यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
रिश्ता पक्का होने के बाद शादी में बिल्कुल न करें देरी, इन 5 वजहों से खुशियों में लग सकता है ब्रेक
शादी के बंधन में बंधना एक न एक दिन सभी का सपना होता है। क्योंकि ये जरूरी है कि आप खुद को जीवन में खुद को किसी केयरिंग और लविंग इंसान के साथ देखना चाहत ...और पढ़ें

HighLights
- रिश्ता फिक्स करके डिले करने से बचना चाहिए
- शादी में देरी बढ़ा देती है तनाव
- खर्चों को लेकर भी हो जाती है टेंशन
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Dealy in Marriage रिश्ता फाइनल होने के बाद शादी में देरी अब एक आम बात हो गई है। पहले तो लोग इस वजह से परेशान रहते हैं कि उनके बच्चों को अच्छे रिश्ते नहीं मिल रहे। जब रिश्ते मिल जाते हैं तो शादियों में देरी करने लगते हैं। इस वजह से कई बार आपको नुकसान हो सकता है। इतना ही नहीं कई बार ये भी देखा गया है कि देरी करने की वजह से रिश्ता टूट भी जाता है।
रिश्ते में हो सकता है तनाव
शादी में देरी करने से रिश्ते में तनाव उत्पन्न हो सकता है। दोनों पक्षों के बीच में अनिश्चितता और चिंता बढ़ सकती है। कई बार लोग रिश्ता होने के बावजूद शादी में काफी देरी कर देते हैं। हालांकि बाद में यह चिंता का सबब बन जाता है।
हो सकती है फाइनेंशियल दिक्कतें
शादी में देरी करने से वित्तीय समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। शादी की तैयारी और व्यवस्था के लिए धन की आवश्यकता होती है, और देरी करने से यह धन अधिक बढ़ सकता है। शादी में जितनी देरी होती है उतना ही खर्चा बढ़ने की संभावना बनती रहती है।
बढ़ जाता है पारिवारिक दबाव
शादी में देरी करने से पारिवारिक दबाव बढ़ सकता है। दोनों पक्षों के परिवार वाले शादी के लिए दबाव डाल सकते हैं, जिससे रिश्ते में तनाव उत्पन्न हो सकता है। कोशिश करें कि साल भर के अंदर रिश्ता होने के बाद शादी कर लें, देर होने की वजह से कई बार बहुत दिक्कत हो जाती है।
खबरें और भी
व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में प्रभाव
शादी में देरी करने से व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में प्रभाव पड़ सकता है। दोनों पक्षों को अपने करियर और व्यक्तिगत जीवन में आगे बढ़ने के लिए शादी के बाद की योजनाओं को बनाना पड़ सकता है। वहीं रिश्ते में अनिश्चितता उत्पन्न हो सकती है। दोनों पक्षों को यह नहीं पता होता है कि उनका भविष्य क्या होगा, जिससे रिश्ते में तनाव और चिंता बढ़ सकती है।
आने लगते हैं निगेटिव थॉट्स
शादी में देरी की वजह से निगेटिव थॉट्स आने लगते हैं। इस वजह से कोशिश करनी चाहिए कि रिश्ता होने के बाद शादी में देरी नहीं होनी चाहिए। बता दें कि कि कई बार शादी में देरी होने से शादी को लेकर आपके दिमाग में निगेटिव विचार आने लगते हैं। जो हेल्दी रिश्ते के लिए ठीक नहीं हैं।