Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इन संकेतों से पहचानें कि अब दोस्ती से आगे बढ़ चुका है आपका रिश्ता

    By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
    Updated: Tue, 22 Aug 2023 02:56 PM (IST)

    प्यार का एहसास ही अलग होता है। प्यार किसी से भी और कभी भी हो सकता है लेकिन कई बार ये अट्रैक्शन हमें अपने खास दोस्त के प्रति भी हो सकता है। एक अच्छे दो ...और पढ़ें

    संकेत जो बताते हैं कि आपकी दोस्ती बदल चुकी है प्यार में
    संकेत जो बताते हैं कि आपकी दोस्ती बदल चुकी है प्यार में

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कहते हैं प्यार की शुरुआत दोस्ती से होती है, जो काफी हद तक सही है। कई बार आप किसी खास दोस्त के लिए कुछ अलग सा फील करते हैं। ऐसी फीलिंग जो आपको खुशी देती है। अगर आपको भी अपने किसी दोस्त के लिए ऐसा महसूस होता है, तो समझ लीजिए कि बात दोस्ती से बहुत आगे बढ़ चुकी है।  

    उनके दूसरों दोस्तों से जलना

    नॉर्मली फ्रेंडशिप में आपको दोस्त के किसी भी मेल-फीमेल फ्रेंड से जलन नहीं होगी, लेकिन अगर अब आपके साथ ऐसा हो रहा है, तो मामला गड़बड़ है। उनका अपने दोस्त के साथ टाइम बिताना आपको ज्यादा अच्छा न लगे, तो ये क्लीयर साइन है कि आपकी दोस्ती में प्यार ने ले ली है जगह। 

    उनकी हर बात को याद रखना

    अगर आपको उनकी कही गई हर बात याद रहती है या वो आपकी कही गई हर बात को याद रखते हैं, तो ये संकेत भी बताते हैं कि कुछ तो है। इसका मतलब है कि वह आपकी बातों को बहुत अच्छे से सुनते/सुनती हैं। 

    हर वक्त बस उन्हीं के बारे में सोचना

    अगर आप अपने दोस्त के बारे में हर वक्त सोचते रहते/रहती हैं, तो ये भी संकेत है कि आपका रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़ चुका है। फ्रेंड के बारे में जागती आंखों से सपने देखना, तो प्यार ही है। खासतौर से तब जब आपको आपके आसपास किसी भी चीज़ की सुधबुध न रहे। 

    खबरें और भी

    हर वक्त मिलने के बारे में सोचना 

    आप आपका दिल हर वक्त दोस्त के साथ रहने या उनसे मिलने का करता रहता है, तो ये फीलिंग भी प्यार में ही होती है।  अकेले मन न लगना और मिलने के बाद अलग होने के बारे में सोचकर ही घबराना बताता है कि आपके दिल में उनके लिए कुछ स्पेशल है। 

    तो लेडीज और जेंट्स, अगर ये संकेत आप भी महसूस कर रहे हैं, तो शर्माएं नहीं बल्कि खुलकर इजहार कर दें। 

    Pic credit- freepik