Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    सास-ससुर से अलग रहना क्यों पसंद कर रही हैं आजकल की लड़कियां, ये 5 कारण होते हैं जिम्मेदार

    Updated: Wed, 11 Sep 2024 09:05 PM (IST)

    ससुराल में ढलना हर लड़की के लिए आसान नहीं होता। कई बार सास-ससुर के साथ रिश्तों में खटास की वजह से लड़कियां अलग हो जाना ही पसंद करती हैं। आइए आज आपको क ...और पढ़ें

    क्यों सास-ससुर के साथ एक ही छत के नीचे नहीं रहना चाहती आजकल की लड़कियां (Image Source: Freepik)
    क्यों सास-ससुर के साथ एक ही छत के नीचे नहीं रहना चाहती आजकल की लड़कियां (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. कई लड़कियों को ससुराल में ढलने में दिक्कत होती है।
    2. अक्सर सास-ससुर के साथ रिश्ते अच्छे नहीं चल पाते।
    3. रिश्तों में खटास की वजह से लड़कियां अलग रहना पसंद करती हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शादी के बाद हर लड़की के मन में ससुराल को लेकर कई तरह की भावनाएं होती हैं। एक जमाना था जब शादी के बाद लड़कियों को ससुराल जाना ही होता था, लेकिन आज के समय में न्यू कपल (newlywed couples) कई कारणों से अलग रहने का फैसला ले रहे हैं। समाज में इसे लेकर आमतौर पर महिलाओं को ही दोषी ठहराया जाता है। ऐसे में, आज इस आर्टिकल में हम कुछ ऐसे मुद्दों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके कारण लड़कियां सास-ससुर से अलग होने का फैसला कर लेती हैं।

    दूसरों से तुलना

    हर बहू अपने ससुराल में प्यार और सम्मान की उम्मीद रखती है। अगर सास-ससुर किसी और की तारीफ करते हैं तो इससे बहू के मन में असुरक्षा और निराशा पैदा हो सकती है और वह पति के साथ आपसे अलग होने का रास्ता चुन सकती है। सास-ससुर को यह समझना चाहिए कि हर व्यक्ति अलग होता है और हर किसी की अपनी-अपनी ताकत होती है।

    यह भी पढ़ें- नए कपल्स को गांठ बांध लेनी चाहिए ये 5 बातें, ताउम्र बना रहेगा एक-दूजे का साथ

    छिपाते हैं घर की बातें

    शादी के बंधन में बंधने के बाद, हर लड़की ससुराल को अपना घर मानने का सपना देखती है। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि उसे वहां अजनबी सा महसूस कराया जाता है। घर की बातें छिपाना या झूठ बोलना, ये कुछ ऐसे व्यवहार हैं जो सास-ससुर अक्सर कर बैठते हैं। जब ये सच्चाई सामने आती है तो बहू के दिल में अपने ससुराल वालों के प्रति नफरत पैदा हो जाती है।

    कपड़ों पर टोका-टाकी

    ससुराल में बहू के पहनावे पर टिप्पणी करने की आदत कई सास-ससुर को होती है। कई बार तो हद ऐसी हो जाती है कि बाहर वालों के सामने भी बहु के कपड़ों पर सास ताने कसने लगती है। ऐसे में, आजकल की लड़कियां अलग हो जाने का ही रास्ता अपनाना पसंद करती हैं।

    खबरें और भी

    प्राइवेसी के लिए जगह नहीं

    हर इंसान को एक निजी जीवन चाहिए होता है जहां वह खुद को स्वतंत्र महसूस कर सके, लेकिन भारतीय परिवारों में, खासकर ससुराल में, लड़कियों को अक्सर लगता है कि वे किसी के अधीन हैं और उनके हर काम पर नजर रखी जा रही है। ऐसे में यह ससुराल से ज्यादा एक कैदखाना बन जाता है और बहु इससे बाहर निकलना ही पसंद करती है।

    पति के साथ क्वालिटी टाइम की कमी

    शादी के बाद कपल्स को अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास करने होते हैं, लेकिन कई बार पारिवारिक दायित्वों के बोझ के कारण, पति-पत्नी एक-दूसरे के लिए समय निकालना भूल जाते हैं। यह स्थिति खासकर महिलाओं के लिए काफी बड़ा चैलेंज बन जाती है, क्योंकि उन्हें न सिर्फ अपने परिवार की देखभाल करनी होती है, बल्कि अपने पति के परिवार में भी ढलना होता है। ऐसे में, साथ में क्वालिटी टाइम न मिल पाने के कारण महिलाएं सास-ससुर से अलग होना ही बेहतर समझती हैं।

    यह भी पढ़ें- पार्टनर के इमोशन को बेहतर समझने के लिए ध्यान में रखें कुछ बातें, मजबूत बनेगी रिश्ते की नींव