अब फरवरी नहीं रहा प्यार का महीना? क्या है वायरल 'जून थ्योरी' जो सिंगल्स को दे रही है उम्मीद
जून थ्योरी इन दिनों वायरल हो रहा एक सोशल मीडिया ट्रेंड है जिसका संबंध प्यार से है। ...और पढ़ें

जून नए रिश्ते की शुरुआत का महीना है (Image Source: Freepik)
HighLights
जून थ्योरी सोशल मीडिया पर वायरल एक प्रेम ट्रेंड
यह नए रिश्ते और प्यार की शुरुआत का महीना
सिंगल्स को उम्मीद, एक्स की वापसी की संभावना
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली: मई के आखिर तक आते-आते सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड तेजी से वायरल होने लगा। यह अगले महीने से जुड़ा ट्रेंड था जिसका नाम है जून थ्योरी। इंस्टाग्राम पर जून थ्योरी को लेकर तमाम रील्स और वीडियो देखी जाने लगीं, जिसके सेंटर में प्यार और रिश्ता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये जून थ्योरी है क्या, तो चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
क्या है जून थ्योरी?
जून थ्योरी इन दिनों वायरल हो रहा एक सोशल मीडिया ट्रेंड है, जिसका संबंध प्यार से है। इसका मतलब है कि जून का महीना प्यार की सौगात लेकर आएगा। सोशल मीडिया खासकर इंस्टाग्राम पर वायरल होती रील्स और वीडियो यह दावा कर रही हैं कि जो लोग पार्टनर की तलाश में नहीं हैं, उनकी भी अपने बोरिंग से दिन में किसी से मुलाकात हो सकती है। इसके अलावा, एक्स भी क्लैरिटी और कमीटमेंट के साथ वापिस आ सकता है। वहीं, पुरानी दोस्ती अगले पायदान पर पहुंच सकती है।
जून थ्योरी को प्यार से जोड़ने की वजहें क्या हैं?
वैसे तो इसके पीछे कोई साइंस नहीं है, लेकिन ज्यादातर लोगों के अनुभव यह बता रहे हैं कि हां, यह किसी नए रिश्ते के शुरू होने का महीना है। लोगों का मानना है कि जून साल के बीच में आने वाला ऐसा महीना है, जब लोग नए लोगों से मिलते हैं, उनसे अपनी भावनाएं शेयर करते हैं और एक रिश्ता शुरू होता है।
सोशल मीडिया पर कुछ लोग ऐसा मान रहे हैं कि जून ही वो महीना था, जब उनका सबसे यादगार रोमांटिक रिश्ता शुरू हुआ था। तब से ही जून उनके लिए इमोशनल ग्रोथ और नई शुरुआत का महीना हो गया।
जून थ्योरी को मौसम से भी जोड़कर देखा जा रहा है। जून के महीने में भारत के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव होता है, यह मानसून की शुरुआत से भी जोड़ा जाता है। ऐसे में मन का मिजाज खुशनुमा रहता है, जो प्यार जैसी फीलिंग्स जगाने में मदद करता है।
खबरें और भी
यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि जून थ्योरी का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है, यह लोगों के अनुभवों के हिसाब से बनाई गई एक थ्योरी है। ऑनलाइन ट्रेंड होती यह थ्योरी लोगों को बाकी के अनुभव से जोड़ रही है और जितने लोग इससे सहमत हो रहे हैं, यह ट्रेंड बढ़ रहा है। इस तरह जून थ्योरी को प्यार, खुशी और रोमांस जैसी चीजों से जोड़कर मन को पॉजिटिव रखना कोई बुरी तो नहीं!