Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी के बाद भी महसूस हो रही नए साथी की जरूरत! जानें क्यों भारत में बढ़ रहा Open Marriage का ट्रेंड

    Updated: Tue, 28 Jan 2025 07:29 PM (IST)

    शादी जन्मों-जन्मों का बंधन होता है जिसे दो लोग जीवनभर निभाते हैं। हालांकि बदलते समय के साथ ही रिश्ते में कई तरह के बदलाव होने लगे हैं। बदलते समय के सा ...और पढ़ें

    क्या है ओपन मैरिज और क्यों बढ़ रहा इसका चलन? (Picture Credit- Freepik)
    क्या है ओपन मैरिज और क्यों बढ़ रहा इसका चलन? (Picture Credit- Freepik)

    HighLights

    1. शादी जिंदगीभर साथ रहने वाला रिश्ता होता है।
    2. हालांकि, बदलते समय के साथ ही इस रिश्ते में भी बदलाव होने लगा है
    3. यही वजह है कि इन दिनों ओपन मैरिज का चलन तेजी से बढ़ रहा है।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों शादी और रिलेशनशिप से जुड़े कई तरह के ट्रेंड लगातार चलन में आ रहे हैं। शादी एक मजबूत रिश्ता है, जिसे जन्मों का बंधन माना जाता है। यह रिश्ता सभी रिश्तों से अहम माना जाता है, क्योंकि इसे रिश्ते को निभाने के लिए दो लोग अपना पूरा जीवन एक साथ बिताते हैं और दुख-सुख में एक-दूसरे का साथ देते हैं।

    आमतौर पर शादी समर्पण और भरोसे का रिश्ता माना जाता है, लेकिन इन दिनों शादी से जुड़ा एक नया कॉन्सेप्ट काफी तेजी से पापुलर हो रहा है। हम बात कर रहे हैं ओपन मैरिज की (what is open marriage), जो विदेशों के बाद अब भारत में भी कई कपल्स के बीच पॉपुलर हो रहा है। ऐसे में इस नए कॉन्सेप्ट के बारे में ज्यादा जानने के लिए हमने सीनियर साइकोलॉजिस्ट मोनिका शर्मा से बातचीत की। आइए जानते हैं ओपन मैरिज (open marriage trend in India) से जुड़ी जानकारी-

    यह भी पढ़ें-  Partner की इन 4 आदतों को कभी न करें नजरअंदाज, कर दी देर तो बस फिर मिलेगा पछतावा

    ओपन मैरिज क्या है?

    बदलते समय के साथ ही प्यार करने और रिश्ते निभाने के तरीके बदलते जा रहे हैं। कुछ लोग जहां पूरा जीवन एक ही पार्टनर के साथ बिताना चाहते हैं, तो वहीं कुछ लोग अपने जीवन में एक से ज्यादा रोमांटिक रिश्ते पसंद करते हैं।

    इसी तर्ज पर ओपन मैरिज (open marriage Concept) इन दिनों कई कपल्स की पसंद बनता जा रहा है। यह एक ऐसा विवाह है, जिसमें लोग अपने पाटर्नर की सहमति से अपनी शादी के बाहर दूसरे व्यक्ति के साथ रिश्ते बना सकता है। इस तरह की शादी में व्यक्ति अपने पार्टनर के साथ-साथ

    खबरें और भी

    अन्य लोगों के साथ रोमांटिक और/या सेक्शुअल रिलेशन बना सकते हैं।

    ओपन मैरिज और पॉलीएमोरी के बीच अंतर

    ओपन मैरिज आमतौर पर एक ऐसा रिश्ता है, जिसमें एक से ज्यादा पार्टनर्स शामिल होते हैं, लेकिन यह बहुविवाह यानी पॉलीएमोरी से अलग है। पॉलीएमोरी में कई लोगों के साथ रोमांटिक रिलेशन में होना शामिल है। इस तरह के रिश्ते में प्यार या इमोशनल फीलिंग्स को ज्यादा अहमियत दी जाती है और फिजिकल रिलेशन बाद में आता है।

    वहीं, ओपन मैरिज का आमतौर पर मतलब यह होता है कि कोई व्यक्ति अपनी शादी के बाहर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ रिश्ते में भावनात्मक जुड़ाव के साथ या उसके बिना भी फिजिकल रिलेशन बना सकता है।

    क्या सबके लिए है ओपन मैरिज?

    आम शादी की ही तरह ओपन मैरिज भी हेल्दी हो सकती है, लेकिन इसके अपने फायदे और नुकसान हैं। यह हर एक व्यक्ति के लिए अलग होता है। हमेशा यह सलाह दी जाती है कि इस रिश्ते में प्रवेश करने का फैसला लेने से पहले ओपन मैरिज के बारे में पूरी तरह से समझ लें। इसके फायदे और नुकसान की बारीकी से जांच लें, क्योंकि इसे समाज के पारंपरिक मानदंडों के खिलाफ माना जाता है। इस प्रकार के रिश्ते के लिए खुद की क्षमता को समझने के लिए विशेषज्ञों की मदद लेने की भी सलाह दी जाती है।

    क्या भारत में ओपन मैरिज चलन में हैं?

    ओपन मैरिज का विकल्प चुनने वाले भारतीयों की संख्या, खासकर शहरों में, चौंका देने वाली है। लेकिन इसे सार्वजनिक करने वालों की संख्या काफी कम है। आपको जानकर हैरानी होगी करीब 3 मिलियन यानी 30 लाख भारतीय वर्तमान में ग्लीडेन (Gleeden) ऐप पर एक्टिव हैं।

    यह फ्रांस की एक एक्स्ट्रा मैरिटल डेटिंग ऐप है, जहां पर शादीशुदा लोग बिना झूठ बोले

    एक संतोषजनक रिश्ता या नया पार्टनर खोजने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, साल 2023 में हुए बम्बल के एक सर्वेक्षण के अनुसार, लगभग 60% सिंगल भारतीयों ने कहा कि ओपन मैरिज या पॉलीएमोरी जैसे रिश्ते भविष्य में उनकी पसंद हो सकते हैं।

    यह भी पढ़ें-  Online Dating शुरू करने से पहले खुद से जरूर पूछें 10 सवाल, आने वाली कई परेशानियों से बच जाएंगे आप