Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Engaging & Fun Questions For Kids: बच्चों को रखना है एंगेज्ड, तो इन आसान सवालों से करें शुरुआत

    By Jagran NewsEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Wed, 13 Sep 2023 07:04 AM (GMT+05:30)

    Engaging Fun Questions For Kids बच्चों को एंगेज रखना या फिर इंटरटेन करना सब के बस की बात नहीं होती। कई लोगों को यह समझ नहीं आता कि वह बच्चों से किस त ...और पढ़ें

    बच्चों से करना चाहते हैं बात तो इन आसान सवालों से करें शुरुआत
    बच्चों से करना चाहते हैं बात तो इन आसान सवालों से करें शुरुआत

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Engaging & Fun Questions For Kids: जब बच्चे थोड़ा- थोड़ा बोलना सीखते हैं, तो माता-पिता के पास उनके साथ एक बॉन्ड बनाने का और उन्हें और बेहतर तरीके से समझने का अच्छा मौका होता है। बच्चे ज्यादा साफ और लंबे शब्द बोलने में असमर्थ होते हैं। अपने बच्चों के साथ किसी भी बात को करने का आसान तरीका है कि आप उनसे दिन भर में कुछ ऐसे सवाल करते रहें, जिनका जवाब केवल हां या ना में हो। इससे उन्हें भी आसानी रहेगी और आप अपने बच्चों की पसंद और नापसंद के बारे में बेहतर तरीके से जान सकेंगे। आइए जानें ऐसे सवालों की लिस्ट के बारे में, जो आप अपने बच्चे से कर सकते हैं।

    बच्चों के लिए हां या ना वाले कुछ आसान सवाल

    • क्या आपको आइसक्रीम पसन्द है?
    • क्या रेड आपका फेवरेट कलर है?
    • क्या आपको स्वीमिंग आती है?
    • क्या आपको टॉयलेट जाना है?
    • क्या आपको भूख लगी है?
    • क्या आपको किताबें पढ़ना अच्छा लगता है?
    • क्या आपने आज अपने दांतों को ब्रश किया?
    • क्या आप पार्क चलोगे?
    • क्या आपको डांस करना अच्छा लगता है?

    बच्चों से बात करने वाले कुछ मज़ेदार सवालों की लिस्ट

    काम की बात के अलावा, आप अपने बच्चे से कुछ फनी सवाल भी कर सकते हैं। जिनका जवाब देते वक्त बच्चे के चेहरे पर मुस्कान ज़रूर आ जाएगी। इतना हीं नहीं, जब बच्चा बोलना सीख रहा होता है, तो माता-पिता के अलावा, परिवार के और सदस्यों के लिए भी काफी एक्साइटिंग होता है। बच्चे से बार-बार किसी एक काम को दोहराने के लिए कहा जाता है, जिससे परिवार में भी खुशहाल माहौल बनता है। तो क्यों न इस माहौल को और आगे बढ़ाने के लिए कुछ फनी सवालों के बारे में जान लें। 

    बच्चों के लिए कुछ फनी सवालों की लिस्ट

    • क्या आप फनी फेस बना सकते हो?
    • क्या आपका दोस्त एलियन है?
    • क्या आपको गुदगुदी होती है?
    • क्या आप अपनी नाक को अपनी जीभ से टच कर सकते हैं?
    • क्या आपने उल्टा पजामा पहना है?
    • क्या आपको लगता है कि हाथी उड़ सकता है?
    • क्या आपको चॉकलेट के साथ ब्रोकली खाना पसंद है?