Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    चांद-तारे भले न तोड़ें, लेकिन बर्तन धोने का वादा जरूर निभाएं; क्यों जरूरी हैं ये माइक्रो-प्रॉमिसेज?

    Updated: Wed, 11 Feb 2026 08:11 AM (IST)

    हर साल 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है और कपल्स एक-दूसरे खूब सारे प्यार भरे वादे करते हैं। अक्सर हम बड़े वादे तो कर देते हैं, लेकिन रोजमर्रा के छ ...और पढ़ें

    रिश्ते को मजबूत बनाते हैं माइक्रो-प्रॉमिसेज (Picture Courtesy: Freepik)

    रिश्ते को मजबूत बनाते हैं माइक्रो-प्रॉमिसेज (Picture Courtesy: Freepik)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हम अक्सर फिल्मों और किताबों में देखते हैं कि हीरो अपनी प्रेमिका के लिए चांद-तारे तोड़ लाने के वादे करता है। इन्हीं कहानियों से प्रेरणा लेकर हम असल जिंदगी में भी, अपने साथी से भारी-भरकम वादे कर देते हैं, लेकिन क्या हमेशा इन वादों को निभाना मुमकिन है?

    हम हर प्रॉमिस डे अपने पार्टनर से ऐसे ही बड़े-बड़े वादे कर देते हैं, लेकिन रोज के छोटे-छोटे कमिटमेंट्स पर ध्यान ही नहीं देते। कई बार रिश्ता टूटने की वजह भी कोई बड़ा विश्वासघात नहीं, बल्कि उन छोटे-छोटे वादों का टूटना ही होता है। तो क्यों न इस प्रॉमिस डे हम अपने पार्टनर को यहीं वादा दें कि इन रोजमर्रा के माइक्रो-प्रॉमिसेज को हम नहीं भूलेंगे।  

    रिश्ते के लिए जरूरी है माइक्रो-प्रॉमिसेज

    किसी भी रिश्ते में भरोसा किसी एक बड़ी घटना से नहीं, बल्कि लगातार मिलने वाले पॉजिटिव एक्सपीरिएंस से बनता है। इसे हम इमोशनल बैंक अकाउंट कह सकते हैं। जब आप कहते हैं कि मैं घर आते समय सब्जी ले आऊंगा और आप उसे ले आते हैं, तो आप उस अकाउंट में एक छोटा-सा डिपॉजिट करते हैं।

    जब आप कहते हैं कि आज बर्तन मैं धो दूंगा और आप अपनी थकान के बावजूद उसे पूरा करते हैं, तो आपका पार्टनर कहीं न कहीं यह महसूस करता है कि आप भरोसेमंद हैं और उनका साथ निभाएंगे। इसे ही 'माइक्रो-प्रॉमिस' कहते हैं। ये छोटे वादे आपके पार्टनर को सुरक्षा और स्थिरता का अहसास कराते हैं। 

    खबरें और भी

    Micro promises

    (AI Generated Image)

    क्या है माइक्रो-प्रॉमिस का साइंस?

    डिपेंडेंसी- जब आप छोटे वादे पूरे करते हैं, तो आपके पार्टनर को पता होता है कि वे आप पर निर्भर रह सकते हैं। इससे आपके साथी का मेंटल स्ट्रेस को कम करती है।

    महत्व का एहसास- मैं शाम को बात करूंगा जैसा वादा पूरा करना यह दिखाता है कि आप अपने पार्टनर के समय और भावनाओं की कद्र करते हैं।

    धोखे का एहसास- इसके उलट, जब आप छोटी बातें भूल जाते हैं (जैसे फोन करना या कोई छोटा काम करना), तो पार्टनर के मन में यह भावना घर कर जाती है कि जब ये छोटी बात याद नहीं रख सकते, तो बड़ी मुसीबत में मेरा साथ क्या देंगे?

    कैसे निभाएं वादे?

    अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो इन वादे करते समय इन बातों का ध्यान रखें-

    • वही कहें जो कर सकें- ओवर-एक्साइटमेंट में आकर ऐसे वादे न करें जिन्हें आप पूरा न कर पाएं। 
    • रोज के कामों में भागीदारी- घर के कामों या जिम्मेदारियों में छोटे वादे करें और उन्हें प्राथमिकता दें। यह पार्टनर के मानसिक बोझ को कम करता है।
    • सुनने का वादा- मैं तुम्हारी बात पूरी सुनूंगा यह भी एक बड़ा माइक्रो-प्रॉमिस है। बिना फोन देखे पार्टनर की बात सुनना, आज के जमाने में आई लव यू कहने से कम नहीं है।

    कैसे मनाएं प्रॉमिस डे?

    • प्रॉमिस लेटर लिखें- अपनी भावनाओं को जाहिर करने के लिए अपने हाथों से लेटर लिखकर पार्टनर को दें। 
    • सिम्बॉलिक गिफ्ट- रिंग, ब्रेस्लेट या कोई पर्सनलाइज्ड आइटम देकर हमेशा साथ रहने का वादा करें। 
    • क्वालिटी टाइम बिताएं- अपने पार्टनर के साथ उनकी किसी हॉबी में शामिल हो या बिना फोन या टीवी के डिसट्रैक्शन के उनके साथ बैठकर बातें करें।
    • पुराने वादे दोहराएं- अपने साथी से फिर से वहीं वादे करें, जो आपने रिश्ते की शुरुआत में करे थे, जैसे- मैं हमेशा तुम्हारा साथ दूंगा, तुम्हें अकेला नहीं महसूस होने दूंगा आदि।