Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ब्रेकअप के बाद एक गलती न करें! जानें क्या है 'No Contact Rule' जो 30 दिनों में बदल देगा आपकी जिंदगी

    By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Thu, 22 Jan 2026 08:27 PM (IST)

    यह सच है कि किसी के साथ लंबे समय तक रोमांटिक रिश्ते में बंधे होने के बाद अलग होना आसान नहीं होता। लेकिन ब्रेकअप के बाद एक-दूसरे से मिलना या बात करना ज ...और पढ़ें

    ब्रेकअप के बाद जल्दी ठीक होने के लिए अपनाएं 'नो कॉन्टैक्ट रूल' (Picture Credit-

    ब्रेकअप के बाद जल्दी ठीक होने के लिए अपनाएं 'नो कॉन्टैक्ट रूल' (Picture Credit-

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। रिश्ते का टूटना कभी भी बेहतर हालातों में नहीं होता और इस तकलीफ से उबरने में भी काफी लंबा वक्त लग जाता है। ऐसे में उस इंसान से किसी भी तरह का कॉन्टैक्ट इस दर्द को और बढ़ा सकता है, चाहे सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई उसकी तस्वीरों को बार-बार देखना हो या पुराने चैट को बार-बार पढ़ना या उन स्पॉट्स पर जाना जहां आप दोनों अक्सर मिला करते थे।

    ऐसे में नो कॉन्टैक्ट रूल एक मरहम की तरह काम कर सकता है, तो आइए जानते हैं यह है क्या और कैसे यह आपके दर्द को कम कर सकता है।

    क्या होता है नो कॉन्टैक्ट रूल

    जैसा कि नाम से ही पता चलता है इसमें ब्रेकअप के बाद अपने एक्स को कॉल करना, टेक्स्ट करना, सोशल मीडिया पर लाइक्स देना या फिर मिलने जाना पूरी तरह से बंद करना होता है। इतना ही नहीं उन कॉमन फ्रेंड्स से भी मुलाकात कम कम करनी होती है, जो आपके एक्स की जिंदगी के बारे में किसी भी तरह की जानकारी शेयर कर सके। इससे आप दोनों ही इमोशंस से नहीं प्रैक्टिकल तरीके से निर्णय ले पाएंगे।

    ये मिलते हैं फायदे

    • ब्रेकअप के बाद नो कॉन्टैक्ट रूल अपनाने से आप इस दुख को हेल्दी तरीके से प्रोसेस कर सकते हैं। आप सही मायने में समझ पाते हैं कि यह ब्रेकअप आपके लिए क्यों जरूरी था।
    • आपको अपने दिल को समझाने का मौको मिलता है कि अब रिश्ता खत्म हो चुका है और अब आप बेहतर रिश्ते की तलाश दोबारा शुरू कर सकते हैं।
    • इससे आपको आगे की दिशा तय करने या फ्यूचर प्लानिंग सही तरीके से करने में मदद मिल सकती है।

    इस तरह कायम रहें इस रूल पर

    • अपने करीबी दोस्तों से मिलें, जो आपको बेहतर समझते हों और जिन्हें आपकी सही मायने में चिंता हो।
    • खुद को बिजी रखने के लिए आप अपनी हॉबीज की तरफ दोबारा ध्यान दे सकते हैं। इससे दुख को क्रिएटिव तरीके से भुलाने में मदद मिल सकती है।
    • फोन को जितना हो सके अपने से दूर रखें। इससे आप अपने एक्स को सोशल मीडिया पर चेक करने या उनकी तस्वीरें देखने के लालच में नहीं फंसेंगे।
    • खुद से सवाल पूछें कि आप बार-बार उसकी तरफ क्यों आकर्षित हो रहे हैं जिससे आपको इतना दुख मिला है? दोबारा कॉन्टैक्ट करने से आपको भला क्या हासिल होने वाला है? इन सब सवालों के जवाब आपको ज्यादा स्पष्ट सॉल्यूशन देंगे।

    यह भी पढ़ें- आखिर क्यों 20 से 50 साल की महिलाएं छोड़ रही हैं भरा-पूरा घर? इन आंकड़ों ने उड़ा दी सबकी नींद!

    खबरें और भी