Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रिलेशनशिप में सिर्फ प्यार ही नहीं, करियर केमेस्ट्री भी जरूरी; पार्टनर के काम और स्ट्रेस को समझने में मिलती है मदद

    By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Thu, 02 Jul 2026 09:25 AM (GMT+05:30)

    कई बार रिश्ते में प्यार ही नहीं करियर में भी केमेस्ट्री बनाना उसे आगे तक ले जाने में मदद करती है। ...और पढ़ें

    रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए प्यार के साथ करियर केमेस्ट्री भी है जरूरी (Picture Credit- AI Generated)

    रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए प्यार के साथ करियर केमेस्ट्री भी है जरूरी (Picture Credit- AI Generated)

    HighLights

    1. काम का तनाव रिश्ते में चिड़चिड़ापन और गुस्सा बढ़ा सकता है

    2. वर्क-लाइफ बैलेंस पर अलग विचार बिगाड़ते हैं रिश्ते की केमिस्ट्री

    3. पार्टनर के करियर को समझना और सपोर्ट करना रिश्ते के लिए अहम

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रिलेशनशिप का शुरुआती फेज रोमांटिक डिनर, गिफ्ट्स जैसी चीजों के ही इर्द-गिर्द घूमता है, लेकिन रियलिटी इससे थोड़ी अलग होती है। रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए रोमांस एक बहुत बड़ा फैक्टर हो सकता है, लेकिन दोनों ही वर्किंग हों तो उनके करियर के बीच भी तालमेल अहम हो जाता है। इस आर्टिकल में हम जानेंगे करियर केमेस्ट्री क्यों रिश्ते में जरूरी हो जाती है।

    जब घर तक आ जाए काम का स्ट्रेस

    कुछ फील्ड ऐसी होती है, जहां काम का स्ट्रेस कहीं ज्यादा होता है और यह स्ट्रेस एक हद के बाद घर के अंदर भी दाखिल होने लगता है और इस तरह की परेशानियां खड़ी कर सकता है:

    • चिड़चिड़ापन बढ़ना या छोटी-छोटी बात पर गुस्सा आना
    • अपने पार्टनर से और भी ज्यादा सपोर्ट की उम्मीद करना
    • दोनों पार्टनर के बीच कम्युनिकेशन कम हो जाना या ना होना
    • इमोशनली एक-दूसरे के लिए मौजूद न रह पाना

    इस तरह बिगड़ सकती है केमेस्ट्री

    • वर्क-लाइफ बैलेंस को लेकर दोनों के अलग विचार
    • एक-दूसरे के वर्क डिमांड की समझ या सपोर्ट ना होना
    • दोनों का एक ही शेड्यूल या वर्कप्लेस पर उपलब्धता
    • लाइफस्टाइल को लेकर एक जैसी अपेक्षाएं
    • करियर में एक ही तरह का एम्बिशन होना
    • एक जैसी सैलरी या आर्थिक हालात

    पैसे को लेकर दोहरी सोच

    साल 2017 में अमेरिका में हुए एक सर्वे के मुताबिक 5 में से 1 महिला ने माना कि वो ऐसे पुरुष को डेट नहीं करना चाहेंगी जोकि उनसे कम कमाते हों। जबकि पुरुषों में यह संख्या कम पाई गई।

    अच्छे रिश्ते भी इन वजहों से हो जाते हैं खत्म

    • एक-दूसरे से बिलकुल अलग वर्क शेड्यूल
    • किसी एक पार्टनर का काम में ज्यादा डूबे रहना
    • काम का तय शेड्यूल ना होना
    • बार-बार ट्रैवल करना या शहर या राज्य बदलते रहना

    करियर केमेस्ट्री ना होना इस तरह भी ला सकता है तनाव

    • काम के स्ट्रेस जब घर में लाने लगें
    • घर के कामों का असमान बंटवारा या किसी एक पर ज्यादा बोझ
    • नौकरी का चले जाना या अनिश्चितता
    • लगातार देर रात तक काम करना या नाइट शिफ्ट

    इस तरह बना सकते हैं करियर केमेस्ट्री

    रिश्ते में करियर या नौकरी की वजह से किसी एक को मजबूरन समझौता करना पड़ता है। ऐसे में इन बातों को ध्यान में रखकर निर्णय लेना आसान हो सकता है:

    खबरें और भी

    • दोनों में से किसकी सैलरी ज्यादा है
    • रिलेशनशिप बनाए रखने के लिए क्या करना सही होगा
    • किसके करियर में आगे बढ़ने या तरक्की की संभावना ज्यादा है
    • किसकी नौकरी के साथ ज्यादा डिमांड जुड़ी है
    • कौन अपने करियर को लेकर ज्यादा जुनूनी है

    यह भी पढ़ें- कैसे समझें अब ब्रेकअप ही इकलौता रास्ता है या रिश्ते में बची है गुंजाइश? 5 संकेत करेंगे आपकी मदद