Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वॉट्सएप का 'लॉक चैट्स' फीचर बन रहा रिश्तों में बढ़ती दूरियों की वजह, रिश्तों में घुल रही है कड़वाहट

    Updated: Sun, 01 Feb 2026 11:47 AM (GMT+05:30)

    वॉट्सएप का 'लॉक चैट्स' फीचर, जो प्राइवेसी के लिए बनाया गया था, रिश्तों में अविश्वास और तनाव पैदा कर रहा है। यह चैट को पासवर्ड से सुरक्षित रखने की सुवि ...और पढ़ें

    कैसे प्राइवेसी के लिए बना फीचर पैदा कर रहा है शक? (AI Generated Image)

    कैसे प्राइवेसी के लिए बना फीचर पैदा कर रहा है शक? (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। डिजिटल युग में तकनीक ने जहां हमें अपनों के करीब लाया है, वहीं कुछ फीचर्स ऐसे भी हैं जो अनजाने में रिश्तों के बीच दरार पैदा कर रहे हैं। प्राइवेसी बढ़ाने के लिए वॉट्सएप साल 2023 में 'लॉक चैट्स' नाम का एक फीचर लेकर आया।

    लेकिन प्राइवेसी को सुरक्षित रखने के लिए बनाया गया यह टूल आज कई घरों में अविश्वास और तनाव का कारण बन गया है। कैसे प्राइवेसी के लिए बना एक छोटा-सा फीचर रिश्तों में दूरियों की वजह बन रहा है? आइए जानें। 

    क्या है यह फीचर और क्यों पड़ी इसकी जरूरत?

    वॉट्सएप ने इस फीचर को उन लोगों के लिए लॉन्च किया था जो कभी-कभी अपना फोन दूसरों के साथ शेयर करते हैं और अपनी कुछ बातचीत को प्राइवेट रखना चाहते हैं। इस फीचर के तहत, किसी भी चैट को लॉक किया जा सकता है, जिसे केवल फोन के पासवर्ड या फिंगरप्रिंट के जरिए ही खोला जा सकता है।

    आजकल फोन अक्सर बच्चों, परिवार के दूसरे सदस्यों या ऑफिस के लोगों के हाथ आ जाता है। ऐसे में प्राइवेसी का ध्यान रखना और भी जरूरी हो गया है। इस लिहाज से यह फीचर काफी अच्छा साबित हो रहा है। 

    खबरें और भी

    जब प्राइवेसी बन जाती है शक का आधार

    भले ही यह फीचर सुरक्षा के लिहाज से बनाया गया हो, लेकिन रिश्तों के मामले में यह अक्सर संदेह को जन्म देता है। इसके पीछे बेहद साधारण सा साइकोलॉजिक कारण है। चैट्स को लॉक करना लोगों को अपनी सीमाएं तय करने में मदद करता है, लेकिन जब पार्टनर को लॉक चैट्स के बारे में पता चलता है, तो उसके मन में असुरक्षा की भावना पैदा होने लगती है। ट्रांसपेरेंसी खत्म होने की वजह से पार्टनर के मन में इंसिक्योरिटी जन्म लेने लगती है।

    कई मामलों में सुरक्षा के लिए बनाए गए इस फीचर का गलत इस्तेमाल भी देखने को मिला है। चैट लॉक फीचर का इस्तेमाल कई लोग धोखाधड़ी, बेवफाई और किसी भी तरह के उत्पीड़न के लिए भी कर रहे हैं। इसके कारण भी अविश्वास की भावना बढ़ रही है

    Whatsapp Chat

    (AI Generated Image)

    अविश्वास और बढ़ती दूरियां

    रिश्तों में बातचीत और ईमानदारी सबसे जरूरी होते हैं। जब किसी रिश्ते में एक पार्टनर अपनी बातों को पासवर्ड के पीछे छिपाने लगता है, तो दूसरे पार्टनर को लगता है कि उससे कुछ गलत छिपाया जा रहा है। यह अविश्वास धीरे-धीरे मेंटल स्ट्रेस और बातचीत की कमी का कारण बन जाता है।

    अक्सर लोग इस बात को लेकर उलझन में रहते हैं कि क्या यह उनकी डिजिटल प्राइवेसी है या फिर धोखे का एक रास्ता। जहां कुछ लोग इसे एक पॉजिटिव टूल की तरह देखते हैं, वहीं कई लोग इसे रिश्तों में ट्रांसपेरेंसी खत्म करने वाला कदम मानते हैं।

    बैलेंस है जरूरी

    आज जब हर कोई अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा सोशल मीडिया पर शेयर कर रहा है, प्राइवेसी की अहमियत को नकारा नहीं जा सकता। हालांकि, यह याद रखना जरूरी है कि तकनीक केवल एक माध्यम है; इसका इस्तेमाल कैसे करना है, यह यूजर पर निर्भर करता है। लॉक चैट्स फीचर का इस्तेमाल अगर विश्वास को बनाए रखते हुए किया जाए तो यह वरदान है, लेकिन अगर यह कुछ छिपाने का जरिया बन जाए, तो यह किसी भी मजबूत रिश्ते को कमजोर कर सकता है।