विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डांट-फटकार से नहीं, बच्चे खुद मांगकर खाएंगे घर की बनी सब्जियां; पेरेंट्स फॉलो करें ये जादुई टिप्स

Updated: Fri, 28 Aug 2026 06:30 AM (IST)

पैकेट फूड के जमाने में बच्चों को खाना खिलाना इन दिनों एक बहुत बड़ा टास्क है।

बच्चों को ताजी सब्जियां खिलाने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

बच्चों को ताजी सब्जियां खिलाने के टिप्स (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बच्चों को बाहर के पैकेट फूड का स्वाद इतना पसंद होता है कि घर की बनी सब्जियां देखते ही उनके नखरे शुरू हो जाते हैं। ऐसे में पेरेंट्स के सामने सबसे बड़ी चुनौती बन जाती है उन्हें हेल्दी खाना खिलाना। 

वहीं, अगर उन्हें डांट-फटकार कर सब्जियां खिलाई जाएं तो डर से भले ही वो खा लें लेकिन खाने के प्रति उनमें चिड़चिड़ापन बढ़ता जाता है। इसे देखते हुए आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में जो बच्चों में घर की बनी ताजी और स्वादिष्ट सब्जी खाने की आदत डाल सकती हैं। 

पेरेंट्स बच्चों के साथ बैठकर खाएं 

बच्चे वही करते हैं जो वो अपने बड़ों से सीखते हैं। ऐसे में उनमें हेल्दी सब्जियां खाने की आदत डालने के लिए उनके साथ बैठकर सब्जियां खाना शुरू करें, बहुत कम उम्र में अगर यह आदत डाल दी जाए तो आगे चलकर परेशानी उतनी ही कम होगी। 

सब्जियों का स्वाद एन्जॉय करने दें

हर सब्जी का स्वाद अलग-अलग होता है, जैसे कड़वा करेला, मीठी गाजर और मटर, खीरे का रिफ्रेशिंग स्वाद। बच्चों को इन सभी सब्जियों का स्वाद एन्जॉय करने की आदत डालें। उन्हें बताएं कि इस स्वाद के साथ इनसे कौन-कौन से पोषक तत्व मिलते हैं। 

बच्चों को अपनी पसंद की सब्जी चुनने दें 

अगर चाहते हैं कि बच्चे सब्जियां अपनी मर्जी से खाएं तो जरूरी है कि सब्जियों के मामले में उनकी पसंद-नापसंद को जाना जाए। इसके लिए बच्चों को सब्जियां खरीदते समय बाजार ले जाने से लेकर उन्हें बनाने तक के प्रोसेस में शामिल करें। 

सबसे ज्यादा भूख लगने पर सब्जियां परोसें 

पेरेंट्स एक और ट्रिक अपना सकते हैं, जब बच्चा सबसे ज्यादा भूखा हो तो तुरंत कोई पैकेट फूड देने के बजाय सलाद या सब्जी रोटी खाने की आदत डालें। सब्जियों को रोस्ट करके उसमें नमक और काली मिर्च डालकर चाट की तरह बनाएं और बच्चों को परोसें। इसके अलावा, सैंडविच में सब्जियों को पीसकर फिल कर दें।  

सब्जियों को क्रिएटिव बनाएं और नाम दें 

खेल-खेल में खिलौनों के साथ सब्जियां भी शामिल करें। उनके अलग-अलग फनी नाम रख दें ताकि बच्चा उन्हें खाते समय भी एन्जॉय कर पाए। इसके अलावा, सब्जियों को प्लेट में क्रिएटिव तरीके से सर्व करना बेस्ट तरीका हो सकता है, जैसे- खाने की प्लेट को कलरफुल बनाएं या फिर उन्हें कार्टून या किसी जानवर की आकृति दें।