क्या आपकी भी गलत इंसान से तो नहीं हो रही शादी? जीवनसाथी को चुनते समय ध्यान रखें गरुड़ पुराण के 5 मंत्र
गरुड़ पुराण में सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जीवनसाथी के चुनाव से जुड़े महत्वपूर्ण मंत्र बताए गए हैं। संस्कार, धैर्य, स्वास्थ्य, समझदारी और मधुर वाणी जैसे ...और पढ़ें
-1781584581568_m.webp)
शादी से पहले गरुड़ पुराण की 5 शर्तें (AI-Generated Image)
HighLights
संस्कार और उत्तम आचरण वाले जीवनसाथी का चुनाव करें
क्रोध पर नियंत्रण और धैर्यवान व्यक्ति को प्राथमिकता दें
शारीरिक-मानसिक रूप से स्वस्थ पार्टनर चुनें, समझदारी भी हो
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में महत्वपूर्ण ग्रंथ गरुड़ पुराण है। इसमें सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कई खास बातों का वर्णन किया गया है। ऐसा माना जाता है कि जीवनसाथी को चुनते समय गरुड़ पुराण की बातों को ध्यान में रखने से परिवार एकजुट और खुशहाल रखता है।
वैवाहिक जीवन सदैव खुशहाल रहता है। अगर आप भी वैवाहिक जीवन खुशहाल चाहते हैं, तो जीवनसाथी को चुनते समय इस लेख में बताई गई बातों का ध्यान रखें।
संस्कार और उत्तम आचरण- गरुड़ पुराण के मुताबिक, व्यक्ति के संस्कार और उत्तम आचरण को वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। जो व्यक्ति अपने धर्म और बड़ों का सम्मान करता है, तो वो वैवाहिक जीवन को सुखी बनाता है। इससे पूरा परिवार एकजुट रहता है।
-1781584741904.jpg)
(AI-Generated Image)
क्रोध पर काबू और धैर्य- जो व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर क्रोधित हो जाता है और बातचीत के दौरान कुछ कड़वे वचन बोल देता है, तो वो कभी भी वैवाहिक जीवन को खुशहाल नहीं बना सकता है। इसके लिए जीवनसाथी को सदैव क्रोध पर काबू और धैर्य रखना चाहिए। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि शांत स्वभाव और धैर्यवान वाला व्यक्ति एक आदर्श जीवनसाथी चाहता है।
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य- इसके अलावा सुखी वैवाहिक जीवन बनाने के लिए एक स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क का होना बेहद आवश्यक है। ऐसा माना जाता है कि किसी बीमारी से पीड़ित व्यक्ति वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने में असफल होता है। इसलिए जीवनसाथी को चुनते समय पार्टनर का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में जरूर जानकारी प्राप्त करें। इससे जीवन और आने वाली पीढ़ी भी सुरक्षित रहेगी।
समझदारी और विचारों में समानता- जिस व्यक्ति में समझदारी की कमी होती है, तो ऐसे व्यक्ति को अपना जीवनसाथी नहीं बनाना चाहिए। पार्टनर ऐसा होना चाहिए, जो जीवन में किसी परेशानी के दौरान आपका समझदारी से साथ दें। साथ ही उसके विचार आपसे मेल खाते हो। ऐसा व्यक्ति एक सफल वैवाहिक जीवन बना सकता है।
खबरें और भी
यह भी पढ़ें- धोखा खाने से बचने के लिए आज ही पहचान लें 6 चेहरे, वरना बर्बाद हो जाएगी जिंदगी!
मधुर वाणी- गरुड़ पुराण के अनुसार, मधुर वाणी वाले लोग ही एक सुखी गृहस्थी का निर्माण कर सकते हैं, जिसकी वाणी मिठास होती है, वो ही लोग सुखी वैवाहिक जीवन बनाते हैं। कड़वा और अपशब्द बोलने वाला व्यक्ति घर की शांति भंग कर सकता है।
गरुड़ पुराण मिलता है वर्णन
गरुड़ पुराण में विवाह, जीवनसाथी के गुणों का वर्णन गरुड़ पुराण के प्रथम भाग में नीतिसार में मिलता है।
यह भी पढ़ें- गरुड़ पुराण के ये 10 महादान: मरने के बाद दिलाते हैं नरक की यातनाओं से मुक्ति और मोक्ष
यह भी पढ़ें- मृत शरीर को अकेला क्यों नहीं छोड़ा जाता? गरुड़ पुराण में बताए गए हैं इसके कारण
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें।