Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Propose Day : जल्दबाजी में न करें किसी का भी Proposal Accept, हां बोलने से पहले खुद से करें ये 3 सवाल

    Updated: Fri, 07 Feb 2025 04:02 PM (IST)

    कई बार जिंदगी के फैसले दिल से नहीं दिमाग से भी लिए जाते हैं। अगर आप हर जगह अपने दिल को हावी कर देते हैं तो हो सकता है आपको नुकसान उठाना पड़े। इसलिए हम ...और पढ़ें

    जो भी जवाब दें उससे पहले कई बार खुद से सवाल जरूर कर लें। ( Pic Courtesy : Freepik)
    जो भी जवाब दें उससे पहले कई बार खुद से सवाल जरूर कर लें। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Propose Day 2025 : प्रपोज डे पर प्रपोजल आना एक सामान्य बात हो सकती है, लेकिन अपने पार्टनर के प्रपोजल पर तुरंत हां कर देना भी समझदारी नहीं। ऐसा हम इसलिए बोल रहे हैं कि कई बार आप जो फैसले जल्दबाजी में लेते हैं आगे चलकर वो फैसले आपके लिए सिरदर्दी बन जाते हैं।

    फिर एक दिन ऐसा आता है कि आप अपने किए हुए फैसलों पर खुद पछताते हैं। प्रोपोज़ डे (Propose Day) एक विशेष दिन है जब आप अपने प्रियजन को अपने प्यार का इजहार करते हैं। लेकिन जब आपको किसी का प्रोपोज़ल मिलता है, तो जल्दबाजी में हां न कहें। हां बोलने से पहले, खुद से ये 3 सवाल जरूर कर लें।

     

    यह भी पढ़ें : जिंदगी में जहर घोल देते हैं बहुत मीठा बोलने वाले लोग, भूलकर भी न करें इन 3 लोगों पर भरोसा

    1. क्या मैं सच में प्यार करता/करती हूँ?: यह सवाल आपको अपने दिल की गहराइयों में झांकने के लिए मजबूर करता है। क्या आप वास्तव में इस व्यक्ति से प्यार करते हैं या आप बस उनके प्यार में पड़ने के लिए तैयार हैं? यह सवाल खुद से जरूर पूछें। कहीं ऐसा तो नहीं है कि यह सिर्फ एक तरफा ही प्यार हो। आपके अंदर बस उस इंसान के लिए एक सम्मान हो इज्जत हो, लेकिन प्यार जैसा कुछ न हो। 

    2. क्या होगा मेरा भविष्य इसके साथ ?: यह सवाल आपको अपने भविष्य के साथी के साथ अपने जीवन की योजनाओं के बारे में सोचने के लिए मजबूर करता है। क्या आपकी जीवनशैली और मूल्य एक समान हैं या आपको लगता है कि आप दोनों एक दूसरे के साथ समझौता कर सकते हैं? कहीं ऐसा तो नहीं हां बोलने के बाद कल आप शादी करते हैं तो आपके करियर, पढ़ाई या आपके विजन पर ब्रेक लग जाए। अगर इस सवाल का जवाब आपका मन पॉजिटिव वे में दे रहा है तो ही आगे बढ़ें। 

    खबरें और भी

    3. क्या हम दोनों की सोच मिलती है ?: यह सवाल खुद से जरूर पूछें। चूंकि यह उम्र भर के लिए आप किसी के साथ इंगेज होने जा रहे हैं। कहीं ऐसा न हो 6 महीने में आप एक दूसरे को इतना न जान पाए हो। क्या वाकई में आप दोनों की सोच मिलती है। क्या आप इस व्यक्ति के साथ अपने भविष्य की योजनाएं पूरी कर सकते हैं। इन सवालों का जवाब देने से पहले, अपने दिल और दिमाग को शांत रखें और अपने भविष्य के बारे में सोचें। यह आपको एक सूचित निर्णय लेने में मदद करेगा।

    यह भी पढ़ें : Propose Day के मौके पर भूलकर ने करें ये 3 गलतियां, बनने से पहले बिगड़ जाएगी बात