Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हर बात पर रिएक्ट करने, ईगो को प्रूव करने की आदत से रिलेशनशिप में होते हैं सबसे ज्यादा लड़ाई- झगड़े

    Updated: Wed, 31 Jul 2024 01:45 PM (IST)

    शादी के बाद जब दो लोग साथ आते हैं तो उन्हें कई तरह के एडजस्टमेंट्स करने पड़ते हैं। कुछ एडजस्टमेंट्स तो आसान होते हैं लेकिन कुछ के लिए हम खुद को तैयार ...और पढ़ें

    रिलेशनशिप में झगड़ों से कैसे बचें (Pic credit- freepik)
    रिलेशनशिप में झगड़ों से कैसे बचें (Pic credit- freepik)

    HighLights

    1. शादी के बाद कपल्स में सबसे ज्यादा लड़ाई-झगड़े होते हैें।
    2. कई बार ये झगड़े अलगाव की वजह बन सकते हैं।
    3. रिलेशनशिप में होने वाले झगड़ों से बचने के उपाय।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शादी के बाद कपल्स के बीच कई सारी चीजों को लेकर arguements होते रहते हैं। कई बार ये छोटे- मोटे Arguements बड़ी लड़ाई में तब्दील हो जाते हैं। जिसके चलते दिनों-दिन बातचीत तक बंद हो जाती है, हालांकि ऐसी सिचुएशन पैदा न हो, ये काफी हद तक आपके हाथ में होता है। थोड़ी सी समझदारी दिखाकर आप काफी हद तक अपने नए रिश्ते में आए दिन होने वाली लड़ाइयों को रोक सकते हैं।

    रिलेशनशिप में होने वाले झगड़े रोकने के उपाय

    1. इसकी शुरुआत रिएक्शन से होती है। मतलब किन बातों पर रिएक्ट करना है और किन्हें इग्नोर करना है, इसे समझना सबसे ज्यादा जरूरी है। पार्टनर अगर आपसे कोई बात कह रहा है, तो उसे सुनें जरूर, लेकिन समझते हुए रिएक्ट करें। 

    2. खानपान की आदत, हाइजीन को लेकर अगर झगड़ा हो रहा है और वहां आपकी गलती है, तो बेमतलब की arguement से बचें, क्योंकि ये आग में घी डालने का काम करेगी। अपनी गलती को स्वीकारने में कोई बुराई नहीं।

    3. पार्टनर कहीं बाहर से आया है और ऐसी किसी बात पर भड़का हुआ है, जिसका कोई मतलब नहीं, तो आप भी उस पर चिल्लाने न लगें। कई बार बाहर के तनाव, गुस्से के चलते भी ऐसा देखने को मिलता है। उस वक्त उसकी बात सुन लेना बेहतर है। हां, बाद में आप पार्टनर से इस बारे में बात कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः- शांति और समझदारी इन दो चीजों की मदद से आसानी से मैनेज कर सकते हैं शादी के बाद होने वाले लड़ाई-झगड़े

    4. झगड़े में ईगो न घुसाएं, क्योंकि इससे सिचुएशन बहुत ज्यादा बिगड़ जाती है और ज्यादातर झगड़े ही ईगो से समझौता न करने के चलते होते हैं। आत्मसम्मान बचाकर रखना जरूरी है, लेकिन बेमतलब के arguements को ईगो से जीतने की कोशिश नुकसान ही कराती है। 

    5. अगर आपका पार्टनर आपसे उम्र में छोटा है, तो जाहिर सी बात से उसका मैच्योरिटी लेवल भी आपसे कम ही होगा। ऐसे में जिन बातों को उसे समझाकर ठीक किया जा सकता है, वहां जबरन लड़ाई न करें।

    ये भी पढ़ेंः- सिर्फ झगड़ा और तालमेल की कमी ही नहीं, बदबू भी बन सकती है अच्छे-भले रिश्ते में खटास की वजह