सिर्फ गिफ्ट देने के बजाय इस मदर्स डे अपनी मां के लिए करें ये 5 काम, खुशी से छलक उठेंगी उनकी आंखें
मदर्स डे पर अक्सर हम सिर्फ गिफ्ट देकर इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन मां के लिए इस दिन को और भी कई तरीकों से खास बना सकते हैं। ...और पढ़ें

इस मदर्स डे मां को दें ये अनमोल तोहफे (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। मदर्स डे पर हम अक्सर कोई महंगी साड़ी, जूलरी या केक देकर सोचते हैं कि हमने अपना प्यार जता दिया। बेशक, तोहफे खुशियां लाते हैं, लेकिन एक मां का दिल बाजार में मिलने वाली चीजों से नहीं, बल्कि आपके वक्त और साथ से भरता है।
आपकी मां के लिए दुनिया का सबसे अनमोल तोहफा आपका समय, सम्मान और प्यार है। इस मदर्स डे, अगर आप अपनी मां की आंखों में वो असली वाली चमक और चेहरे पर सच्ची मुस्कान देखना चाहते हैं, तो किसी डिब्बाबंद गिफ्ट की जगह उनके लिए ये 5 खास काम करके देखें। यकीन मानिए, यह उनके लिए अब तक का सबसे बेहतरीन सरप्राइज होगा।
-1778151639535.jpg)
(AI Generated Image)
उन्हें किचन और घर के काम से पूरी तरह छुट्टी दें
एक मां के लिए साल के 365 दिन वर्किंग डे होते हैं। सुबह की चाय से लेकर रात के खाने तक, वह बिना थके घर संभालती हैं। इस मदर्स डे पर उन्हें किचन में कदम भी न रखने दें। उनके लिए खुद नाश्ता बनाएं या उनका पसंदीदा खाना ऑर्डर करें। सिर्फ खाना बनाना ही नहीं, बर्तन धोने और सफाई की जिम्मेदारी भी खुद लें। उन्हें यह एहसास कराएं कि आज का दिन सिर्फ उनके आराम और सुकून के लिए है।
फोन दूर रखकर उनसे दिल की बातें करें
आज के डिजिटल दौर में हम एक ही घर में रहकर भी एक-दूसरे से कटे रहते हैं। अक्सर हम मां की बातों को बाद में सुनेंगे कहकर टाल देते हैं। इस मदर्स डे पर अपना स्मार्टफोन साइलेंट पर रखें। अपनी मां के पास बैठें और उनसे उनके बचपन, उनकी पसंद और उनके सपनों के बारे में पूछें। उन्हें अहसास दिलाएं कि उनकी बातें आपके लिए दुनिया में सबसे ज्यादा जरूरी हैं।
खबरें और भी
उनकी किसी पुरानी अधूरी ख्वाहिश को पूरा करें
हर मां के कुछ सपने होते हैं जो घर-परिवार की जिम्मेदारियों के नीचे दब जाते हैं। किसी को पेंटिंग का शौक था, तो किसी को संगीत सीखने का या किसी खास जगह घूमने का। उनकी उस दबी हुई इच्छा को पहचानें। अगर उन्हें बागवानी पसंद है, तो उनके साथ मिलकर पौधे लगाएं। अगर उन्हें पेंटिंग का शौक है, तो उन्हें रंग और कैनवस लाकर दें।
\
(AI Generated Image)
उनके स्वास्थ्य के लिए एक वेलनेस प्लान बनाएं
मां अक्सर दूसरों का ख्याल रखते-रखते अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। उनके घुटनों का दर्द हो या आंखों की जांच, वे हमेशा इसे कल पर टालती हैं। इस मदर्स डे पर उनका फुल बॉडी चेकअप बुक करें या उनके साथ किसी पार्क में वॉक पर जाएं। आप उन्हें योग क्लास या किसी हेल्थ क्लब की मेंबरशिप भी दिला सकते हैं। आपकी ओर से उनकी सेहत की फिक्र उनके लिए सबसे बड़ा गिफ्ट है।
एक हाथ से लिखा हुआ थैंक यू नोट दें
व्हाट्सएप स्टेटस पर फोटो लगाना आसान है, लेकिन हाथ से लिखा हुआ लेटर दिल को छू लेता है। एक कागज पर उन छोटी-छोटी बातों को लिखें जिनके लिए आप उनके आभारी हैं। वह समय जब उन्होंने आपकी बीमारी में रात भर जागकर देखभाल की या वह वक्त जब पूरी दुनिया के खिलाफ जाकर उन्होंने आप पर भरोसा किया। आपकी लिखी हुई ये कुछ लाइनें उनके लिए किसी भी महंगे गिफ्ट से ज्यादा कीमती होंगी और वे इसे हमेशा संभाल कर रखेंगी।