Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Relationship Advice: हर किसी के साथ शेयर न करें रिलेशनशिप के बीच की ये बातें

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Sun, 26 Nov 2023 03:12 PM (IST)

    Relationship Advice हर रिलेशनशिप में थोड़े-बहुत उतार-चढ़ाव आते हैं लेकिन पति- पत्नी के बीच की कुछ बातों को कभी भी दूसरों के साथ शेयर न करें भले ही सा ...और पढ़ें

    Relationship Advice: रिलेशनशिप की ये बातें न करें दूसरों से शेयर
    Relationship Advice: रिलेशनशिप की ये बातें न करें दूसरों से शेयर

    HighLights

    1. पति-पत्नी के बीच की बातें, जो दूसरों के साथ नहीं करनी चाहिए शेयर।
    2. रिलेशनशिप में दरार की वजह बन सकती हैं दूसरों के साथ अपने सीक्रेट्स शेयर करना।
    3. अच्छे रिलेशनशिप की पहचान है कुछ बातों को अपने तक ही रखना।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Relationship Advice: रिलेशनशिप की नींव सच्चाई और भरोसे पर टिकी होती है, इसमें जरा सी भी कमी रिश्ते के टूटने की वजह बन सकती है। रिलेशनशिप में छोटे-मोटे लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं, जो कई बार तुरंत ही निपट जाते हैं, तो कई कुछ दिनों तक चलते रहते हैं, लेकिन ध्यान रखें रिलेशनशिप के बीच की हर एक चीज़ को दूसरों के साथ शेयर एक बहुत बड़ी गलती हो सकती है। कपल्स के बीच की कुछ बातें ऐसी होती हैं, जिन्हें अपने तक ही रखना चाहिए, लेकिन लोग इसकी अहमियत को नहीं समझते और घर, परिवार वालों से शेयर कर अपने रिश्ते का मजाक बनाते रहते हैं। आइए, जानते हैं कि रिलेशनशिप से जुड़ी कौन सी बातें दूसरों के साथ बिल्कुल भी शेयर नहीं करनी चाहिएI

    आपसी लड़ाई-झगड़ों का जिक्र न करें

    किसी दूसरे के साथ रिलेशनशिप में तकरार की वजह बताना आपके लिए ही बुरा हो सकता है। कैसे? वो ऐसे कि आप सामने वाले को हमेशा अपना पक्ष बताएंगे, पार्टनर का नहीं, तो वो आपके पक्ष को ध्यान में रखते हुए अपनी राय देगा, जो मामूली से झगड़े को अलगाव में भी बदल सकता है। इसलिए अगर आप पार्टनर से किसी बात पर नाराज है, तो उसी से डिस्कस करें।  

    पैसों से जुड़ी प्रॉब्लम शेयर ना करें

    अगर आपके घर की फाइनेंशियल कंडीशन सही नहीं, तो इस बात का भी ढिंढोरा हर किसी के सामने न पीटें। ये बात पार्टनर को बुरी लग सकती है, जो आपसी तकरार की वजह बन सकती है। कई बार लोग आपकी इस स्थिति में साथ देने के बजाय मजाक भी बनाते हैं। बेहतर होगा आप दोनों खुद ही मिलकर इस सिचुएशन का सामना करें। 

    पर्सनल चीजें न करें शेयर 

    रिलेशनशिप में लोग भरोसे के चलते अपनी पर्सनल बातें आपस में शेयर करते हैं, तो इस भरोसे को कायम रखें न कि पार्टनर की अच्छी-बुरी हर तरह की बातें मजाक-मस्ती में दूसरों के साथ शेयर कर दें। इससे भी लड़ाई-झगड़े बढ़ते हैं। इसी भी पूरी-पूरी संभावना है कि आपकी ये आदत जानने के बाद पार्टनर आपसे आगे अपनी सीक्रेट बातें शेयर करना बंद कर दे। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः- Gaslighting: क्या है गैसलाइटिंग और कैसे यह डालता है आपकी जिंदगी और मेंटल हेल्थ पर असर

    Pic credit- freepik