Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    5 वजहों से मुरझा जाता है प्यार भरा Relationship, रिश्ते में फिर से रोमांस भर देंगे यहां बताए टिप्स

    Updated: Sat, 28 Jun 2025 06:34 PM (IST)

    क्या आपको लगता है कि आपके रिश्ते में वो पहले वाला जादू नहीं रहा? क्या आपका प्यार भरा रिश्ता धीरे-धीरे फीका पड़ रहा है? बता दें ऐसा तब होता है जब हम कु ...और पढ़ें

    मुरझाए रिश्ते में रोमांस भरने के लिए काम आएंगे 5 टिप्स (Image Source: Freepik)
    मुरझाए रिश्ते में रोमांस भरने के लिए काम आएंगे 5 टिप्स (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. रिश्ते में प्यार के साथ और भी चीजें जरूरी होती हैं।
    2. कुछ वजहों से रिलेशनशिप में बोरियत आ सकती है।
    3. रिश्ते को फिर से नया बनाने के लिए आप कुछ टिप्स अपना सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या कभी आपने सोचा है कि जिस रिश्ते की शुरुआत इतनी खूबसूरत थी, उसमें समय के साथ वो चमक कहां गुम हो गई? क्या आपके प्यार भरे रिश्ते में अब वो पहले वाली गरमाहट और स्पार्क महसूस नहीं होती?

    बता दें, अक्सर हम अपनी रोमर्रा की जिंदगी में इतने उलझ जाते हैं कि अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो हमारे सबसे अजीज रिश्ते को अंदर से खोखला कर देती हैं।

    अगर आपको भी अपने रिश्ते में बोरियत का साया मंडराता दिख रहा है, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। आइए जानें, कुछ ऐसे तरीके (Tips To Improve Relationship) जो आपके रिश्ते में फिर से रोमांस की बहार ला सकते हैं।

    बातचीत की कमी

    किसी भी रिश्ते की नींव कम्युनिकेशन पर टिकी होती है। जब पार्टनर एक-दूसरे से खुलकर बात करना बंद कर देते हैं, अपनी भावनाओं, उम्मीदों और चिंताओं को शेयर नहीं करते, तो धीरे-धीरे दूरियां बढ़ने लगती हैं। ऐसे में, गलतफहमियां पनपती हैं और रिश्ता अंदर से खोखला होने लगता है।

    क्या करें?

    रोजाना कुछ समय एक-दूसरे से खुलकर बात करने के लिए निकालें। यह सिर्फ "आज का दिन कैसा रहा?" तक सीमित न हो, बल्कि अपनी भावनाओं, सपनों और यहां तक कि छोटी-छोटी बातों को भी शेयर करें। एक-दूसरे को ध्यान से सुनें और समझने की कोशिश करें।

    खबरें और भी

    समय की कमी

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर अपने पार्टनर के लिए समय निकालना भूल जाते हैं। काम, बच्चे या अन्य जिम्मेदारियां हमारी प्राथमिकता बन जाती हैं और पार्टनर के साथ बिताए गए क्वालिटी टाइम में कमी आ जाती है। इससे रिश्ते में अकेलापन और उपेक्षा का भाव आने लगता है।

    क्या करें?

    भले ही आप कितने भी बिजी क्यों न हों, अपने पार्टनर के लिए क्वालिटी टाइम जरूर निकालें। यह एक डिनर डेट हो सकती है, साथ में कोई फिल्म देखना या बस बैठकर बातें करना। अपने पार्टनर को यह महसूस कराएं कि वे आपकी प्राथमिकता हैं।

    यह भी पढ़ें- रातों-रात नहीं होता प्यार! इन 5 पड़ावों से होकर गुजरता है हर शख्स, जानें किस मंजिल पर हैं आप?

    छोटी-छोटी बातों पर ध्यान न देना

    प्यार बड़े-बड़े तोहफों या ग्रैंड जेस्चर से ही नहीं, बल्कि छोटी-छोटी बातों और ध्यान रखने वाले इशारों से भी जिंदा रहता है। जब हम एक-दूसरे की पसंद-नापसंद, खुशी या दुख को नजरअंदाज करने लगते हैं या पार्टनर की कोशिशों की सराहना नहीं करते, तो रिश्ता बेजान लगने लगता है।

    क्या करें?

    अपने पार्टनर की छोटी-छोटी बातों पर ध्यान दें। उन्हें कॉम्प्लिमेंट दें, उनकी मदद करें या बस उन्हें यह बताएं कि आप उनकी कितनी परवाह करते हैं। अचानक से दिया गया एक फूल या एक प्यारा सा नोट भी रिश्ते में जादू भर सकता है।

    तारीफ की कमी

    एक हेल्दी रिश्ते के लिए आपसी सम्मान और सराहना बेहद जरूरी है। जब पार्टनर एक-दूसरे का सम्मान करना कम कर देते हैं, उनकी बातों को महत्व नहीं देते या उनकी उपलब्धियों की सराहना नहीं करते, तो रिश्ते में कड़वाहट आने लगती है।

    क्या करें?

    अपने पार्टनर के हर फैसले, हर कोशिश और उनके व्यक्तित्व का सम्मान करें। उन्हें बताएं कि आप उनकी कितनी सराहना करते हैं और वे आपके लिए कितने जरूरी हैं। 'थैंक यू' और 'सॉरी' जैसे शब्द कहने में संकोच न करें।

    एडवेंचर की कमी

    रिश्ते में एक ही तरह की दिनचर्या और नयापन की कमी भी प्यार को मुरझा सकती है। जब कोई रोमांच या नई एक्टिविटी नहीं होती, तो रिश्ते में बोरियत आने लगती है और पार्टनर एक-दूसरे से ऊबने लगते हैं।

    क्या करें?

    अपने रिश्ते में कुछ नयापन लाएं। साथ में नई जगहों पर घूमने जाएं, कोई नया शौक शुरू करें या साथ में कोई नई क्लास लें। सरप्राइज प्लान करें, चाहे वह एक छोटी सी डेट हो या कोई एडवेंचर ट्रिप। अपने रिश्ते में चिंगारी को फिर से जगाने के लिए कोशिश करते रहें।

    यह भी पढ़ें- जब रिश्ते में आने लगे दूरियां और पार्टनर छिपाने लगे बातें, अपनाएं 5 अचूक तरीके; बढ़ जाएंगी नजदीकियां