Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Lord Ram Qualities: हर महिला चाहती है अपने जीवनसाथी में भगवान राम जैसे ये 5 गुण

    Updated: Fri, 12 Jan 2024 10:56 AM (GMT+05:30)

    Lord Ram Qualities किसी भी शख्स की असली पहचान उसके गुणों और कर्मों से ही बनाती है। इसमें कोई दोराय नहीं कि हर कपल अपने रिश्ते को लंबे वक्त तक स्ट्रांग ...और पढ़ें

    जीवन में उतार लें श्री राम जैसे ये 5 गुण, हेल्दी रहेगा रिश्ता!
    जीवन में उतार लें श्री राम जैसे ये 5 गुण, हेल्दी रहेगा रिश्ता!

    HighLights

    1. हर शख्स अपने जीवनसाथी से कुछ एक्सपेक्टेशंस रखता है।
    2. आप श्री राम और माता सीता के वैवाहिक जीवन से कई बातें सीख सकते हैं।
    3. हर पुरुष को अपने जीवन में भगवान राम जैसे ये 5 गुण जरूर शामिल करने चाहिए।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Lord Ram Qualities: देशभर में 22 जनवरी को लेकर खासा उत्साह है। भगवान राम अयोध्या में अपने भव्य महल में विराजमान होने जा रहे हैं। देश ही नहीं दुनियाभर में करोड़ों लोगों के लिए श्री राम एक आदर्श हैं। भले ही भगवान राम और माता सीता के वैवाहिक जीवन में कई सट्रगल थे, लेकिन आज भी जब एक आदर्श जीवनसाथी के उदाहरण की बात आती है तो कई लोग श्रीराम का नाम लेते हैं।

    रिश्तों में बढ़ती दूरियां और कड़वाहट आज आम बात बन गई है। अक्सर लोग अपने मुताबित सामने वाले को बदलना तो चाहते हैं लेकिन अपनी अच्छाई या बुराई की ओर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में भगवान राम और माता सीता का जीवन हमें कई सीख देता है। अपने गुणों के विकास के लिए आपको हमेशा काम करना चाहिए। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं श्रीराम जैसे वे 5 गुण, जो हर महिला अपने जीवनसाथी में तलाशती है।

    यह भी पढ़ें- पति-पत्नी के रिश्ते को भी होती है समय-समय पर रिचार्ज करने की जरूरत, वरना बढ़ सकती हैं दूरियां

    दिल जीतें

    श्री राम, भगवान विष्णु के अवतार थे। बावजूद इसके, उन्होंने कर्म के मुताबिक शिव के भारी धनुष को तोड़कर एक योग्य पति होने का उदाहरण पेश किया। सीख ये है कि भले ही आपका रिश्ता हाई प्रोफइल या दौलत शौहरत देखकर ही क्यों न बना हो लेकिन जीवनसाथी का सच्चा और हमेशा वाला साथ पाने के लिए आपको उसका दिल और विश्वास दोनों जीतना होगा।

    परवाह करें

    श्री राम जब वनवास को चले तो उन्होंने माता सीता को साथ न चलने के लिए काफी मनाया, उनके न मानने पर भगवान ने माता के सुख और आराम का पूरा ख्याल रखा। उनकी कोशिश रहती थी कि सीता के त्याग की पूरी कद्र करें। इस गुण को हर पुरुष को फॉलो करना चाहिए क्योंकि महिला अपना घर, सुख और चैन छोड़कर आपकी जिंदगी में शामिल होने आती है।

    खबरें और भी

    साथी को समझें

    एक आइडल पुरुष वही है जो अपने जीवनसाथी को समझे, उसकी इच्छाओं और सपनों को पूरा करने की पूरी कोशिश करें। भगवान राम ने भी हर पल सीता का साथ दिया फिर चाहे वनवास साथ चलने की जिद हो या जंगल में सोने के हिरण को पाने की चाह क्यूं न हो।

    पेशेंस रखें

    ये एक जैसा गुण है जो किसी भी रिश्ते के लिए बेहद जरूरी है। आपने अक्सर बड़े-बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि जल्दी का काम शैतान का होता है। कई बार जल्द बाजी में बिना सोचे समझे हम गलत फैसले लें बैठते हैं जिससे पूरा रिलेशनशिप खराब हो जाता है। कैकेयी की चाह के मुताबिक भगवान राम ने 14 साल का वनवास बिताया और राजा होते हुए भी साधु की तरह जीवन जिया।

    काइंड रहें

    आप जितने उदार और काइंड नेचर वाले होंगे उतने ही अच्छे जीवनसाथी बन पाएंगे। इंसान हो या पशु, आपका दिल दोनों के लिए एक जैसा धड़कना चाहिए। राजा होने के बाद भी राम के अंदर कोई घमंड नहीं था। सीता को पाने के लिए वे पूरी वानर सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले। ऐसे पार्टनर अक्सर हर महिला की चाहत में शुमार होते हैं।

    यह भी पढ़ें- क्या आप भी है शादी को लेकर कंफ्यूज, तो इन टिप्स की मदद से लें जिंदगी का ये अहम फैसला

    Picture Courtesy: Freepik