Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सच में बुरी नजर उतारने में मदद करती है लाल मिर्च? सदियों पुरानी इस मान्यता की क्या है असली वजह

    Updated: Thu, 14 May 2026 08:00 PM (IST)

    भारत में सदियों से लाल मिर्च का इस्तेमाल नजर उतारने के लिए किया जाता है। ऐसा मानते हैं कि लाल मिर्च नेगेटिव एनर्जी को सोख लेती है। ...और पढ़ें

    क्यों लाल मिर्च से उतारते हैं नजर? (AI Generated Image)

    क्यों लाल मिर्च से उतारते हैं नजर? (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर जब कोई हंसता-खेलता बच्चा अचानक रोने लगे, बनते हुए काम बिगड़ने लगें या घर में बिना बात के क्लेश होने लगे, तो हमारे बड़े-बुजुर्ग तुरंत कहते हैं जरूर किसी की बुरी नजर लगी है।

    समाज में नजर उतारने के कई पारंपरिक उपाय मौजूद हैं, जिनमें लाल मिर्च का इस्तेमाल सबसे अचूक माना जाता है। क्या आपने कभी सोचा है कि बुरी नजर के प्रभाव को खत्म करने के लिए सूखी लाल मिर्च का ही इस्तेमाल क्यों किया जाता है? आइए, सदियों पुरानी इस मान्यता के पीछे छिपे कारणों को समझते हैं।

    पारंपरिक मान्यताएं

    ऐसा माना जाता है कि लाल मिर्च में तमस और रजस गुण वाला माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, मिर्च की तीखी गंध और उसका रंग नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की क्षमता रखता है। ऐसा माना जाता है कि जब हम किसी के सिर के चारों ओर लाल मिर्च घुमाते हैं, तो वह व्यक्ति के चारों ओर फैली नकारात्मकता को अपनी ओर खींच लेती है।

    नजर उतारने की प्रक्रिया में लाल मिर्च को लास्ट में आग में जलाया जाता है। आग को शुद्धिकरण का प्रतीक माना जाता है। इसलिए मिर्च को आग में जलाकर नकारात्मकता को पूरी तरह भस्म करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है।

    गंध से पता चलता है नजर उतरी या नहीं

    नजर उतारने की इस प्रक्रिया में सबसे दिलचस्प बात वह गंध है। सामान्य तौर पर, अगर रसोई में एक भी सूखी लाल मिर्च जल जाए, तो पूरे घर में तीखी गंध फैल जाती है और सबको खांसी आने लगती है। हालांकि, लोक मान्यता के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को  सच में नजर लगी है, तो उसे उतारते समय जलती हुई मिर्च से तीखी गंध या खांसी नहीं आती।

    खबरें और भी

    लोग इसे इस बात का प्रमाण मानते हैं कि मिर्च ने सारी बुरी नजर सोख ली है। जैसे ही नजर का प्रभाव खत्म होता है, मिर्च की स्वाभाविक तीखी गंध आने लगती है।

    मनोवैज्ञानिक पहलू भी छिपे हैं

    जब किसी परेशान व्यक्ति की नजर उतारी जाती है, तो उसे एक मानसिक शांति मिलती है कि अब वह सुरक्षित है। यह विश्वास तनाव को कम करने और बेहतर महसूस कराने में मदद करता है।

    नजर उतारने के लिए लाल मिर्च का इस्तेमाल परंपरा और लोक-अनुभवों का मिश्रण है। कई लोग इसे सिर्फ अंधविश्वास मानते हैं, लेकिन आज भी कई भारतीय घरों में नजर उतारने के लिए लाल मिर्च का इस्तेमाल किया जाता है।