Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मजाक उड़ाना या कंट्रोल करना… प्यार की आड़ में इमोशनल अब्यूज तो नहीं सह रहे आप? इन संकेतों से करें पहचान

    Updated: Sat, 18 Jul 2026 08:00 PM (IST)

    रिश्तों में प्यार की आड़ में होने वाले इमोशनल अब्यूज को पहचानना जरूरी है, क्योंकि यह मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। ...और पढ़ें

    इमोशनल अब्यूज तो नहीं सह रहे आप? (AI Generated Image)

    इमोशनल अब्यूज तो नहीं सह रहे आप? (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कोई भी रिश्ता प्यार और आपसी सम्मान पर टिका होता है, लेकिन अगर यही रिश्ता मानसिक तनाव और अपमान की वजह बन जाए, तो सावधान हो जाना चाहिए। कई बार रिश्ते में हो रहे इमोशनल अब्यूज को हम पहचान नहीं पाते और रिश्ते में घुट-घुटकर जीते रहते हैं।

    हम इसे परिवार के बीच की बात, बड़ों का गुस्सा या छोटी-मोटी तकरार समझकर अनदेखा कर देते हैं, लेकिन अगर ऐसा लंबे समय तक चलता रहा, तो यह मानसिक तनाव, एंग्जायटी और डिप्रेशन का कारण बन सकता है। आइए जानें कैसे पहचान सकते हैं रिश्तों का इमोशनल अब्यूज और इससे बाहर कैसे निकल सकते हैं। 

    इन संकेतों को पहचानना है जरूरी

    इमोशनल अब्यूज हमेशा चिल्लाने या गुस्सा करने के रूप में सामने नहीं आता। कई बार यह नॉर्मल लगने वाले व्यवहार के पीछे भी छिपा होता है। हर छोटी बात पर  टोकना, ताने मारना, सबसे सामने आपका मजाक उड़ाना, आपकी बात को अहमियत न देना या आपके सभी फैसलों को कंट्रोल करना भी इमोशनल अब्यूज हो सकता है। 

    इसके अलावा, आपकी भावनाओं को ओवर-थिंकिंग कहना, अपनी बात मनवाने के लिए साइलेंट ट्रीटमेंट देना या कई बार जिम्मेदारी और प्यार की आड़ में आपको कंट्रोल करने की कोशिश करना भी इमोशनल अब्यूज का संकेत है। 

    खुद से भरोसा टूट जाता है

    लगातार इमोशनल अब्यूज का सामना करने की वजह से व्यक्ति धीरे-धीरे स्ट्रेस, एंग्जायटी और डिप्रेशन का शिकार हो सकता है। उसके मन में हमेशा डर बना रहता है कि उससे कोई गलती न हो जाए या सामने वाला व्यक्ति उससे बात करना बंद कर देगा। इस डर के कारण व्यक्ति अपनी बात कहना बंद कर देता है और उसका आत्मविश्वास कम होने लगता है। 

    खबरें और भी

    इससे बाहर कैसे निकलें?

    अगर आप इस तरह के इमोशनल अब्यूज का सामना कर रहे हैं, तो सबसे पहले इस बात को एक्सेप्ट करें कि आपके साथ गलत हो रहा है। इसे प्यार का नाम देकर जस्टिफाई करना बंद कर दें। अपनी परेशानी के बारे में अपने परिवार के किसी सदस्य, दोस्त या थेरेपिस्ट के साथ शेयर करें। साथ ही, अपने रिश्ते में हेल्दी बाउंड्री सेट करें और किसी भी तरह के अपमान को बर्दाश्त न करें।