Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Independence Day 2023: पीएम मोदी ने इस बार पहनी खास राजस्थानी स्टाइल पगड़ी, यहां देखें उनके हर साल के लुक्स

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Tue, 15 Aug 2023 07:50 AM (IST)

    Independence Day 2023 इस साल भी हर बार की तरह आजादी के पर्व का जश्न दिल्ली के लाल किले पर मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ला ...और पढ़ें

    15 अगस्त पर पीएम मोदी के अलग-अलग लुक्स
    15 अगस्त पर पीएम मोदी के अलग-अलग लुक्स

    HighLights

    1. 15 अगस्त के मौके पर प्रधानमंत्री लाल किले से देश को संबोधित करते हैं।
    2. इसी क्रम में पीएम मोदी नौवीं बार देश को संबोधित करेंगे।
    3. वह हर साल स्वतंत्रता दिवस पर अलग-अलग लुक्स में नजर आते हैं।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Independence Day 2023: आज यानी 15 अगस्त को पूरा देश आजादी के जश्न में डूबा हुआ है। यह दिन हर एक भारतीय के लिए बेहद खास है, क्योंकि इसी दिन एक आजाद भारत का जन्म हुआ था। इस खास मौके पर हर साल राजधानी दिल्ली के लाल किले पर समारोह का आयोजन होता है। साथ ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तिरंगा भी फहराते हैं। इस साल भी पीएम ने ध्वजारोहण के साथ देश को संबोधिन किया। इसके अलावा वह हर साल की तरह इस बार भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहें।

    दरअसल, साल 2014 से ही वह हर साल इस खास पर अलग-अलग पगड़ियों में नजर आ चुके हैं। ऐसे में इस बार भी हर कोई  प्रधानमंत्री के नए लुक को जानने के लिए उत्सकु था। लोगों की वह उत्सुकता खत्म हुई, जब पीएम इस बार भी खास पगड़ी रहने नजर आए। चलिए आज हम आपको बताएंगे साल 2014 से लेकर 2023 तक पहनी गई पीएम की विभिन्न पगड़ियों के बारे में-

    साल 2014

    साल 2014 में प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी ने अपने पहले स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बेहद खास पगड़ी पहनी थी। इस दौरान लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते पीएम राजस्थान की जोधपुरी पगड़ी में नजर आए थे। लाल रंग की इस पगड़ी के किनारे पर हरे रंग की डिजाइन बनी हुई थी, जो बेहद खूबसूरत लग रही थी।

    साल 2015

    इसके अगले साल यानी साल 2015 में पीएम मोदी लाल किले की प्राचीर पर पीले रंग की पगड़ी पहने भाषण देते नजर आए। पीएम की यह पगड़ी डार्क पीले रंग के साफे से बनी हुई थी, जिस पर मल्टी कलर लकीरें भी खींची हुई थीं।

    खबरें और भी

    साल 2016

    साल 2016 के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी गुलाबी और पीले रंग के साफे से बनी पगड़ी में नजर आए। सफेद रंग के कुर्ते और पजामे के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पगड़ी काफी जंच रही थी।

    साल 2017

    15 अगस्त, 2017 के स्वतंत्रता दिवस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी लाल और पीले रंग की पगड़ी को चुना। उनकी इस पगड़ी में सुनहरी रंग की लकीरें भी बनी हुई थीं, जो इसे काफी खूबसूरत लुक दे रही थीं।

    साल 2018

    साल 2018 के स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री एक बार से नए अंदाज में नजर आए। इस साल उन्होंने अपने लिए केसरिया और लाल रंग का साफा चुना था। कुर्ते-पायजामे के साथ उनका यह साफा बिल्कुल परफेक्ट लग रहा था।

    साल 2019

    साल 2019 में प्रधानमंत्री मोदी ने देश को छठवीं बार संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने लाल किले की प्राचीर से झंडा फहराने के लिए मल्टी कलर पगड़ी का चुनाव किया था।

    साल 2020

    साल 2020 में देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर केसरिया और क्रीम रंग का साफा पहना था। कोरोनाकाल होने की वजह से उन्होंने इसी रंग का मास्क भी पहना हुआ था।

    साल 2021

    15 अगस्त, 2021 के स्वतंत्रता दिवस के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने कोल्हापुरी फेटा स्टाइल पगड़ी को चुनाव किया था। लंबाई बड़ी होने की वजह से पीछे तक लटकती नजर आई। हालांकि, उनका यह लुक उन पर काफी जंच रहा था।

    साल 2022

    बीते साल मनाए गए स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी क्रीम रंग के साफे में नजर आए थे। साथ ही उनके इस साफे पर तिरंगे का प्रिंट भी बना हुआ था, जो उनके लुक को और भी खास बना रहा था।

    साल 2023

    फोटो: डीडी न्यूज स्क्रीन ग्रैब

    बात करें 77वें स्वतंत्रता दिवस की तो पीएम मोदी ने आज के खास मौके के लिए मल्टी कलर राजस्थानी स्टाइल पगड़ी का चुनाव किया है। इसके साथ ही ऑफ-व्हाइट कुर्ता, सफेद पैंट और पॉकेट स्क्वायर वाली जैकेट उके लुक को पूरा कर रही है। अपनी इस खास पगड़ी के साथ उन्होंने साल 2014 से हर स्वतंत्रता दिवस पर रंगीन पगड़ी पहनने की परंपरा को कायम रखी।

    Picture Credit- pib.gov.in