Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Obsession न बन जाएं Depression की वजह, ऐसे बचाएं खुद को

    Updated: Mon, 01 Apr 2024 01:06 PM (IST)

    कुछ मामलों में ऑब्सेशन एक अच्छी चीज़ है तो कुछ मामलों में खराब। हालांकि इस इमोशन में खराब या कहें नुकसान का प्रतिशत ज्यादा ही है। जिसमें घिरे रहने वाल ...और पढ़ें

    ऑब्सेशन से बचने के लिए ट्राई करें ये तरीके
    ऑब्सेशन से बचने के लिए ट्राई करें ये तरीके

    HighLights

    1. ऑब्सेशन है एक खतरनाक इमोशन, जो बना सकता है आपको डिप्रेशन का शिकार।
    2. ऑब्सेशन से बाहर निकलने में हेल्पफुल हो सकते हैं ये टिप्स।

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। ऑब्सेशन एक बहुत अलग तरह का इमोशन है, जिसमें व्यक्ति शुरू-शुरू में तो खुश रहता है, लेकिन बाद में इसके चलते उलझन होने लगती है। ऑब्सेशन किसी भी चीज़ को लेकर हो सकता है। फिर चाहे वो कपड़ों को लेकर हो, खाने को लेकर हो या फिर रिलेशनशिप को लेकर और हां कई बार तो ये खुद को भी लेकर होता है। सेल्फ ऑब्सेशन वर्ल्ड अगर आपने सुना होगा, तो ये ऐसे लोगों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। जो अपने आप को बहुत स्पेशल समझते हैं और चाहते हैं दूसरे भी उन्हें ऐसे ही ट्रीट करें। खैर आपको बता दें कि ये इमोशन बहुत खतरनाक भी हो सकता है, इसलिए इसे समझना और इससे बाहर निकलना जरूरी है, वरना ये आपको डिप्रेशन तक का शिकार तक बना सकता है। आज के लेख में हम जानेंगे कैसे इससे बचा जा सकता है।

    ऑब्सेशन को बढ़ावा न दें

    ऑब्सेशन किसी के लिए भी हो, सबसे पहले तो जान लें ये अच्छी चीज़ नहीं, तो इसे बढ़ावा देना बंद करें। अपने इस इमोशन को कंट्रोल करने के लिए शांति से बैठकर इसके फायदे व नुकसान का आंकलन करें। इसके काफी हद तक मुमकिन है इससे बाहर निकलना। अगर आप किसी व्यक्ति को लेकर ऑब्सेस्ड हैं और वो आपकी फीलिंग से अंजान हैं, तो सोचें कि इसमें सिर्फ और सिर्फ आप अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। कई बार इससे व्यक्ति डिप्रेशन तक में जा सकता है।  

    नई चीजें ट्राई करें

    इस इमोशन से बाहर निकलने के लिए खुद को इंगेज रखें। ऐसी चीज़ों में, जिनसे आपको खुशी और शांति मिलती है। दिमाग को व्यस्त रखकर ऑब्सेशन को आसानी से हैंडल किया जा सकता है। जो भी चीज़ें आपको पसंद हो या आपके लिए जरूरी हों, उन चीज़ों को वक्त दें। ये तरीका काफी हद तक हेल्पफुल है।

    उस चीज़ से दूरी बनाएं

    ऑब्सेशन किस चीज़ से है, ये तो क्लियर हो गया होगा, तो इससे खुद को बचाने के लिए उससे दूरी बनाना भी कारगर उपाय साबित हो सकता है। अगर आप किसी व्यक्ति के लिए ऑब्सेस्ड हैं, तो उससे दूरी बना लें। वक्त लगेगा, लेकिन धीरे-धीरे ये फिलिंग खत्म होने लगती है। ये फंडा आप अपने शॉपिंग ऑब्सेशन से लेकर फूड हर एक के साथ ट्राई कर सकते हैं। 

    खबरें और भी

    ये भी पढ़ेंः- मूड स्विंग्स ने दूसरों को ही नहीं खुद आपको भी कर रखा है परेशान, तो इन तरीकों से करें इसे कंट्रोल

    Pic credit- freepik