प्यार है तो 'समझौता' जरूरी नहीं! इन 4 बातों को कभी न करें एडजस्ट, वरना खो देंगे अपना वजूद
आज के समय में रिश्ते को निभाना आसान नहीं है। बदलती सोच के बीच लोग अक्सर अपने रिश्ते को बचाने के लिए खुद से समझौता कर लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं ...और पढ़ें

इन बातों को एडजस्ट करना रिश्ते पर बन सकता है बोझ (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
कई लोग रिश्तों को काफी अहमियत देते हैं
अपने सपनों को पीछे छोड़कर लोग रिश्ते निभा रहे हैं
हर किसी को रिश्ते में समझौता नहीं करना चाहिए
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। “प्यार है तो एडजस्ट करना पड़ेगा” आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो इस बात को फॉलो करते हैं। जो रिश्ते को बचाने के चक्कर में रोज खुद को खोते जा रहे हैं और उन्हें इसका एहसास तक नहीं होता। कभी चुप रहकर, कभी सहकर, तो कभी अपने सपनों को पीछे छोड़कर लोग रिश्ते निभा रहे हैं।
लेकिन कभी आपने सोचा है कि ऐसा करने से सच में रिश्ता अच्छे से चल सकता है? हालांकि, कुछ बातें ऐसी होती हैं, जिनमें हर किसी को समझौता नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में।
आत्मसम्मान से न करें समझौता
प्यार में होने का मतलब यह नहीं कि आप अपनी इज्जत भूल जाएं। अगर आपका पार्टनर आपको बार-बार नीचा दिखाता है या सबके सामने आपकी बेइज्जती करता है, तो यह गलत है। ऐसे में आपको अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं करना चाहिए। रिश्ते में दोनों को एक-दूसरे की इज्जत करनी चाहिए। अगर रिश्ते में सम्मान नहीं होगा, तो रिश्ता खुद-ब-खुद खराब होने लगता है।
अपने सपनों और करियर को न करें एडजस्ट
अगर कोई रिश्ता आपको आगे बढ़ने से रोक रहा है, आपके सपनों को खत्म कर रहा है या करियर छोड़ने के लिए मजबूर कर रहा है, तो एक बार सोचने की जरूरत है। अगर आप इन चीजों से समझौता करते हैं, तो आप अपने सपनों और करियर को पीछे छोड़ सकते हैं। दरअसल, सही पार्टनर वही होता है जो आपके सपनों को समझे और आपको आगे बढ़ने के लिए सपोर्ट भी करे।
इमोशनल टॉर्चर को सहने से बचें
अगर आपका पार्टनर आपको हर बात पर चुप रहने को कहता है, गिल्ट महसूस करवाता है या इमोशन्स को नजरअंदाज कर देता है, तो यह इमोशनल टॉर्चर का संकेत हो सकता है। कई लोग रिश्ते को बचाने के चक्कर में सहते रहते हैं, लेकिन ऐसा करने से आप मेंटली हर्ट हो सकते हैं। रिश्ते में दोनों को अपनी बात खुलकर रखने का हक होना चाहिए।
खबरें और भी
जरूरत से ज्यादा कंट्रोल को न करें इग्नोर
कई लोग कंट्रोल को केयर समझ लेते हैं, लेकिन अगर आपका पार्टनर ये तय करने लगे कि आप किससे बात करेंगे, क्या खाएंगे, क्या पहनेंगे या कहां जाएंगे, तो यह चिंता की बात है। इसलिए रिश्ते में स्पेस बहुत जरूरी होता है और भरोसा भी।