Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parenting Tips: जानें खाना बनाने की प्रकिया में बच्चों को शामिल करना क्यों है जरूरी?

    By Jagran NewsEdited By: Ruhee Parvez
    Updated: Mon, 06 Nov 2023 03:57 PM (IST)

    खाना बनाना और अच्छा खाना पकाना किसी कला से कम नहीं है जो हर किसी को आनी चाहिए। इससे खाने-पीने को लेकर आप किसी पर निर्भर नहीं होते। आज के हाईटैक जमाने ...और पढ़ें

    अपने बच्चों को भी सिखाएं खाना बनाना, जानें यह क्यों है जरूरी?
    अपने बच्चों को भी सिखाएं खाना बनाना, जानें यह क्यों है जरूरी?

    HighLights

    1. खाना बनाना हर किसी के बस की बात नहीं होती।
    2. इसलिए अच्छा खाना बनाने को किसी कला से कम नहीं माना जा सकता।
    3. ऐसे में हर मां-बाप को बच्चों को यह कला जरूर सिखानी चाहिए।

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। खाना बनाना एक ऐसी कला है जो हर एक इंसान को आनी चाहिए। खाने के लिए किसी दूसरे पर निर्भर होना आपको ही नुकसान करेगा। इसलिए मां-बाप को बचपन से ही बच्चों को छोटी-मोटी चीजें बनानी सिखानी चाहिए। अगर आप अपने बच्चे को खाना बनाना सिखाना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातें ध्यान में रखनी होंगी, जिससे बच्चा अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए खाना बनाना सीख सके।

    इसके लिए अलग से समय निकालने की जरूरत नहीं है। आपको बस एक काम करना है कि जब भी आप किचन में खाना बनाएं तो अपने बच्चे को अपनी निगरानी में अपने साथ खड़ा करें। धीरे-धीरे आपको देखते हुए बच्चा खुद ही खाना बनाना सीख जाएगा।

    यह भी पढ़ें: इन 7 बातों का रखेंगे ख्याल, तो आपको भी होगा अपने बच्चों पर नाज

    आइए जानते हैं कि कैसे बच्चों को खाना बनाने की प्रक्रिया में करें शामिल –

    • जो बच्चे खाना खाने में आनाकानी करते हैं उन्हें खाना बनाते समय साथ रखने से उनमें खाने के प्रति दिलचस्पी पैदा होती है। लेकिन बहुत छोटे बच्चे को किचन में न लाएं। बच्चा कम से कम 4 से 5 साल का हो तब उसे किचन में लाना शुरू करें।
    • खाना बनाने से बच्चों का बौद्धिक और शारीरिक विकास होता है। बच्चों को अलग-अलग तरह की सब्ज़ी, अनाज, फल और मसाले की जानकारी होती है। खाना बनाते समय ये सब चीजें उन्हें दिखाते चलें।

    • बच्चों को किचन में साथ में रखने से वे खुरचना, पलटना, बेलना, फेंटना, छीलना, काटना, निचोड़ना जैसी चीजों के बारे में सीखते हैं, जो उनके लिए नए अनुभव होते हैं और उनके मोटर स्किल्स को बढ़ाते हैं।

    यह भी पढ़ें: बच्चे की मेन्टल हेल्थ को लेकर हैं परेशान, तो आपके काम आएंगे ये आसान टिप्स

    खबरें और भी

    • चीजों को नाप कर बनाने से बच्चों की मैथ्स में दिलचस्पी बढ़ती है और उनकी कैलकुलेशन अच्छी होती है।
    • बच्चों को डिनर टेबल सजाना सिखाएं। प्लेट, गिलास, कटोरी और चम्मच सजा कर रखने को कहें। इससे उनमें मैनेजमेंट के गुण आएंगे।
    • इलेक्ट्रिक उपकरणों का उपयोग तभी कराएं जब बच्चा कम से कम 14 साल का हो जाए और इलेक्ट्रिक उपकरणों से जुड़ी सावधानियों से अवगत हो।
    Picture Courtesy: Freepik