Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    5 मौके, जब लड़कियों से भी ज्यादा नर्वस हो जाते हैं लड़के! वे नहीं चाहेंगे कि आप पढ़ें यह खबर

    Updated: Wed, 16 Oct 2024 10:27 PM (IST)

    आमतौर पर ये माना जाता है कि लड़कियां हर छोटी-छोटी बात पर घबरा जाती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार लड़के भी लड़कियों से ज्यादा नर्वस हो जाते हैं ...और पढ़ें

    Nervous Situations: इन 5 मौकों पर लड़कियों से भी ज्यादा नर्वस हो जाते हैं लड़के! (Image Source: Freepik)
    Nervous Situations: इन 5 मौकों पर लड़कियों से भी ज्यादा नर्वस हो जाते हैं लड़के! (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. कई लड़कों को पहली डेट पर लड़कियों से ज्यादा नर्वस महसूस होता है।
    2. लड़के लड़कियों की तुलना में कई चीजों को लेकर ज्यादा नर्वस रहते हैं।
    3. लड़कियों से अपनी भावनाएं छिपाने के लिए लड़के कई कोशिशें करते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको लगता है कि सिर्फ लड़कियां ही ज्यादा नर्वस होती हैं? अगर हां, तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हम आपको कुछ ऐसी सिचुएशन्स (What Makes A Boy Nervous) के बारे में बताएंगे जब लड़के लड़कियों से ज्यादा नर्वस हो जाते हैं और इस बात को लड़कियों के सामने जाहिर भी नहीं होने देते हैं। अब इसके पीछे चाहे जो कुछ वजहें जिम्मेदार हों, लेकिन हकीकत (Male Nervousness) तो यही कहती है। आइए जानते हैं।

    पहली डेट

    हम अक्सर सोचते हैं कि डेट पर लड़कियां ही ज्यादा घबराती हैं, लेकिन असल में लड़कों को भी काफी तनाव होता है। खासकर जब वो किसी लड़की को पसंद करते हैं। उन्हें सिर्फ अपने लुक्स की ही नहीं, बल्कि पूरी डेट को लेकर चिंता होती है, जैसे कि किस रेस्तरां में जाएंगे, क्या बातें करेंगे, और कैसे इंप्रेस करेंगे। साथ ही, उन्हें ये डर भी होता है कि कहीं वो कुछ गलत न कह दें या कुछ ऐसा न कर दें जिससे लड़की नाराज हो जाए।

    अपनी इमेज को लेकर

    लड़के अपने दोस्तों के साथ कितनी भी मस्ती क्यों न करें, जब बात उस लड़की की आती है जिसे वे पसंद करते हैं, तो उनकी बोलती बंद हो जाती है। उन्हें डर लगता है कि कहीं वे कुछ ऐसा न कह दें जिससे लड़की की नजर में उनकी इमेज खराब हो जाए।

    यह भी पढ़ें- Best Friend को भी न दें ये 3 सलाह, अच्छी से अच्छी दोस्ती हो जाएगी खराब

    डेस्पेरेट न समझे लड़की

    हम अक्सर सोचते हैं कि लड़कियां ज्यादा मौकों पर नर्वस होती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लड़के भी कई बार अपनी भावनाओं को लेकर काफी संकोच करते हैं? खासकर जब बात लड़कियों की आती है। पहली डेट के बाद, दोबारा मिलने के लिए पूछने में कई लड़कों को ये डर सताता है कि कहीं लड़की उन्हें 'बेताब' या 'डेस्पेरेट' न समझ ले।

    खबरें और भी

    प्रपोज करते समय

    जब बात प्रपोज करने की आती है तो हम अक्सर लड़कियों को ही नर्वस मान लेते हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि लड़के भी कम नहीं होते। लड़कों को ये डर सताता रहता है कि कहीं लड़की उनकी भावनाओं को ठुकरा न दे। इसलिए, प्रपोज करने से पहले वे पूरी तरह से तैयार होना चाहते हैं और उन्हें यकीन होना चाहिए कि लड़की भी उनकी भावनाओं को समझती है।

    लड़कियों से सवाल करने में

    जब कोई लड़का किसी लड़की से पहली बार बात करता है तो उसे कई तरह के ख्याल चल रहे होते हैं। खासतौर से तब जब वे लड़कियों से उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कुछ सवाल करना चाहते हैं। लड़कों को डर होता है कि कहीं उनके सवालों से लड़की असहज महसूस न करे या उन्हें डेस्पेरेट न समझे। इसलिए, फैमिली, पास्ट रिलेशनशिप जैसे निजी विषयों पर बात करते समय लड़के अक्सर नर्वस होते हैं।

    यह भी पढ़ें- बेस्ट फ्रेंड को डेट करने की सोच रहे हैं तो ठहरिए! 5 नुकसान जानकर तौबा-तौबा करेंगे आप