विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब्यूटी और लुक्स नहीं 'ब्रेन' देखकर दिल हारते हैं? तो सेपियोसेक्शुअल हैं आप, समझें इस खास अट्रैक्शन का राज

Updated: Tue, 01 Sep 2026 11:36 AM (IST)

डेटिंग के नए ट्रेंड के साथ अब लोगों का व्यवहार भी बदल रहा है, सेपियोसेक्शुअल भी इन्हीं में से एक है।

सीक्रेट बातें जो सेपियोसेक्शुअल इंसान अपने पार्टनर में ढूंढता है (Image Source: AI Generated)

सीक्रेट बातें जो सेपियोसेक्शुअल इंसान अपने पार्टनर में ढूंढता है (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। एक समय था जब डेटिंग के लिए सुंदरता और पैसा मायने रखता था, पर अब समय बदल रहा है क्योंकि अब लोग शक्ल नहीं बल्कि अक्ल देखकर पार्टनर चुन रहे हैं। दरअसल, कुछ लोगों को ब्यूटी या लुक्स आकर्षित से न होकर समझदारी और अक्ल पर फिदा होते हैं, इसे ही आज सेपियोसेक्शुअल कहा जा रहा है। 

सेपियोसेक्शुअल अट्रैक्शन क्या है? 

इसका कनेक्शन तो सेक्शुअलिटी से है लेकिन इसमें आकर्षण शरीर नहीं दिमाग देखकर होता है। ऐसे लोग अपने पार्टनर की बाहरी सुंदरता या रुतबे से ज्यादा उसके तेज दिमाग की वजह से पसंद करते हैं। इनके लिए पार्टनर का ज्यादा बुद्धिमान होना ही सबसे बड़ी क्वालिटी है। 

सीक्रेट बातें जो सेपियोसेक्शुअल इंसान अपने पार्टनर में ढूंढता है

बता दें कि तेज दिमाग के अलावा भी ऐसी बहुत सी बातें हैं जो एक सेपियोसेक्शुअल इंसान अपने पार्टनर में ढूंढता है: 

गहरी बातचीत 

सेपियोसेक्शुअल लोगों को छोटी-मोटी बातों यानी स्मॉल टॉक में इतनी रुचि नहीं आती, उन्हें एक ऐसा पार्टनर चाहिए जो दर्शन, ब्रह्मांड, कला और गंभीर सामाजिक विषयों पर अपना एक स्टैन्ड रखता हो। ऐसे में हो सकता है कि सेपियोसेक्शुअल इंसान के साथ पहली डेट किसी म्यूजियम, ऐतिहासिक जगह या लाइब्रेरी हो। 

चीजों को सीखने की उत्सुकता 

उन्हें ऐसे लोग ज्यादा पसंद आते हैं जिनमें कुछ न कुछ नया सीखने की ललक होती है। कोई नई भाषा, कोई नई तकनीक या फिर कोई नया कौशल सीखने की उत्सुकता अगर आप में है तो आप सेपियोसेक्शुअल इंसान के लिए परफेक्ट पार्टनर हो सकते हैं। 

बात करने की कला 

यहां बात करने की कला से मतलब है हाजिर जवाबी और सेंस ऑफ ह्यूमर। वैसे देखा जाए तो सेपियोसेक्शुअल इंसान के लिए सैरकेज्म भी उनके ही स्तर का होता है और वो चाहते हैं कि सामने वाला भी उसे वही स्तर पर ठीक से समझ पाए। 

इमोशनल मैच्योरिटी 

इन लोगों को अपने पार्टनर में सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं चाहिए, बल्कि परिस्थिति के हिसाब से खुद को ढालने और सही फैसला लेने की बेहतर समझ भी चाहिए। 

क्रिटिकल थिंकिंग 

सोचने की आजादी, विषयों को समझने की कला और तर्क के साथ बातें स्पष्ट रखना, ये सभी खूबियां सेपियोसेक्शुअल इंसान को बेहद अट्रैक्ट कर सकती हैं। इसके साथ ही उन्हें एक ओपन माइंडेड व्यक्ति की तलाश रहती है जो किसी रूढ़ि में आंख बंद करके विश्वास न करे। 

यह भी पढ़ें- पेरेंट्स टीनेज बच्चों को दें कितनी ढील? समझें कहां सही प्राइवेसी और कहां रखें 'नो-कॉप्रोमाइज' रूल

यह भी पढ़ें- बच्चों की पहुंच से आज ही दूर करें घर की ये 6 चीजें, छोटी-सी लापरवाही पड़ सकती है भारी