Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Angry Wife Signs: पत्नी की नाराजगी का सबूत देती हैं 5 बातें, पति अक्सर कर देते हैं नजरअंदाज

    Updated: Mon, 02 Feb 2026 02:39 PM (IST)

    शादीशुदा जिंदगी खट्टी-मीठी नोकझोंक से भरी होती है, लेकिन पतियों के साथ अक्सर एक समस्या होती है- वे तब तक खतरे को भांप नहीं पाते, जब तक ज्वालामुखी फट न ...और पढ़ें

    कहीं आपकी पत्नी अंदर से दुखी तो नहीं? ये 5 संकेत बताते हैं सच (Image Source: AI-Generated)

    कहीं आपकी पत्नी अंदर से दुखी तो नहीं? ये 5 संकेत बताते हैं सच (Image Source: AI-Generated) 

    HighLights

    1. पत्नी का सिर्फ 'हम्म' या 'ठीक है' कहना

    2. किचन में बर्तनों का जोर से पटकना दर्शाता गुस्सा

    3. 'जो करना है करो' वाला रवैया है चेतावनी 

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। दिक्कत यह है कि पति कुछ छोटे-छोटे संकेतों (Angry Wife Signs) को नजरअंदाज कर देते हैं और सोचते हैं कि सब ठीक है। अगर आप भी अपने घर में शांति बनाए रखना चाहते हैं, तो इन 5 बातों पर गौर करें, जो बताती हैं कि आपकी पत्नी आपसे बेहद नाराज है (Signs your wife is angry)।

    Subtle signs she is mad at you

    (Image Source: AI-Generated) 

    जवाब में सिर्फ 'हम्म' या 'ठीक है' मिलना

    अगर आपकी लंबी-चौड़ी बातों का जवाब सिर्फ 'हम्म', 'ओह' या 'ठीक है' में मिल रहा है, तो समझ जाइए कि खतरे की घंटी बज चुकी है। आम दिनों में पत्नियां हर बात पर अपनी राय देती हैं, लेकिन जब वे नाराज होती हैं, तो वे अपनी 'एनर्जी' आप पर खर्च करना बंद कर देती हैं। यह खामोशी किसी बड़े तूफान से पहले की शांति है।

    किचन में बर्तनों का ज्यादा शोर होना

    क्या आज चाय बनाते समय कप जोर से रखा गया या खाना परोसते समय थाली की आवाज ज्यादा आई? अगर किचन से बर्तनों के पटकने की आवाजें आ रही हैं, तो यह सीधा इशारा है कि गुस्सा बर्तनों पर नहीं, आप पर उतारा जा रहा है। इसे नजरअंदाज करने की गलती बिल्कुल न करें।

    जो करना है करो वाला एटीट्यूड

    अगर आप किसी ट्रिप पर जाने या दोस्तों के साथ बाहर जाने की बात करें और पत्नी कहे, "तुम्हें जो करना है करो, मुझसे क्यों पूछ रहे हो?"... तो रुक जाइए। इसका मतलब परमिशन मिलना नहीं है, बल्कि यह एक चेतावनी है। इसका असली मतलब होता है- "अगर तुमने वो किया, तो फिर अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना।

    खबरें और भी

    अचानक पुरानी गलतियों का जिक्र

    अगर नॉर्मल बातचीत के दौरान अचानक दो साल पहले हुई किसी गलती का जिक्र आ जाए, या वो यह याद दिलाने लगें कि आपकी बुआ जी ने शादी में क्या कहा था, तो समझ लें कि वे वर्तमान की किसी बात से नाराज हैं। जब वे सीधे तौर पर अभी का गुस्सा नहीं निकाल पातीं, तो पुरानी फाइलों को खोलना उनका तरीका होता है यह बताने का कि "तुम हमेशा से ऐसे ही हो।"

    आपके मजाक पर गायब है हंसी

    अगर आप कोई फनी वीडियो दिखा रहे हैं या कोई जोक सुना रहे हैं और पत्नी के चेहरे पर कोई भाव नहीं आता या वे उसे अनदेखा करके फोन में देखने लगती हैं, तो मामला गंभीर है। जब पत्नी खुश होती है, तो आपके खराब जोक्स पर भी हंस देती है, लेकिन अगर वो नाराज है, तो दुनिया का सबसे अच्छा मजाक भी उसे नहीं हंसा सकता।

    अगर आपको अपनी पत्नी के व्यवहार में इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे, तो टीवी का रिमोट साइड में रखें और उनसे प्यार से बात करें। अक्सर एक छोटा-सा सॉरी या उनकी पसंद की चॉकलेट, घर के माहौल को फिर से खुशहाल बना सकती है।

    यह भी पढ़ें- रिश्ते में 'स्पार्क' चाहिए, तो थोड़ा 'स्पेस' भी है जरूरी; पार्टनर से घंटों बात करने के हैं कई नुकसान

    यह भी पढ़ें- सास के तानों से बिगड़ रहा है रिश्ता? बिना बहस किए 5 स्मार्ट तरीकों से रिश्ते में बनाएं बैलेंस