यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
इन 5 वजहों से सास की नजरों में खटकने लगती है बहू, परिवार में भी बना रहता है क्लेश का माहौल
शादी के बाद सास-बहू का रिश्ता बेहद खास होता है लेकिन कई बार कुछ ऐसी बातें हो जाती हैं जिनसे यह रिश्ता खराब होने लगता है। जब सास और बहू के बीच अनबन होत ...और पढ़ें

HighLights
- सास-बहू का झगड़ा आजकल हर घर की समस्या है।
- कुछ वजहों से इन दिनों के रिश्तों में खटास आ जाती है।
- जरूरी बातों पर ध्यान देकर आप रिश्तों को सुधार सकते हैं।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शादी के बाद हर लड़की के लिए ससुराल एक नया घर होता है, जहां उसे ढेरों नए रिश्ते मिलते हैं। इन सबमें सबसे खास और नाजुक रिश्ता होता है सास-बहू का। बता दें, यह रिश्ता अगर प्यार और समझदारी से चले तो घर स्वर्ग बन जाता है, लेकिन अगर इसमें खटास (Family Conflict) आ जाए तो पूरे घर का माहौल बिगड़ जाता है।
जी हां, अक्सर छोटी-छोटी बातें बड़ी गलतफहमियों का कारण बन जाती हैं और बहू, सास की नजरों में खटकने लगती है। क्या आप जानते हैं किन वजहों से अक्सर ऐसा होता है? आइए जानते हैं उन 5 कारणों को जो इस प्यारे रिश्ते में दरार डाल सकते हैं और परिवार में क्लेश का माहौल बना सकते हैं।
सोच-विचार का टकराव
आजकल की लड़कियां स्वतंत्र विचारों वाली होती हैं और अपने तरीके से जिंदगी जीना चाहती हैं। वहीं, सास अक्सर अपनी पुरानी परंपराओं और रीति-रिवाजों को निभाना पसंद करती हैं। जब बहू अपने आधुनिक विचारों के चलते कुछ बातों को मानने से इनकार करती है या अपनी मर्जी से काम करती है, तो सास को यह बात अच्छी नहीं लगती। यहीं से अक्सर मनमुटाव शुरू हो जाता है।
पति पर ज्यादा हक जताना
शादी के बाद हर पत्नी अपने पति पर पूरा हक समझती है, जो स्वाभाविक भी है, लेकिन कुछ बहुएं पति को लेकर इतनी पजेसिव हो जाती हैं कि उन्हें सास का अपने बेटे से बात करना या उसकी परवाह करना भी पसंद नहीं आता। यह बात सास को बुरी लग सकती है और उन्हें लग सकता है कि बहू उनके बेटे को उनसे दूर कर रही है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- जब एक बार टूट जाए भरोसा तो फिर से कैसे करें यकीन, मदद करेंगे एक्सपर्ट के ये टिप्स
घर के काम में कम दिलचस्पी
कुछ बहुएं घर के कामों में उतनी दिलचस्पी नहीं दिखातीं जितनी सास उम्मीद करती हैं, या तो वे काम से जी चुराती हैं या उन्हें ठीक से करना नहीं आता। ऐसे में, सास को लगता है कि बहू जिम्मेदारी नहीं निभा रही है। यह भी अक्सर दोनों के बीच तकरार की वजह बन जाता है।
मायके की ज्यादा तारीफ करना
अपनी मायके की तारीफ करना स्वाभाविक है, लेकिन कुछ बहुएं हर बात में अपने मायके की तुलना ससुराल से करने लगती हैं और अपने मायके की हर चीज को बेहतर बताती हैं। यह बात सास को पसंद नहीं आती और उन्हें लगता है कि बहू उनके घर की इज्जत नहीं कर रही है।
बिना पूछे फैसले लेना
कई बार बहुएं घर से जुड़े बड़े फैसले बिना सास-ससुर से पूछे ही ले लेती हैं, जैसे- घर के किसी सदस्य के लिए खरीदारी करना, घर में कोई बदलाव करना या किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने का निर्णय लेना। जब सास को लगता है कि उनके फैसलों की कोई अहमियत नहीं है, तो उन्हें बुरा लगता है और वे बहू से नाराज हो जाती हैं।