Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Love vs Crush: क्या ये प्यार है या सिर्फ एक क्रश? 5 संकेत दूर करेंगे आपका कन्फ्यूजन

    Updated: Sun, 10 Nov 2024 06:13 PM (IST)

    कई बार किसी शख्स को लेकर लगाव का एहसास इतना गहरा होता है कि हम उसे प्यार (Love Signs) समझ बैठते हैं लेकिन क्या सच में यह प्यार होता है? या फिर यह सिर् ...और पढ़ें

    क्रश या प्यार? इन 5 संकेतों से आसानी से करें पहचान (Image Source: Freepik)
    क्रश या प्यार? इन 5 संकेतों से आसानी से करें पहचान (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. कई बार लोग क्रश को प्यार समझने की गलती कर देते हैं।
    2. प्यार और क्रश, दोनों ही काफी मजबूत भावनाएं हैं।
    3. प्यार और क्रश के बीच का अंतर समझना बेहद जरूरी है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। नए रिश्ते की शुरुआत काफी दिलचस्प होती है, लेकिन कई बार हम प्यार और क्रश के बीच का फर्क नहीं समझ पाते। ये भ्रम (Love Confusion) अक्सर दिल टूटने का कारण बनता है। ऐसे में, अगर आप भी इस उलझन में हैं कि आप किसके साथ आगे बढ़ें, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। यहां हम आपको कुछ ऐसे संकेत बताएंगे जिनकी मदद से आप लव और क्रश (Love vs Crush) में अंतर कर सकते हैं और एक मजबूत रिश्ते की नींव रख सकते हैं।

    संकेत नंबर-1

    क्रश एक ऐसा आकर्षण होता है जो किसी के रूप, अंदाज या किसी खास आदत की वजह से होता है। यह आकर्षण अक्सर थोड़े समय के लिए ही रहता है और फिर कम हो जाता है, लेकिन प्यार एक गहरी भावना होती है जो समय के साथ बढ़ती जाती है। प्यार में आप किसी के अच्छे-बुरे सब कुछ को स्वीकार करते हैं और उनके साथ समय बिताना चाहते हैं।

    संकेत नंबर-2

    जब किसी पर क्रश होता है, तो मन सिर्फ ख्वाबों में ही उस शख्स के साथ उड़ान भरता है। हर पल उससे मिलने की तड़प होती है, लेकिन दिल को ये समझने में वक्त लगता है कि ये रिश्ता कितना गहरा है। वहीं, प्यार में पड़ने पर दिल और दिमाग दोनों ही एक साथ होते हैं। हर पल उस शख्स के साथ जीने की चाह होती है। भविष्य की हर खुशी उसी के साथ बांटने की तमन्ना होती है।

    यह भी पढ़ें- प्यार और भरोसा नहीं, सोशल स्टेटस को देखकर लोगों को डेट करते हैं इस तरह के लोग

    संकेत नंबर-3

    जब किसी पर क्रश होता है और वो दूर चला जाता है तो हम आसानी से किसी और की तरफ आकर्षित हो जाते हैं, लेकिन प्यार में ऐसा नहीं होता। प्यार में दूर जाने पर बहुत परेशानी होती है। दिल बेचैन रहता है और हमेशा उस व्यक्ति को याद करते रहते हैं। हम हर हाल में उनसे मिलने की कोशिश करते हैं।

    खबरें और भी

    संकेत नंबर-4

    क्रश एक क्षणभंगुर भावना है, यानी एक ऐसी फीलिंग जो समय के साथ फीकी पड़ जाती है। जैसे-जैसे हम बड़े होते हैं, हमारे रुचियां बदलती हैं और हम नए लोगों से मिलते हैं। लेकिन प्यार एक ऐसी अग्नि है जो समय के साथ और भी प्रज्वलित होती जाती है। मुश्किल परिस्थितियों में भी यह भावना मजबूत बनी रहती है और हमारे रिश्ते को और गहरा बनाती है।

    संकेत नंबर-5

    जब किसी पर दिल आता है तो उसकी कमियां नजर नहीं आतीं। हमें लगता है कि वो इंसान परफेक्ट है, लेकिन जैसे-जैसे आप उन्हें जानते जाते हैं, उनकी असलियत सामने आती है और आप उनसे दूर होने लगते हैं। सच्चा प्यार कुछ और ही होता है। प्यार में आप उन्हें पूरी तरह से स्वीकार करते हैं, उनकी कमियों के साथ। आप उनकी मजबूरियों को समझते हैं और उनकी मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

    यह भी पढ़ें- Bhumi Pednekar ने खोले दिल के राज, बताया शादी के लिए किस तरह का पार्टनर है उनकी पसंद