कहीं पार्टनर तो नहीं कर रहा बस फॉर्मैलिटी? बेयर मिनिमम रिश्ते के ये संकेत बताते हैं अब बातचीत है जरूरी
रिश्ते निभाने का तरीका समय के साथ बदलता जा रहा है, इसने भी नया रूप ले लिया है। ...और पढ़ें

‘बेयर मिनिमम’ रिलेशनशिप के संकेत (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रिश्ते निभाने का तरीका समय के साथ बदलता जा रहा है, इसने भी नया रूप ले लिया है। तभी तो हर दिन डेटिंग से जुड़े कोई न कोई नए ट्रेंड सुनने को मिल जाते हैं। इनमें से एक नाम काफी समय से हम सब के बीच पॉपुलर हो गया है, हां, वही ‘बेयर मिनिमम’ रिलेशनशिप। वैसे आपको इसका मतलब तो मोटे तौर पर पता ही होगा, लेकिन आज हम कुछ ऐसे संकेतों की बात करने वाले हैं, जिनसे पता चल सकता है कि वह रिश्ता बेयर मिनिमम है और उसमें बातचीत की खास जरूरत है।
‘बेयर मिनिमम’ रिलेशनशिप क्या है?
रिलेशनशिप में की जाने वाली कम से कम कोशिशें बेयर मिनिमम कहलाती हैं। इससे न तो रिश्ता टूटता है और न ही उसमें पहले जैसी बात रहती है। कोशिश भी इसलिए रहती है कि पार्टनर रिश्ता तोड़े न पर उसे निभाने के लिए जो उत्साह चाहिए, वो खत्म नजर आता है।
बेयर मिनिमम के संकेत जो बताते हैं कि रिश्ते में बातचीत की जरूरत है
बहुत ही कम कोशिशों के साथ चलने वाला रिश्ता एक समय के बाद बिखरने की कगार पर आ जाता है। इसे पहचानने के कई संकेत हैं जो बेयर रिलेशनशिप में बातचीत की जरूरत को बताते हैं:
हमेशा खुद पहल करना
क्या आप ही हमेशा पार्टनर से बात करने, डेट पर जाने या उनकी परेशानी जानने की पहल करते हैं? तो यह एक बेयर मिनिमम रिलेशनशिप है जिसमें बातचीत की पहल एक न करे तो कई दिन साइलेंस में बीत जाते हैं, महीनों तक डेट प्लान नहीं होती और आप कन्फ्यूज रहते हैं।
खबरें और भी
पार्टनर का सहूलियत के हिसाब से बात करना
पार्टनर की कोशिशें ऐसी लगेंगी जैसे वो अपनी जरूरत और टाइम के हिसाब से आपसे बात कर रहे हैं। उनके जवाब भी एक-एक वर्ड में होना और बातचीत में बराबर की भागीदारी न होना भी बेयर मिनिमम एफर्ट दिखाता है।
सब कुछ उनके मुताबिक होना
बात करने के समय से लेकर डेट पर जाने की जगह तक, सब कुछ उनके हिसाब से हो रहा है लेकिन पार्टनर की कोशिशें न के बराबर हैं।
इमोशनली एवेलेबल नहीं
आपका पार्टनर से अपनी फीलिंग्स शेयर करने पर उसमें दिलचस्पी न दिखाना और न ही खुद से पहले की तरह अपने मन की बातें बताना। यह संकेत बताता है कि अब पार्टनर इमोशनली अवेलेबल नहीं।
यह भी पढ़ें- कहीं आपने गलत इंसान तो नहीं चुन लिया? इन खास संकेतों से पहचानें कि आपका पार्टनर आपके लिए सही है या नहीं
यह भी पढ़ें- तय हो गई है Arrange Marriage तो आंख बंदकर न करें पार्टनर पर भरोसा, इन रेड फ्लैग्स से रहें सावधान