Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Happy 74th Republic Day 2023 Wishes: इन खास संदेशों के जरिए अपने करीबियों को भेजें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

    By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
    Updated: Thu, 26 Jan 2023 09:17 AM (IST)

    Happy 74th Republic Day 2023 Wishes हर बार की तरह इस बार भी देश गणतंत्र दिवस पूरे जोश के साथ देशभर में मनाया जाएगा। इस खास मौके पर सभी एक-दूसरे को गणत ...और पढ़ें

    Happy 74th Republic Day 2023 Wishes: इन संदेशों के जरिए भेजें गणतंत्र दिवस की शुभकामना
    Happy 74th Republic Day 2023 Wishes: इन संदेशों के जरिए भेजें गणतंत्र दिवस की शुभकामना

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। 74th Republic Day Wishes: आज भारत 74 वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। आज का दिन देश के हर नागरिक के लिए बहुत खास है। 26 जनवरी 1950 को देश का संविधान लागू हुआ था, इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय पर्व के तौर पर मनाते हैं। हर बार की तरह इस बार भी लोग इस खास मौके को  धूमधाम से मना रहे हैं। रिपब्लिक डे पर लोग एक-दूसरे को संदेश भेजकर बधाई देते हैं। तो, चलिए आपको कुछ खास मैसेज बताते हैं, जिन्हें आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजकर गणतंत्र दिवस की शुभकामना दे सकते हैं। 

    1.देशभक्तों से ही देश की शान है

    देशभक्तों से ही देश का मान है

    हम उस देश के फूल हैं यारों

    जिस देश का नाम हिंदुस्तान है।

    Happy Republic Day 2023

    Republic Day 2023: हर साल 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व

    2.दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त

    मेरी मिट्टी से भी खुशबू-ए-वफ़ा आएगी।

    Happy Republic Day 2023

    3.राष्ट्र के लिए मान-सम्मान रहे

    हर एक दिल में हिंदुस्तान रहे

    देश के लिए एक-दो तारीख नहीं

    भारत मां के लिए ही हर सांस रहे।

    Happy Republic Day 2023

    4.बता दो आज इन हवाओं को

    जला कर रखो इन चिरागों को

    लहू देकर जो ली आजादी

    टूटने ना देना ऐसे प्रेम के धागों को।

    Happy Republic Day 2023

    5.हर एक दिल में हिंदुस्तान है

    राष्ट्र के लिए मान-सम्मान है

    भारत मां के बेटे हैं हम

    इस मिट्टी पर हम सब को अभिमान है।

    Happy Republic Day 2023

    6.भारत के उन वीरो को सलाम

    जिन्होंने देश के लिए दिया प्राणों का बलिदान

    अमर शहीदों से देश के हर बेटे का है वादा

    लहू बहाकर भी हम करेंगे देश की हिफाजत।

    Happy Republic Day 2023

    7.न भूलेगा देश कभी वह नजारा

    जब शहीदों के दिल में जल रही थी ज्वाला

    उनकी लहू धारा में बहकर किनारे पर पहुंची आजादी

    चलो आज उन वीर सपूतों को मिलकर करें हम नमन।

    Happy Republic Day 2023

    8.कोई न छोड़ पाए

    रिश्ता हमारा ऐसा कि कोई न तोड़ पाए

    दिल एक और एक जान है हमारी

    यह हिंदुस्तान शान है हमारी।

    Happy Republic Day 2023

    9.देश भक्तों के बलिदान से, स्वतंत्र हुए हैं हम

    कोई पूछे कौन हो, तो गर्व से कहेंगे, हिन्दुस्तानी हैं हम।

    Happy Republic Day 2023

    10.फिर से खुद को जगाते हैं,

    अनुशासन का डंडा फिर घुमाते हैं,

    याद करें उन शूरवीरों की कुरबानी,

    जिनके कारण हम गणतंत्र दिवस का आनंद उठाते हैं।

    Happy Republic Day 2023

    Picture Courtesy: Freepik