Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    पार्टनर नाराज होकर करने लगा है आपको इग्नोर, तो जरूर रखें इन 5 बातों का ख्याल; रिश्ता नहीं होगा कमजोर

    Updated: Wed, 27 Nov 2024 04:42 PM (IST)

    अगर आपका पार्टनर भी आपसे किसी बात पर नाराज हो गया है और अब आपकी बातों को अनसुना करने लगा है तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। जी हां यहां हम आपको ऐसी 5 खा ...और पढ़ें

    पार्टनर हो गया है नाराज और करने लगा आपको इग्नोर तो (Image Source: Freepik)
    पार्टनर हो गया है नाराज और करने लगा आपको इग्नोर तो (Image Source: Freepik)

    HighLights

    1. प्यार से बात करने से आप दोनों के बीच की दूरियां कम हो सकती हैं।
    2. पार्टनर नाराज हो, तो आपको गुस्से में कुछ भी कहने से बचना चाहिए।
    3. किसी शांत जगह बैठकर बात करेंगे, तो आप उनकी नाराजगी समझ सकते हैं।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Relationship Tips: हर रिश्ते में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन अगर ये आपके रिश्ते को कमजोर करने लगें, तो चिंता की बात हो जाती है! अगर आपका पार्टनर आपको इग्नोर कर रहा है (Dealing With An Upset Partner) तो अब आपको इसे बारे में ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यहां हम आपको बताएंगे कि इस पड़ाव पर आप कैसे अपने रिश्ते को कैसे मजबूत बना सकते हैं।

    अगर आपका पार्टनर आपको इग्नोर कर रहा है तो सबसे पहले यह समझने की कोशिश करें कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। हो सकता है कि वह किसी बात से परेशान हो या फिर उसे कुछ और ही समझ में आ रहा हो। खुलकर बातचीत करना सबसे अच्छा तरीका है। शांत वातावरण में बैठकर अपने पार्टनर से बात करें और उसे बताएं कि आप कैसे महसूस कर रहे हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको इससे जुड़े कुछ स्पेशल टिप्स (Relationship Advice) शेयर करते हैं।

    बेझिझक बात करें

    अगर आपको लगता है कि आपका साथी आपको नजरअंदाज कर रहा है, तो तसल्ली से उससे बात करने की कोशिश करें। एक शांत माहौल में, बिना किसी झगड़े के उनसे पूछें कि क्या कोई ऐसी वजह है जिसकी वजह से वे आपसे दूरी बना रहे हैं। हो सकता है कि आपसे जाने-अनजाने कुछ ऐसा हुआ हो जिससे हर्ट होकर वो ऐसा कर रहा हो।

    सब्र से काम लें

    पार्टनर का आपसे दूरी बनाना बेशक आपको बुरा लगेगा और यह स्थिति ज्यादा समय तक बनी रहने पर मेंटल हेल्थ को खराब भी कर सकती है, लेकिन अगर आप ऐसे में उन्हें बार-बार मैसेज या कॉल कर रहे हैं तो इससे बचें क्योंकि ऐसा करने से बात और भी ज्यादा बिगड़ सकती है। हो सकता है कि वे बिजी हों या कुछ और सोच रहे हों। जब आप दोनों शांत हों, तब इस बारे में बात करने का सबसे अच्छा समय होगा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- एक झटके में नहीं बल्कि 5 स्टेजेस में होता है Breakup, यहां जानें उनसे उबरने के तरीके

    खुद पर करें गौर

    क्या आपने कभी सोचा है कि आपके पार्टनर का आपसे दूर होना आपकी किसी आदत की वजह से हो सकता है? दूसरों को दोष देने से पहले, अपने अंदर झांककर देखने की कोशिश करें कि आपकी कौन-सी बात या आदत से उन्हें अक्सर शिकायत रहती है और कहीं आपने ऐसी गलती दोबारा तो नहीं दोहराई है।

    सलाह लेने में बुराई नहीं

    पार्टनर का बरताव आपको परेशान कर रहा है, तो अपने मन की बात किसी भरोसेमंद दोस्त के साथ शेयर कर सकते हैं। उनकी राय लेने से आपको सही रास्ता चुनने में मदद मिलेगी। याद रखें, जल्दबाजी में फैसला लेना सही नहीं है। पहले अपने पार्टनर से बात करने की कोशिश करें। अगर बातचीत से कोई हल नहीं निकलता है, तो आप उनके किसी दोस्त से भी सलाह ले सकते हैं।

    वक्त देना भी होगा बेहतर

    अगर आपको लगता है कि आपके पार्टनर को कोई बात परेशान कर रही है, तो उसे थोड़ा स्पेस देने की कोशिश करें। जी हां, बार-बार बातें कुरेदने से समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है और आपका रिश्ता पहले जैसा मजबूत भी नहीं करता है। इसलिए कुछ चीजों को वक्त के ऊपर डालकर थोड़ा सब्र से काम लेने में भी किसी तरह की बुराई नहीं है।

    यह भी पढ़ें- 80/20 Rule से मि‍ट सकती हैं रिश्‍ताें की दूरियां, छोटी-छोटी कोशिशों से बढ़ने लगेगा प्‍यार