अटैचमेंट स्टाइल्स तय करते हैं क्या होगा आपकी लव-लाइफ का फ्यूचर, ऐसे समझें अपने पार्टनर को
कई बार रिलेशनशिप बिगड़ने की वजह पार्टनर की गलती या बाहरी फैक्टर नहीं, बल्कि अटैचमेंट स्टाइल होते हैं। ...और पढ़ें

अटैचमेंट स्टाइल से समझें अपने पार्टनर को (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। कई बार रिलेशनशिप बिगड़ने की वजह पार्टनर की गलती या बाहरी फैक्टर नहीं, बल्कि अटैचमेंट स्टाइल होते हैं। पर अफसोस लोग इस बारे में इतना नहीं जानते, जबकि अपने-अपने अटैचमेंट स्टाइल के बारे में जानने से रोमांटिक रिलेशनशिप की आधी से ज्यादा परेशानियों का हल निकाला जा सकता है।
अटैचमेंट स्टाइल क्या है?
अटैचमेंट स्टाइल रिलेशनशिप से जुड़ा एक टर्म है, जो बताता है कि आप रोमांटिक रिलेशनशिप में कैसा बिहेव करेंगे। यह स्टाइल एडल्ट एज में नहीं बनता, इसके बनने का प्रोसेस बचपन से जुड़ा है। जब शिशु को संभालने वाले पेरेंट्स खासकर मां उससे इमोशनल कनेक्शन बनाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह पहला रिश्ता होता है, जब शिशु इमोशनल बॉन्ड का मतलब समझता है।
अगर केयरगिवर बच्चे को बचपन में रोने पर सुरक्षित महसूस कराते हैं और उसे अच्छे से समझते हैं तो पूरी संभावना है बच्चे का अटैचमेंट स्टाइल सिक्योर होगा। वहीं, अगर पेरेंट्स बच्चे को सुरक्षित और सहज महसूस नहीं कराते हैं तो उसका अटैचमेंट स्टाइल इनसिक्योर होगा।
अटैचमेंट स्टाइल रिलेशनशिप पर कैसे असर डालते हैं?
अटैचमेंट का सीधा कनेक्शन रोमांटिक रिलेशनशिप में कोई कैसे बिहेव करेगा, इससे होता है। अगर रिलेशनशिप में पार्टनर खतरा महसूस कर रहा है तो इसका असर बहुत ज्यादा पड़ता है। जिन लोगों का अटैचमेंट स्टाइल सिक्योर होता है, वो रिश्ते में खुलकर बातचीत करने और जरूरत पड़ने पर मदद लेने में बिल्कुल नहीं झिझकते।
खबरें और भी
वहीं, इनसिक्योर अटैचमेंट स्टाइल वाले लोग रिलेशनशिप में बहुत ही जरूरतमंद और हर समय पार्टनर से चिपके रहना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं, ऐसे लोग बुरा लगने पर मतलबी और मैनीपुलेटिव बर्ताव करने लगते हैं।
अटैचमेंट स्टाइल कितने तरह के होते हैं?
अभी तक हमने अटैचमेंट स्टाइल के दो ही टाइप की बात की है, लेकिन इसके और भी टाइप होते हैं:
सिक्योर अटैचमेंट स्टाइल
इस तरह के अटैचमेंट स्टाइल वाले लोगों की रिलेशनशिप मीनिंगफुल होने के साथ सेफ भी होती हैं। इनमें भरोसा, एम्पथी (समानुभूति) और बातचीत करने की अच्छी कला होती है।
एम्बीवेलेंट अटैचमेंट स्टाइल
एम्बीवेलेंट अटैचमेंट वाले लोग हमेशा अपनी ही फीलिंग को लेकर क्लीयर नहीं रहते। ये इमोशनल इंटीमेसी की डिमांड करते हैं लेकिन उन्हें डर रहता है कि लोग उन्हें छोड़ देंगे।
अवॉइडैन्ट डिसमिसिव अटैचमेंट स्टाइल
ऐसे लोग हमेशा लोगों से इमोशनल कनेक्शन बनाने से बचते रहते हैं। ये न तो चाहते हैं कि कोई उनपर निर्भर रहे और न ही यह कि उन्हें किसी पर निर्भर रहना पड़े।
डिसऑर्गनाइज्ड अटैचमेंट स्टाइल
इस तरह के अटैचमेंट स्टाइल में व्यक्ति अंदर से बहुत डरा हुआ रहता है। इसका कारण उसे बचपन में मिला ट्रॉमा या अब्यूज हो सकता है।