यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Types of Tadka: दाल हो सब्जी या फिर कढ़ी हर एक का स्वाद बढ़ाते हैं, ये अलग-अलग तरह के छौंक
Types of Tadka सब्जी हो या दाल बनाने के बाद सबका स्वाद एक जैसा ही लगता है और कुछ खास भी नहीं तो खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए इन अलग-अलग तरह के तड़के का ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Types of Tadka: इंडियन फूड्स को जायकेदार बनाने के लिए उसमें तरह-तरह के छौंक लगाए जाते हैं। छौंक में इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री महज खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाती, बल्कि ये सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है, लेकिन कई बार आपने नोटिस किया होगा कि दाल हो या सब्जी तड़का लगाने के बाद भी सबका स्वाद एक जैसा ही लगता है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे छौंक लगाने बताएंगे, जो दाल से लेकर कढ़ी, फ्राई सब्जी, पुलाव, खिचड़ी हर एक का स्वाद बढ़ा देंगे।
कढ़ी के लिए छौंक
इसका छौंक तैयार करने के लिए1 बड़े चम्मच तेल में 1 छोटा चम्मच जीरा डालें और फिर 1/2 छोटा चम्मच मेथीदाना, 1 छोटा चम्मच राई डाल कर भूनें। इसके बाद 1/2 छोटा चम्मच पीसी हुई लाल मिर्च व 3 साबूत लाल मिर्च डाल कर इसे भूनें। फिर चुटकी भर हींग पाउडर और 10-12 करी पत्ते भून कर कढ़ी में डाल दें।
दालों के लिए छौंक
दाल को टेस्टी बनाने के लिए देसी घी या सरसों तेल में हींग, जीरा, साबूत लाल मिर्च व देगी मिर्च डाल कर भूनें। इसके बाद उसमें 1/2 कप प्यूरी डाल कर पकाएं। अब इसे दाल में डाल दें। इससे दाल का फ्लेवर बढ़ जाएगा। अरहर की दाल का स्वाद बढ़ाने के लिए उसमें थोड़ा सा चाट मसाला और धनिया पत्ता डालें। धूली मूंग की दाल के छौंक में 10-12 दाने काली मिर्च, 2 लौंग और पीसी हुई इलायची मिला कर इसके टेस्ट को बढ़ाएं।
पंचफोरन छौंक
इस छौंक का इस्तेमाल ज्यादातर बंगाली सब्जियां बनाने के लिए किया जाता है। इस छौंक को तैयार करने के लिए तेल गर्म करके सौंफ, राई, मेथीदाना, जीरा, कलौंजी सारी चीज़ों को बराबर मात्रा में डाल कर भूनें। जिसे आप कद्दू, लौकी, साबूत छोटे आलू की सब्जी बनाने में इस्तेमाल करें।
खबरें और भी
साबूत मसालों का छौंक
इस छौंक को लगाने के लिए तेल में साबूत मसाले जैसे जीरा, काली मिर्च, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, दालचीनी, लौंग और 4-5 तेजपते डाल कर भूनें। इसे पुलाव, वेजिटेबल बिरयानी, आलू-गोभी की सब्जी बनाने में करें।
कश्मीरी छौंक
इस छौंक का इस्तेमाल मीठी चीजों को बनाने के लिए किया जाता है। कोई भी मीठी चीज बनाने के लिए घी में लौंग, कुटी छोटी इलायची को छौंक लें और इसके बाद चावल, दलिया को डाल कर पकाएं।
Pic credit- freepik