्त बनने की संभावना भी बढ़ जाती है।
खबरें और भी
फोन जमा करें और बिल में पाएं 5% की छूट
लॉस एंजेलिस के एक रेस्तरां ने तो इस मुहिम को और भी आकर्षक बना दिया है। यहां ग्राहकों को एक दिलचस्प ऑफर दिया जाता है। अगर आप खाना शुरू करने से पहले अपना मोबाइल फोन स्टाफ के पास जमा कर देते हैं, तो आपको कुल बिल पर 5% का डिस्काउंट दिया जाता है। यह छोटी सी छूट लोगों को अपनी डिजिटल आदतों को छोड़ने और अपनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए मोटिवेट कर रही है।
आमने-सामने की बातचीत क्यों है जरूरी?
फोन को साइड में रखकर आमने-सामने बात करना मानसिक सुकून और रिश्तों की गहराई के लिए बेहद जरूरी है। जब हम बिना किसी डिजिटल डिस्ट्रैक्शन के अपनों से बात करते हैं, तो हम उनकी बातों को बेहतर समझ पाते हैं और खाने का आनंद भी ज्यादा आता है। यह पहल ये समझाने के लिए जरूरी है कि असली खुशी स्क्रीन के पिक्सल में नहीं, बल्कि अपनों के साथ बिताए गए उन खास बिना-फोन वाले लम्हों में है।