Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    एक्स की याद में आंसू बहाने से नहीं कटेगी जिंदगी, ब्रेकअप के दर्द से उबरने के लिए अपनाएं 5 टिप्स

    Updated: Thu, 29 Aug 2024 10:36 PM (IST)

    Breakup के बाद एक्स को स्टॉक करना आम बात है लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इसके सहारे आप कब तक चल सकते हैं? भले ही उनकी तस्वीरें देखकर आपको उनके साथ क ...और पढ़ें

    Tips To Move On After A Breakup: ब्रेकअप के दर्द से उबरने में मदद करेंगे ये 5 टिप्स
    Tips To Move On After A Breakup: ब्रेकअप के दर्द से उबरने में मदद करेंगे ये 5 टिप्स

    HighLights

    1. ब्रेकअप के बाद जिंदगी काफी बदल जाती है।
    2. कई लोग इस दर्द से लंबे समय तक उबर नहीं पाते हैं।
    3. मूव ऑन करने के लिए आप कुछ खास तरीके अपना सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपका प्यार सच्चा हो, तो ब्रेकअप के दर्द (Breakup Pain) से उबर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। कई लोग तो सालों-साल सोशल मीडिया पर एक्स को स्टॉक कर रहे होते हैं और उनकी तस्वीरें देखकर मन ही मन पुरानी बातों को सोचने की कोशिश करते हैं। अगर आप भी ऐसी ही किसी सिचुएशन से डील कर रहे हैं, तो बताइए ऐसा कब तक चल सकता है? भले ही आज आपको लगे कि एक्स के बिना जिंदगी काट पाना दूभर काम है या कहें कि नामुमकिन है, लेकिन असल बात तो ये है कि ऐसा बिल्कुल नहीं होता है। किसी के आने या चले जाने से जिंदगी नहीं रुका करती है। आइए इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसे कारगर तरीके (Tips To Move On) बताते हैं जिनकी मदद से ब्रेकअप के दर्द को हल्का किया जा सकता है।

    खुद को दोष देना बंद करें

    अगर आप ब्रेकअप के लिए खुद को दोषी महसूस कर रहे हैं, तो ये भी एक बड़ी गलती है। इस तरह सोचकर चलेंगे तो इस दर्द से कभी नहीं उबर पाएंगे। हालात से सीख लें, लेकिन अपने दिमाग में यह भी बैठा लें, कि "छोड़कर जाने वाले को मौका चाहिए होता है और रुकने वाले को सिर्फ एक बहाना।" क्या अब तक के रिलेशनशिप में आप उसे रुकने का एक बहाना भी नहीं दे सके? जाहिर तौर पर ये सच नहीं हो सकता। ऐसे में, खुद को दोषी समझना बंद करें।

    अपनी फीलिंग्स को कबूल करें

    ब्रेकअप के दर्द को दबाने की कोशिश बिल्कुल न करें। अपनी भावनाओं को स्वीकार करें, चाहे वे कितनी भी दर्दनाक क्यों न हों। रोना, गुस्सा होना या उदास होना आम बात है, जो लड़का और लड़की कोई भी फील कर सकता है। अपनी फीलिंग्स को बयां करने के लिए किसी दोस्त या कजन की मदद ले सकते हैं या फिर एक डायरी बनाकर उसमें अपनी दिल की बातें नोट कर सकते हैं। यकीन मानिए इससे आपको काफी हल्का महसूस होगा।

    यह भी पढ़ें- प्यार और विश्वास बढ़ाने के चक्कर में कहीं आप भी नहीं हो रहीं 'ब्वॉयफ्रेंड सिकनेस' का शिकार?

    खुद पर दें ध्यान

    ब्रेकअप के बाद, अपने आप पर ध्यान दें। हेल्दी डाइट लें, रेगुलर एक्सरसाइज करें और हर हाल में नींद जरूर पूरी करें। ये सब चीजें आपको इमोशनल रूप से स्ट्रांग बनाने का काम करेंगी। इसके अलावा अपना पसंदीदा म्यूजिक सुनें या फिर जो कुछ भी आपकी हॉबी हो, उसे भी जरूर फॉलो करें।  

    खबरें और भी

    दोस्तों से मिलें

    अपने दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएं। वे आपको इमोशनल सपोर्ट दे सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको सबसे पहले पुरानी बातों को एक पल के लिए भुलाकर उनके साथ हंसी-मजाक में अपने अंदर के बच्चे को जिंदा रखना होगा और इस बात को दिमाग में बैठाना होगा कि आप अकेले नहीं हैं।

    खुद को बेचारा न समझें

    ब्रेकअप के बाद अपने आप पर दया आना स्वाभाविक है, लेकिन खुद को बेचारा समझने की गलती कभी न करें। यह आपको आगे बढ़ने से रोकता है और आप उसी शख्स की दुनिया में फंसे रहते हैं। खुद को याद दिलाएं कि आप एक स्ट्रांग शख्सियत हैं और फ्यूचर में बहुत बेहतर चीजें कर सकते हैं।

    इन बातों का भी रखें ख्याल

    • सोशल मीडिया से ब्रेक लें: सोशल मीडिया पर अपने एक्स को स्टॉक करना आपके लिए दर्दनाक हो सकता है।
    • हेल्दी हैबिट्स अपनाएं: योग, ध्यान या स्ट्रेस कम करने वाली अन्य आदतों को अपनाकर भी आप अपनी मेंटल हेल्थ में सुधार कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- प्यार में मिला धोखा है फिलोफोबिया की मुख्य वजह, इससे बाहर निकलने में आपको करनी होगी खुद की मदद