Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    नेपोलियन बोनापार्ट की पिस्तौलों की नीलामी की कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप, जानें क्या है इसकी खासियत

    Updated: Sun, 07 Jul 2024 03:26 PM (IST)

    एंटिक चीजों की नीलामी होती रहती है और उनकी कीमत भी काफी ज्यादा होती है लेकिन आप नेपोलियन बोनापार्ट की पिस्तौलों की नीलामी की कीमत जानकर हैरान रह जाएंग ...और पढ़ें

    Napoleon Bonaparte की पिस्तौलों की नीलामी (Picture Courtesy: Social Media)
    Napoleon Bonaparte की पिस्तौलों की नीलामी (Picture Courtesy: Social Media)

    HighLights

    1. नेपोलियन बोनापार्ट की पिस्तौल 13 करोड़ में नीलाम की जा रही है।
    2. इन पिस्तौलों पर सोने और चांदी की नक्काशी की गई है।
    3. इन पिस्तौलों को नेपोलियन ने अपने साथी को तोहफे में दिया था।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। फ्रांस के पूर्व शासक नेपोलियन-I का नाम तो आपने सुना ही होगा। नेपोलियन बोनापार्ट की प्रसिद्धि का अनुमान आप इस बात से लगा सकते हैं कि इतने सालों बाद भी उनकी टोपी, तलवार और अन्य वस्तुओं की नीलामी करोड़ों में होती है। हाल ही में उनकी पिस्तौल की नीलामी की जा रही है, जिसकी कीमत जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

    आपको बता दें कि नेपोलियन की 210 साल पुरानी पिस्तौलों की नीलामी 13 करोड़ रुपए में की जाएगी। इन दो पिस्तौलों की इतनी ज्यादा कीमत होने के पीछे एक बेहद रोमांचक कहानी है।

    दरअसल, इस बंदूक की कीमत इतनी अधिक इसलिए है क्योंकि कई इतिहासकार बताते हैं कि साल 1814 में जब विदेशी सेनाओं ने नेपोलियन की सेना को युद्ध में हार का स्वाद चखा दिया था, तब नेपोलियन सत्ता छोड़ने पर विवश हो गए थे। हार के इस अपमान को सहन न कर पाने की वजह से नेपोलियन ने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। खुद की जान लेने के लिए उन्होंने इसी पिस्तौल का इस्तेमाल किया था, लेकिन वे इसमें सफल नहीं हो पाए थे।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    यह भी पढ़ें: समय नहीं, बल्कि खगोलिय जानकारियां देती है यह 600 साल पुरानी घड़ी, जानें इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें

    हालांकि, उनके दादा-जी इस बात को भांप गए थे कि वे ऐसा कोई कदम उठा सकते हैं। इसलिए उन्होंने उनकी पिस्तौल से बारूद निकाल दिया था, जिससे उनकी जान बच गई थी।

    ऐसा कहा जाता है कि इसके हाद नेपोलियन ने अपने एक साथी को उसकी वफादारी के इनाम के तौर पर अपनी पिस्तौलें दे दी थी। इन पिस्तौलों से जुड़ी इस कहानी के अलावा, इसकी एक खासियत यह है कि इन पिस्तौलों पर सोने और चांदी की सुंदर नक्काशियां की गई हैं।

    (Picture Courtesy: X (Twitter)

    यह भी पढ़ें: कुछ ऐसा है दूरदर्शन का सफरनामा, सुमित्रानंदन पंत ने दिया था नाम

    खबरें और भी