Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पार्टनर से अनबन के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, समय के साथ खोखला हो जाता है रिश्ता

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 02:30 PM (IST)

    मसला यह नहीं है कि झगड़ा कैसे रोका जाए, बल्कि मसला यह है कि झगड़े या बहस के दौरान कौन सी गलतियों से बचा जाए ...और पढ़ें

    बहस के दौरान होने वाली वो गलतियां जो करती हैं रिश्ते को कमजोर (Image Source: AI Generated)

    बहस के दौरान होने वाली वो गलतियां जो करती हैं रिश्ते को कमजोर (Image Source: AI Generated)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रिलेशनशिप में झगड़ा या बहस होना आम बात है। दो लोगों के साथ रहने से कभी न कभी किसी टॉपिक पर बहस न हो ऐसा तो हो नहीं सकता। ऐसे में मसला यह नहीं है कि झगड़ा कैसे रोका जाए, बल्कि मसला यह है कि झगड़े या बहस के दौरान कौन सी गलतियों से बचा जाए क्योंकि अक्सर ये गलतियां हंसते-खेलते रिश्ते पर भारी पड़ सकती हैं। फिर लोग जाने-अनजाने में ऐसी गलतियां कर भी देते हैं, जिसके बारे में उन्हें मालूम ही नहीं होता। 

    बहस के दौरान होने वाली वो गलतियां जो करती हैं रिश्ते को कमजोर

    बहस या झगड़े के समय कपल ऐसी कई गलतियां करते हैं जो उनका रिश्ता कमजोर कर देती हैं: 

    पार्टनर के बारे में बुरा भला कहना

    कपल अगर किसी बात पर बहस कर रहे हों और उसी समय एक दूसरे को बुरा भला कहना शुरू कर दें तो यह स्थिति बदतर हो जाती है। पार्टनर की बुराई करने की यह आदत बहस के टॉपिक को कहीं से कहीं ले जाती है। कई बार तो ऐसी स्थिति में बातचीत की गुंजाइश ही नहीं रह पाती। 

    खुद का बचाव करने लगना

    अगर पार्टनर की गलती हो और वो अपनी गलती मानने के बजाय खुद का ही बचाव करने लग जाए तो यह स्थिति भी बहस को बिगाड़ देती है। यह समस्या का समाधान निकालने का नहीं, बल्कि खुद का बचाव करने वाली बहस बन जाती है। 

    स्टोनवॉल तकनीक का इस्तेमाल 

    यहां स्टोनवॉल से मतलब उस स्थिति से है, जिसमें बहस के समय एक पार्टनर बहस करने से बिल्कुल पीछे हट जाता है। वह सोल्यूशन की जगह इमोशनली रिजर्व रहना पसंद करता है, यह आदत दूसरे पार्टनर को मेंटली परेशान कर सकती है। इसमें एक पार्टनर बात करने की कोशिश में जुटा होता है, वहीं, दूसरा खुद को शट डाउन कर देता है। 

    खबरें और भी

    पुरानी लड़ाई या बहस को बीच में लाना 

    बहस का टॉपिक कोई और है और बात करते-करते पुरानी बातें भी बीच में ला देना। क्या आपको नहीं लगता यह तरीका मुद्दे से भटकना है और खुद को सही ठहराते हुए सामने वाले को दोष देना है? कई बार पार्टनर का इरादा ऐसा नहीं होता, लेकिन पुरानी बातें फिर से खोलने से यह सामने वाले को दुख दे सकता है। बहस के समय उसी टॉपिक पर टिके रहना जरूरी है, ताकि उसका समाधान जल्दी निकाला जा सके। 

    यह भी पढ़ें- अटैचमेंट स्टाइल्स तय करते हैं क्या होगा आपकी लव-लाइफ का फ्यूचर, ऐसे समझें अपने पार्टनर को

    यह भी पढ़ें- कहीं घरवालों के दबाव में तो शादी नहीं कर रहा पार्टनर? Arrange Marriage कर रहे हैं, तो ऐसे करें पहचान