Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Parenting Tips: क्या आपका बच्चा भी करता है खाने में आनाकानी, तो जानें इसका कारण और समाधान

    Updated: Thu, 04 Jan 2024 05:53 PM (IST)

    Parenting Tips बच्चे अक्सर खाने-पीने में नखरे करते हैं। ऐसे में खाने में आनाकानी उनके लिए हानिकारक साबित होती है। सही खानपान न होने की वजह से बच्चों म ...और पढ़ें

    क्या आपके बच्चे भी खाने को देखकर बनाते हैं नाक-मुंह
    क्या आपके बच्चे भी खाने को देखकर बनाते हैं नाक-मुंह

    HighLights

    1. बच्चे अक्सर खाना खाने के नाम पर नाक-मुंह सिकुड़ने लगते हैं।
    2. ऐसे में सही खानपान न होने पर बच्चों के विकास में बाधा आने लगती है।
    3. कुछ तरीकों की मदद से पेरेंट्स बच्चों की इन आदतों से निपट सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Parenting Tips: हर मांओं की एक ही समस्या है कि मेरा बच्चा तो खाना ही नहीं खाता। इसके लिए वे तरह-तरह के जतन भी करती हैं, लेकिन हर बार फिर से बच्चे का रुझान खाने में न होना मन को व्यथित कर देता है। ऐसे में खाने में आनाकानी बच्चों के विकास में बाधा बन जाती है।

    सही तरीके से खाना न खाने की वजह से बच्चों में कई तरह की कमियां हो जाती हैं, जो

    उनकी ग्रोथ में रुकावट भी पैदा कर सकती हैं। ऐसा न हो इसके लिए हमें कुछ कारगर उपायों को अपनाना जरूरी है, ताकि उन्हें स्वस्थ और तंदुरुस्त बनाया जा सके, जिससे उनकी ग्रोथ में किसी तरह की कोई दिक्कत न आए। आइए जानते हैं कि बच्चों को भूख न लगने के कारण और खाने में आनाकानी से निपटने के कुछ तरीके-

    यह भी पढ़ें- क्या आपका बच्चा भी पढ़ाई करने में दिखाता है नखरे, तो जानें कैसे हैंडल करें ये सिचुएशन

    बच्चों में भूख न लगने का कारण

    बच्चों में होने वाली कुछ कमियां भी उनके भूख न लगने का कारण बनती हैं। जैसे अगर वे ज्यादा मीठा खाते हैं, उनमें आयरन की कमी है,वे अधिक फास्ट फूड खाते है या फिर उन्हें मेनिनजाइटिस हुआ हो, तब भी उन्हें भूख नहीं लगती है।

    बिना आनाकानी ऐसे खिलाएं बच्चों को खाना

    • बच्चों को विटामिन सी और फाइबर से भरपूर फूड्स खिलाएं। आप इसके लिए नींबू, टमाटर, संतरा और स्ट्रॉबेरी को डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे उनकी भूख बढ़ाने में मदद मिलेगी।
    • उन्हें पोषक तत्वों से भरपूर आहार चावल दालें, साबुत अनाज, पालक, ब्रोकली, चना और मटर आदि खिलाएं। फास्ट फूड से परहेज करें।
    • बच्चों को सोआ,सोवा या डील खिलाएं। ये एक औषधी की तरह काम करता है। ये अपच, कब्ज और पेट से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। इसे सूप में मिलाकर पिला सकते हैं।
    • बच्चों को उनके फेवरेट फूड को न दें, वरना अगली बार फिर से वे इसकी जिद करेंगे।
    • खाने को अट्रेक्टिव बना कर दें। जैसे किसी भी खाने को उनके फेवरेट कार्टून का आकार दें।
    • घर में एक ही टेबल पर सबके साथ बच्चों को भी खाना खिलाएं। ऐसे में उसका ध्यान टीवी या मोबाइल पर बिल्कुल नहीं होगा और वे सिर्फ खाने पर ही फोकस करेंगे।
    • डेली तय समय पर ही खाना खिलाएं। इससे उन्हें उसी वक्त भूख लगेगी और ऐसे में आप हर दिन कुछ नया ट्राई करें, जिससे उन्हें हर चीजों को खाने की आदत लगेगी।
    • खुद खाना पकाते समय बच्चों को भी हो सके तो व्यस्त रखें। उन्हें अपने साथ खाना बनाने में इन्वॉल्व करें और खाने के महत्व को बताएं।

    यह भी पढ़ें- वेकेशन में कम करना चाहते हैं बच्चों का स्क्रीन टाइम, तो ये आइडियाज आएंगे आपके काम

    Picture Courtesy: Freepik

    खबरें और भी