Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कहीं घरवालों के दबाव में तो शादी नहीं कर रहा पार्टनर? Arrange Marriage कर रहे हैं, तो ऐसे करें पहचान

    Updated: Wed, 11 Jun 2025 05:47 PM (IST)

    इंदौर में राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद अरेंज मैरिज (arranged marriage tips) को लेकर लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं। कई बार परिवार के दबाव में बच्चे ...और पढ़ें

    क्या सच में आपसे शादी करना चाहता है पार्टनर?
    क्या सच में आपसे शादी करना चाहता है पार्टनर?

    HighLights

    1. शादी जिंदगीभर साथ रहने वाला रिश्ता होता है।
    2. हालांकि, इन दिनों शादी को लेकर लोगों के मन में सवाल उठने लगे हैं।
    3. ऐसे में अरेंज मैरिज करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर तरफ इन दिनों राजा रघुवंशी हत्याकांड की चर्चा सुनने को मिल रही है। शादी के बाद हनीमून के लिए मेघालय गए इंदौर के राजा रघुवंशी की मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है। उनकी मौत का आरोप उन्हीं की पत्नी सोनम रघुवंशी पर लगाया जा रहा है। फिलहाल मामले में जांच जारी है, लेकिन लगातार ऐसे मामले सामने आने के बाद अब लोगों के मन में शादी को लेकर कई सारे सवाल आने लगे हैं।

    खासकर अरेंज मैरिज (arranged marriage red flags) से अब लोग ज्यादा डरने लगे हैं। शादी जन्मों का रिश्ता होता है, जिसे भरोसे और वफादारी के साथ निभाया जाता है। यह सिर्फ दो लोगों का नहीं, बल्कि दो परिवारों का बंधन होता है और सभी की खुशी के लिए यह जरूरी है कि दो लोग अपनी इच्छा और पूरे मन के साथ इस रिश्ते में आए।

    यह भी पढ़ें- तय हो गई है Arrange Marriage तो आंख बंदकर न करें पार्टनर पर भरोसा, इन रेड फ्लैग्स से रहें सावधान

    प्रेशर में भी शादी कर रहे लोग

    हालांकि, कई बार परिवार और पेरेंट्स के दबाव में आकर भी बच्चे शादी के लिए हां कर देते हैं, जिसका नतीजा कई बार भयानक साबित हो सकता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे संकेतों के बारे में, जो यह बताते हैं कि आपका होने वाला पार्टनर परिवार के प्रेशर में आपसे शादी (forced arranged marriage warning signs) कर रहा है। आइए सीनियर साइकोलॉजिस्ट मोनिका शर्मा से जानते हैं ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में-

    बातचीत न करना

    अगर आपकी शादी किसी ऐसे व्यक्ति से शादी हो रही है, जो बेमन आपसे शादी कर रहे हैं, तो वह आपसे बातचीत करने से बचेंगे। ऐसे लोग आपने रोजमर्रा की छोटी-मोटी बातें जैसे गुड मॉर्निंग-गुड नाइट मैसेज, आपका हालचाल पूछना, दिन की अपनी सारी गतिविधियों को बताना आदि आपसे शेयर करने से बचेंगे।

    खबरें और भी

    आपसे मिलने से बचना

    जो व्यक्ति अपने परिवार के प्रेशर में आकर आपसे शादी कर रहा है, वह आपसे मिलने में कम रुचि लेगा। वह अक्सर आपके साथ समय बिताने से बचेगा। ऐसे लोग लंच डेट, मूवी, शॉपिंग आदि के लिए बाहर जाने की बिल्कुल भी इच्छा नहीं दिखाते या बहुत कम इच्छा दिखाते हैं।

    कमियां गिनाना या बुरा महसूस कराना

    अगर आपका पार्टनर अपनी मर्जी के खिलाफ आपसे शादी कर रहा है, तो यह अक्सर आपको बुरा महसूस कराएगा। वह लगातार आपके व्यक्तित्व, रूप, करियर, पसंद/नापसंद को कमतर आंकते हैं। कुछ मामलों में, इसके पीछे छिपा एजेंडा ऐसी स्थिति बनाना होता है, जहां आप खुद से रिश्ते में आगे बढ़ने से इनकार कर दें और अपनी तरफ से रिश्ता तोड़ दें।

    शादी में तैयारियों में इंटरेस्ट न दिखाना

    अगर किसी का शादी करने का मन नहीं है, तो वह शादी की प्लानिंग में रुचि नहीं लेगा। ऐसे लोग शादी के वेन्यू चुनते समय, खरीदारी, रस्में, रीति-रिवाज, कपड़े, आभूषण, सामान आदि से जुड़ी बातों में बिल्कुल भी शामिल नहीं होंगे।

    चिढ़ जाना या गुस्सा आना

    अगर किसी ने परिवार के प्रेशर में आकर आपने शादी के लिए हां की है, तो वह आपसे इमोशनली जुड़ने की कोशिश नहीं करेगा। वह अक्सर आपकी छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाएगा। साथ ही ऐसे लोग गुस्सा करना, शारीरिक हाव-भाव सीमित होना, ठीक से न सुनना या ध्यान भटक जाना जैसे संकेत भी देते हैं।

    यह भी पढ़ें- लव मैरिज हो या अरेंज, आखिर क्यों शादी को 'क्राइम थ्रिलर' बना रही महिलाएं? समझें पूरी साइकोलॉजी