Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अगर आपके दोस्त में हैं ये 6 गुण, तो जीवन में भूलकर भी न छोड़े उसका साथ

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 10:31 AM (IST)

    गरुड़ पुराण के अनुसार, जीवन में सच्चे मित्र की पहचान कैसे करें, यह बताया गया है। इसमें ऐसे 6 गुणों का उल्लेख है जो एक सच्चे दोस्त में होने चाहिए, जो ह ...और पढ़ें

    पढ़ें गरुड़ पुराण के मित्रता सूत्र (Image Source: AI-Generated)

    पढ़ें गरुड़ पुराण के मित्रता सूत्र (Image Source: AI-Generated)  

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। अक्सर लोगों के मन में गरुड़ पुराण का नाम सुनते ही स्वर्ग-नरक का विचार आता है, लेकिन गरुड़ पुराण में जीवन को सफल बनाने का ज्ञान छिपा है। गरुड़ पुराण में बताया गया है कि एक सच्चा मित्र वह है, जो किसी संकट के दौरान आपका साथ दे, लेकिन स्वार्थी दोस्त किसी भी विपत्ति में मदद नहीं करते।

    गरुड़ पुराण से हमको यह सीख मिलती है कि जीवन में सच्चे दोस्त की पहचान कैसे कर सकते हैं। ऐसे में आइए इस लेख में हम आपको बताते हैं कि किन लोगों से दोस्ती करनी चाहिए।

    1. सुख और दुख का समान साथी- गरुड़ पुराण के अनुसार, जो दोस्त आपके सुख के अलावा दुख में आपका साथ दे और कभी भी आपका साथ न छोड़े। ऐसे में दोस्त को सच्चा मित्र माना जाता है। अक्सर स्वार्थी लोग अच्छे समय में ही साथ देते हैं, लेकिन बुरे समय के दौरान साथ छोड़ देते हैं। इसलिए स्वार्थी लोगों से दूरी बना कर रखना चाहिए।

    2. बुराई के मार्ग से बचाने वाला- जो दोस्त आपको गलत मार्ग पर चलने से बचाता हो। ऐसे ही लोग सच्चे मित्र होते हैं, जो लोग बुरे काम को करने में आपका साथ दे, तो ऐसे लोगों से दूर बना कर रहना चाहिए।

    garud puran (8)

    (Image Source: AI-Generated)  

    3. समाज में सम्मान का रक्षक- यदि आपसे कोई गलती हो जाए, तो आपका दोस्त आपको समाज में नीचा नहीं दिखाता और आपको प्यार से समझाता है। साथ ही समाज में हमेशा आपकी इज्जत बचाए रखता है। ऐसे ही लोग सच्चे मित्र माने जाते हैं, जो लोग आपको समाज में बात-बात पर नीचा दिखाते हैं, तो ऐसे में लोगों से दोस्ती नहीं रखनी चाहिए। इससे आपको जीवन में भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- बड़े-बुजुर्ग क्यों करते हैं महिलाओं को श्मशान जाने से मना? गरुड़ पुराण में बताई गई है असली वजह

    4. बुरे लोगों से दूरी- जो लोग धोखेबाज और चालाक होते हैं, तो उनसे दोस्ती नहीं करनी चाहिए। इससे वे लोग आपको जीवन में आपको भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं। हमेशा दोस्ती ऐसे लोगों से करनी चाहिए, जिसका चरित्र साफ हो और जो मन से सच्चा हो।

    5. अच्छे काम करने के लिए प्रेरित करे- गरुड़ पुराण के अनुसार, सच्चा दोस्त वह है, जो आपको हमेशा आगे बढ़ने और अच्छे काम करने के लिए प्रेरित करता हो। इसलिए ऐसे लोगों से दोस्ती करनी चाहिए।

    6. जो ईर्ष्या न करे- जो आपके धनवान और सफल होने पर आपसे ईर्ष्या न करे और आपका बुरा वक्त आने या धन चले जाने पर आपको छोड़कर न भागे। वही सच्चा मित्र है।

    यह भी पढ़ें- अगले जन्म में सुंदर चेहरा मिलेगा या कुरूप? गरुड़ पुराण के अनुसार तय करेंगे आपके ये 5 कर्म

    यह भी पढ़ें- गरुड़ पुराण: इन लोगों के घर भोजन किया, तो जीवन में झेलना पड़ेगा महापाप

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।