दिखावे वाली डेटिंग से ऊबे लोग, जानिए कपल्स के बीच क्यों हिट हो रहा है 'Choremance'
अब कपल्स महंगी डेट पर जाने के बजाय अपने बिजी लाइफस्टाइल में पार्टनर के लिए समय निकालने के लिए Choremance को पसंद कर रहे हैं। ...और पढ़ें

क्यों कपल्स को पसंद आ रहा है Choremance? (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज के भागदौड़ भरे जीवन में कपल्स के लिए सबसे बड़ी चुनौती एक-दूसरे के लिए वक्त निकालना है। इसी चुनौती से निपटने के लिए एक नया और दिलचस्प ट्रेंड उभरा है, जिसे Choremance कहा जा रहा है।
यह शब्द Chore यानी घर के काम और Romance को मिलाकर बना है, लेकिन क्या घर के काम और रोमांस एक साथ चल सकते हैं? आइए जानते हैं कि यह ट्रेंड क्या है और कैसे यह रिश्तों में नई जान फूंक रहा है।
क्या होता है Choremance?
इसका सीधा सा मतलब है, अपने रोज के घरेलू कामों और भागदौड़ वाली जिम्मेदारियों को एक डेट में बदल देना। इसमें कपल्स महंगे रेस्टोरेंट या मूवी जाने के बजाय साथ मिलकर ग्रोसरी शॉपिंग करते हैं, कपड़े तह करते हैं, खाना पकाते हैं या घर की सफाई करते हैं। इसका मकसद है अपने बिजी रूटीन को रोके बिना एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना।
-1772528227255.jpg)
(Picture Courtesy: Freepik)
यह ट्रेंड क्यों हो रहा है वायरल?
आज की जेनरेशन परफॉर्मेटिव डेटिंग यानी दिखावे वाली डेटिंग से थक चुकी है। सोशल मीडिया के लिए खींची गई तस्वीरों के बजाय लोग असलियत और सादगी को पसंद कर रहे हैं। इसलिए कपल्स अब अपनी डेली रूटीन के कामों को ही डेट में बदलना पसंद करते हैं।
खबरें और भी
कैसे है यह फायदेमंद?
- समय की बचत- जब आप साथ मिलकर काम निपटाते हैं, तो काम भी जल्दी होता है और आपको अलग से समय निकालने का दबाव भी नहीं महसूस होता।
- असली पहचान- फैंसी डिनर पर तो हर कोई अच्छा व्यवहार करता है, लेकिन सुपरमार्केट की लंबी लाइन में खड़े होकर या घर की सफाई करते समय इंसान का असली स्वभाव, धैर्य और व्यवहार सामने आता है।
- दबाव से दूर- इसमें आपको सजने-संवरने या किसी को इम्प्रेस करने की जरूरत नहीं होती। आप जैसे हैं, वैसे रहकर एक-दूसरे से जुड़ते हैं।
रिश्ते में प्यार कैसे बढ़ाता है Choremance?
साथ मिलकर काम करना कपल्स के बीच एक गहरा इमोशनल कनेक्शन पैदा करने में मदद करता है, जैसे-
- साझी जिम्मेदारियां- जब पार्टनर घर के कामों में हाथ बंटाता है, तो यह केयर दिखाने का एक अच्छा तरीका बन जाता है। साथ मिलकर बर्तन धोना या सब्जी काटना केवल काम नहीं, बल्कि एक-दूसरे का साथ देने का वादा है।
- गहरी बातचीत- अक्सर तेज म्यूजिक वाले क्लब या शांत थिएटर में बातें नहीं हो पातीं, लेकिन कपड़े सुखाते या अलमारी ठीक करते समय आप दिल खोलकर बातें कर सकते हैं।
- भरोसा और तालमेल- छोटी-छोटी समस्याओं को साथ सुलझाने, जैसे- किसी फर्नीचर को असेंबल करना कपल्स के बीच आपसी तालमेल और भरोसा मजबूत होता है।