Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ऑफिस के स्ट्रेस से बिगड़ रही है मैरिड लाइफ? तो वर्किंग कपल्स फॉलो करें ‘7 मिनट रूल’

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 09:29 AM (IST)

    इन दिनों प्रोफेशनल लाइफ रिलेशनशिप पर इतनी हावी हो गई है कि कपल एक दूसरे को समय देना ही भूल जाते हैं। ...और पढ़ें

    वर्किंग कपल के लिए 7 मिनट रूल (Image Source: AI Generated)

    वर्किंग कपल के लिए 7 मिनट रूल (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। वर्किंग कपल के लिए सबसे मुश्किल टास्क यही है कि वो अपने रिश्ते को टाइम कैसे दें, क्योंकि इस भागते -दौड़ते रूटीन में तो खुद के लिए ही समय निकालना ही बहुत बड़ा काम है। पर इसका भी एक समाधान है जिसके बारे में लोग कम जानते हैं, हम वर्किंग कपल के 7 मिनट रूल के बारे में बात कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है ये 7 मिनट रूल और कैसे यह रिलेशनशिप को जवां बनाए रखने में मदद करता है। 

    क्या है वर्किंग कपल के लिए 7 मिनट रूल? 

    अक्सर वर्किंग कपल जब घर आते हैं तो अपने साथ काम की टेंशन और चिड़चिड़ापन भी लेकर आते हैं। इससे कई बार किसी छोटी सी बात पर बहस तक छिड़ जाती है। ऐसे में 7 मिनट रूल वर्किंग कपल के लिए मैजिक की तरह काम कर सकता है। यह एक तरीका है जो वर्किंग कपल को अपना रिश्ता मजबूत करने के लिए 7 मिनट रूल फॉलो करने की बात करता है। 

    7 मिनट रूल के नियम 

    7 मिनट रूल में एक ट्रांजिशन की बात कही गई है, इसका मतलब है बदलाव जैसे- ऑफिस से घर जाना। रूल कहता है यह ट्रांजिशन एक खास स्पेस है, जिसमें किसी की कोई बुराई, बड़ी डिमांड या नेगेटिव चीजों से बचना चाहिए। इन सब से बचते हुए अपने पार्टनर के प्रति अच्छी भावना रखनी चाहिए, जिससे उन्हें एहसास हो कि उनके जिंदगी में होने से आप कितने खुश हैं। एक गहरी लंबी सांस लेते हुए अपने लव कनेक्शन के बारे में सोचें और सांस छोड़ते वक्त अपने ऑफिस की सारी टेंशन को रिलीज कर दें। ऑफिस से घर जाते हुए ऐसा करने से आप पाएंगे कि घर पहुंचते ही अंदर थकान, गुस्सा या चिड़चिड़ापन नहीं, बल्कि पार्टनर और परिवार के लिए प्यार और ग्रैटिट्यूड की फीलिंग है। 

    रूल के फायदे

    1. रूल का सबसे बड़ा फायदा तो यह है कि इससे रिश्ता मजबूत करने में मदद मिलती है, यह प्रोफेशनल लाइफ के चलते रिश्तों में बढ़ती दूरियों को कम करने में कारगर है। 

    2. वहीं, दिनभर की थकान और स्ट्रेस को दूर करने में भी मदद करता है। 

    3. यह रूल स्ट्रेस कम करने वाली तकनीक का हिस्सा है, इस तरह 7 मिनट रूल को फॉलो करके मेंटल हेल्थ और रिलेशनशिप दोनों को ठीक रखा जा सकता है। 

    खबरें और भी