Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kiss करने के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप, र‍िश्‍तों में आएगी खुशहाली, कई बीमार‍ियों का भी होगा खात्‍मा

    Updated: Sat, 16 Nov 2024 05:03 PM (IST)

    किस करने के न केवल शारीरिक लाभ हाेते हैं बल्कि मानसिक और भावनात्मक फायदे भी मिलते हैं। यह एक साधारण तरीका है जिससे आप अपने रिश्ते को नया जीवन दे सकते ...और पढ़ें

    क‍िस करने से लव लाइफ में आती है खुशहाली, जीवनभर बना रहता है प्‍यार। (image credit- freepik)
    क‍िस करने से लव लाइफ में आती है खुशहाली, जीवनभर बना रहता है प्‍यार। (image credit- freepik)

    HighLights

    1. पार्टनर को क‍िस करने से कम होता है तनाव।
    2. र‍िश्‍तों को मजबूत बनाने के साथ सेहतमंद रखता है क‍िस।
    3. क‍िस करने से चेहरे पर आता है गजब का निखार।

    लाइफस्‍टाइल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। किस करना केवल रोमांस की कैटेगरी में नहीं आता, बल्कि इसके शारीरिक और मानसिक फायदे भी हैं। किस प्यार के परवान चढ़ने का वह चरण है, जिसमें शब्दों की नहीं, सिर्फ अहसासों की जरूरत होती है। किस प्यार जाहिर करने का सबसे बेहतरीन तरीका है। यह एक ऐसा काम है, जो न केवल रिश्तों को मजबूत बनाता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी साबित हो सकता है। आप अगर अपने पार्टनर को रोजाना किस करते हैं तो आपका ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। आप मानसि‍क रूप से खुश रहते हैं। आज हम आपको कसि करने से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं विस्‍तार से-

    मेंटल हेल्‍थ में सुधार करता है क‍िस

    किस करने से शरीर में Oxytocin का स्तर बढ़ता है, जो एक तरह का हार्मोन है और उसे 'लव हार्मोन' भी कहते हैं। यह हार्मोन तनाव और चिंता को कम करता है, जिससे आप खुद को शांत और खुश महसूस करते हैं।

    दिल को रखे दुरुस्‍त

    किस करना दिल के लिए भी जरूरी है। यह दिल की धड़कन को तेज करता है, जिससे रक्त संचार में सुधार होता है। नियमित किस करने से हृदय रोगों का खतरा भी कम हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: Kiss Day 2024: प्यार बढ़ाने के साथ ही कई बीमारियों का भी खतरा टाल सकती है किसिंग, जानें कैसे

    इम्‍यून सिस्‍टम होता है मजबूत

    Kiss करने से इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। दरअसल कि‍स करने से मुंह में ट्रांसफर होने वाले नए जर्म्स नुकसान नहीं, बल्कि सेहत को फायदा पहुंचाते हैं। जो इम्‍यून सिस्‍टम के लिए फायदेमंद होते हैं।

    खबरें और भी

    कि‍सी भी दर्द से दिलाए छुटकारा

    किस करने से शरीर में तेजी से एंडोर्फिन बनने लगता है। जो क‍ि नेचुरल पेन क‍िलर का काम करता है। यह हार्मोन शरीर में खुशी और सुकून का अहसास कराते हैं। इससे कि‍सी भी शारीरिक दर्द से छुटकारा मिल जाता है।

    चेहरे को बनाता है ग्‍लोइंग

    जब हम पार्टनर को क‍िस करते हैं तो इससे चेहरे की मांसपेशियां एक्टिव हो जाती हैं। जिससे ब्‍लड सर्कुलेशन में तेजी आती है। यह चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाने का काम करता है। क‍िसी को चूमने से झुर्रियां भी कम होती हैं।

    रिश्ते में मजबूती

    गर्ल फ्रेंड बॉय फ्रेंड या पति-पत्‍नी के रिश्तों को मजबूत बनाने में क‍िस अहम क‍िरदार निभाता है। यह पार्टनर्स के बीच विश्वास और समझ को बढ़ाता है। किस करने से भावनात्मक जुड़ाव गहरा होता है, जिससे रिश्ते में प्रेम और एकता बनी रहती है।

    यह भी पढ़ें: Kiss Day 2023: आज है किस डे, जानें सेहत के लिए कैसे है से फायदेमंद